72 जोड़ो का हुआ कराया गठबंधन, विवाह के साक्षी बने मंत्री, जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन

72 जोड़ो का हुआ कराया गठबंधन, विवाह के साक्षी बने मंत्री, जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन


अनूपपुर

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 1 दिसंबर 2022 को अनूपपुर जनपद पंचायत मुख्यालय बदरा के पास स्थित एसईसीएल सामुदायिक भवन में सामूहिक कन्या विवाह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह , अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी शिवेंद्र सिंह बघेल भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम जनपद अध्यक्ष धनवंती सिंह एवं उपाध्यक्ष तेजभान सिंह बदरा  अनूपपुर ,नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे नगर परिषद डोला ,बनगवां के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता रामदास पुरी जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव के अलावा हितग्राहियों के परिजनों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया दूल्हों के साथ बारातियों का बाजे गाजे के साथ सामुदायिक भवन में आगमन हुआ जहां पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सभी बारातियों का स्वागत किया इसके पश्चात कन्या पूजन के उपरांत विधि विधान के साथ पुरोहित द्वारा 72 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया विवाह की रस्म को पूरा करने हेतु हर वह सामग्री शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जो निर्धारित की गई थी वर वधु पक्ष के खाने पीने की व्यवस्था भी यहां पर सुचारू रूप से की गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget