नगरपालिका अध्यक्ष के पुत्र ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थाना में हुई शिकायत
अनूपपुर/भालूमाड़ा
अरविंद मिश्रा पिछले चुनाव में जो कांग्रेस पार्टी से पसान नगरपालिका का वार्ड़ पार्षद का चुनाव लड़ चुके निवासी वार्ड़ नं. 09 पुराना नगरपालिका के पीछे थाना भालूमाड़ा पहुँचकर लिखित शिकायत की है कि उनके द्वारा ठंड में अलाव की व्यवस्था में कमी होने पर उचित स्थानों में अलाव की व्यवस्था करने की मांग की तो सुबह 8 बजे नगरपालिका अध्यक्ष पसान के रामअवध सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ऊर्फ विक्की सिंह, निवासी वार्ड नं-17 ने डंडों से मारपीट करते हुए नीच तुमको मार डालूंगा गाली गलौच करते हुए गंदी गंदी अपमान जनक शब्दो का उपयोग किया और उसके कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़ित ने थाना प्रभारी से उचित कार्यवाही कर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना है कि शिकायत के बाद पुलिस क्या कार्यवाही करती है। पीड़ित ने बताया कि पार्षद का चुनाव लड़ चुका हूँ इसलिए जनता के की समस्या पर आवाज उठाना उनका फर्ज है मगर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
