मुख्यमंत्री द्वारा रुद्राक्ष के रोपे गए पौधे एमपी टूरिज्म ने उखाड़ फेंका, पुजारियों ने की शिकायत
अनूपपुर/अमरकंटक
अनूपपुर जिले के अमरकंटक नर्मदा मंदिर के पुजारी सुनील प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य पुजारियों ने पुष्पराजगढ़ एसडीएम को पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख है कि मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में रुद्राक्ष के पौधे रोपे थे। जिसे मध्य प्रदेश टूरिज्म ने एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करते हुए मुख्यमंत्री के रोपे गए पौधे को उखाड़ दिया है जिस पर पुजारियों ने कार्रवाई की मांग की है।
मां नर्मदा मंदिर परिसर के सामने प्रांगण में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सनातन धर्म का प्रधान रुद्राक्ष वृक्ष के पौधे को दस वर्ष पूर्व रोपित किया था। इसने विशाल वृक्ष का रूप धारण कर लिया था। लेकिन मप्र पर्यटन के अधिकारियों की गलत योजना के कारण 3 वृक्ष धराशायी कर दिए गए, और कॉन्क्रीट की रचना का शेड का निर्माण किया जा रहा है। यह सनातन धर्म और मुख्यमंत्री शिवराज के संकल्पों का मजाक उड़ाया जा रहा है। वैसे ही एनजीटी आदेशानुसार 100 मीटर तक सरकारी गैर सरकारी निर्माण पर रोक है। पुजारियों संतों महात्माओं के विरोध के बावजूद सनातन धर्मालंबियों को आहत कर रहा है। जिस राज्य में मुख्यमंत्री के संकल्प को तोड़ा जा सकता है। वहां सनातन धर्म सुरक्षित रहना मुश्किल है। तत्काल उक्त निर्माण पर रोक लगाकर रुद्राक्ष के पौधा पुनः रोपित कर और दोषी अधिकारियों को दंडित करे। भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने वृक्ष के काटने पर नाराजगी ताते हुए कहा कि इसका निर्माण किसी और जगह पर किया जा सकता था।
