महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बाल योगी पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, थाने में मामला दर्ज

महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बाल योगी पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, थाने में मामला दर्ज


अनूपपुर/अमरकंटक

महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बालयोगी पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है पीड़िता ने आश्रम में करती थी सफाई का कार्य, मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है अनूपपुर।

मां नर्मदा उद्गम अमरकंटक के बर्फानी आश्रम बाबा लक्ष्मण बालयोगी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा हैं। पीड़िता ने शुक्रवार को इसकी शिकायत अमरकंटक थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि बालयोगी ने आश्रम में काम के दौरान अपने कमरे में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं पीड़िता ने कहा कि उसे और उसके बच्चों को जान का खतरा हैं। पीड़िता ने बताया कि वो डिंडौरी जिले से काम करने आई थी, उनके पति का स्वर्गवास हो गया था, जिसके बाद परिवार को चलाने के लिए आश्रम में मजदूरी करने आई थी। जहां बालयोगी ने उसके साथ गंदी करतूत की। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। बालयोगी बाबा बर्फानी आश्रम से 40 किलो मीटर दूर रखा है, जहां कभी कपड़े और कभी कुछ पैसे देता हैं। मुंह खोलने पर जान से मार दूंगा, ऐसी धमकी देता हैं। इन सबसे थक हारकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। आश्रम बाबा लक्ष्मण बालयोगी 2018 में कोतमा विधानसभा से भी निर्दलीय चुनाव लड़ चुके है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग और वर्तमान में मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है, एवं राष्ट्रीय मजदूर संघ का अध्यक्ष हैं। ज्ञात हो कि इसके पहले भी बालयोगी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहें। उन्होंने अमरकंटक तीर्थ स्थल पर महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बाल योगी ने सोशल मीडिया पर वर्ग विशेष को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद अमरकंटक में नाराज लोगों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अमरकंटक में बर्फानी आश्रम के संरक्षक भी हैं, वहीं अमरकंटक में पार्षद चुनाव में अपने हाथ आजमा चुके हैं। कुछ दिन पहले लक्ष्मण दास बाल योगी ने फेसबुक पर वर्ग विशेष पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद नाराज लोगों ने अमरकंटक में हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही बर्फानी आश्रम का घेराव कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget