भाजपा से जीते हुए प्रत्याशी ही बनेंगे अध्यक्ष, या रुपयों के दम पर निर्दलीयो को मिलेगा मौका
अनूपपुर
अनूपपुर नगर पालिका में पार्षद पद के चुनाव होने के उपरांत अध्यक्ष बनाने की कवायद तेज हो चुकी है दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी जोर आजमाइश कर रहे हैं। भाजपा ने नगरपालिका में प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं और पितांबर टोंकनानी को नगर पालिका का पर्यवेक्षक बनाया गया है। पार्षदों के निर्वाचन के बाद आयोजित प्रथम बैठक में कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश गौतम ने स्पष्ट रूप से कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर जीते प्रत्याशी को ही अध्यक्ष बनाया जाएगा। यह जिला सरकार के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह का गृह जिला है इसलिए निर्णय उनके ऊपर भी निर्भर करता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ निर्दलीय जीते प्रत्याशी द्वारा संगठन में यह दबाव बनाया जा रहा है किसी निर्दलीय पार्षद को अध्यक्ष बनाया जाए तभी हम लोग भाजपा के साथ खड़े होंगे खड़े होंगे इस पार्षद द्वारा यह कहा जा रहा है यहां तक भी कहा जा रहा है कि एक विशेष पार्षद को छोड़कर किसी को भी अध्यक्ष बनाया जाए अब देखना यह है कि जिला संगठन व कैबिनेट मंत्री द्वारा क्या निर्णय लिया जाता है। संख्या के आधार पर भाजपा की परिषद बन रही है इसके बावजूद निर्दलीय पार्षद को अध्यक्ष बनाया जाएगा तो जिला संगठन की बहुत बड़ी हार कहलाएगी। वैसे भी भाजपा दो निर्दलीयों को भाजपा में शामिल करके एक बड़ा खेल करने जा रही है मगर इस खेल में परदे के पीछे का खेल बहुत बड़ा है इस ताजपोशी में रुपयों की बरसात हो सकती है। अब देखना यह भी है कि जिला अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री द्वारा अध्यक्ष पद भाजपा के ही पार्षद को दिए जाने के विश्वास पर कायम रखा जाता है या नहीं।
