धान काट रही महिला पर लंगूर ने किया हमला, घायल महिला जिला चिकित्सालय में भर्ती

धान काट रही महिला पर लंगूर ने किया हमला, घायल महिला जिला चिकित्सालय में भर्ती


अनूपपुर

10 नवंबर 2022 जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पसला मे गुरुवार की दोपहर अपने ही खेत में धान काट रही 50 वर्षीय महिला को एक काले रंग की बंदर ने बाए हाथ की कलाई बुरी तरह काट दिया जिससे गंभीर महिला को निजी वाहन से परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय लाकर उपचार हेतु भर्ती किया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय महिला बसंती प्रजापति पति मनीराम प्रजापति जो गुरुवार की दोपहर3  बजे के लगभग अपने ही खेत में अकेले धान काट रही थी तभी पास में लगे बबूल के पेड़ में बैठा एक काले रंग का बंदर अचानक खेत में कूद कर महिला के हाथ को बुरी तरह दांतों से काट दिया बंदर के हमले करता देख हो -हल्ला करने पर अड़ोस-पड़ोस के लोग पहुंचे तथा बंदर को वहां से भगाया जिसके बाद महिला को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर ड्यूटी डॉक्टर को दिखाने  पर उपचार करते हुए महिला को भर्ती किया गया है,घटना की जानकारी ड्यूटी डॉक्टर द्वारा वन परीक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर को  अग्रिम कार्यवाही के लिए सूचना भेजा है।


Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget