भाजपा की केंद्रीय सरकार महंगाई से ध्यान बंटाने के लिए कर रही है प्रतिशोध की राजनीति- आजाद
शहड़ोल
भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान केंद्रीय सरकार महंगाई से ध्यान बंटाने के लिए जो प्रतिशोध की राजनीति की जा रही है जिसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के निवास को पुलिस द्वारा घेर कर छावनी में तब्दील कर दिया गया है।इस बात का मैं विरोध करता हूं घोर निंदा करता हूं यह प्रजातंत्र और देश के संविधान में लागू आम जनों की आवाज को दबाने का प्रयास है। जिसका विरोध करना चाहिए आम जनों को जन-जन को आगे आना चाहिए और इस देश की आजादी को जो 200 साल की गुलामी के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष से प्राप्त हुई है। उस आजादी को, प्रजातंत्र को, अपने हकों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए उन नेताओं द्वारा जो वर्तमान मे सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता की जरूरतों फागू एवं रोजमर्रा की समस्याओं के लिए जो आवाज उठा रहे हैं। उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, अत्यंत निंदनीय है, हम इसकी घोर निंदा करते है, कांग्रेसजनो एवं आम जनों से इस देश की प्रजा तंत्र को संविधान को बचाने के लिए आगे आने की अपील करते हैं और उन नेताओं का साथ दें जो जनता की आवाज बन रहे है।
