दीपावली पर शिव मूरत केवट मंडल महामंत्री भाजपा की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील
अनूपपुर/राजनगर
आप सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीपावली पर्व के अवसर पर पटाखे जलाते समय सावधानी जरूर बरतें। बंद कमरे में पटाखे नहीं जलाए। छोटे-छोटे बच्चों को परिजनों की उपस्थिति में ही सुरक्षित तरीके से पटाखे जलाने दिया जाए। पटाखे खुले मैदान में जाकर ही जलाये। सघन बाजार, बस्ती के बीच, कपड़े की दुकानों, मेडिकल स्टोर, केमिकल पेंट की दुकानों, किराना दुकानों, के बहुत नजदीक पटाखे जलाने से सावधानी बरतें। अतः सभी सम्मानीय नगरवासी पर्याप्त सावधानी बरते हृदय रोग एवं गंभीर रूप से बीमार एंव गर्भवती महिलाओं नवजात शिशु के नजदीक तेज आवाज वाले एवं अधिक धुंवा वाले पटाखे ना जलाएं। धार्मिक देवी देवता के चित्र वाले पटाखों का उपयोग न करें। तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं। व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। यातायात के नियमों का पालन करें। आपका जीवन ही आपके परिवार के लिए सच्ची खुशी है। शुभ दीपावली।
