पीड़ित मानवता की सेवा में उतरे भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी


सेवा ही संगठन अभियान-2 के तहत पीड़ित मानवता की सेवा में उतरे भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी 

अनूपपुर जिला चिकित्सालय में शुरू किया सहायता केंद्र 

अनूपपुर

जब-जब समाज में संकट की घड़ी  सामने आई है  तो भारतीय जनता पार्टी ने  आगे कदम बढ़ा कर  मानवता की सेवा के लिए  काम करना  शुरू किया है  पिछले कोरोना संक्रमण के दौरान जहां लाखों लोगों को  भोजन की सुविधाओं के अलावा  तमाम सुविधाओं को उपलब्ध कराते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने समाज के अंदर काम किया तो वही  इस विपदा की  पुनः वापसी  होने के बाद  भारतीय जनता पार्टी  मानव सेवा के  पुनीत कार्य में  फिर से  मैदान में उतर चुकी है समूचे मध्यप्रदेश में  सेवा ही संगठन अभियान 2 के सेवा भाव से  पार्टी काम करना  शुरू की है  प्रदेश नेतृत्व के  मार्गदर्शन में  भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष  बृजेश गौतम के द्वारा  अनूपपुर जिला चिकित्सालय के समक्ष  1 मई 2021 से पीड़ित मानवता  सहायता केंद्र का शुभारंभ  किया है जिसके माध्यम से  जिलेभर के पहुंचने वाले  तमाम पीड़ित  मरीजों को  सहायता उपलब्ध कराने के साथ  उनके भोजन से लेकर  अन्य व्यवस्थाओं की चिंता  पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवारों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान-2 चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत जरूरतमंदों को भोजन, दवाएं आदि उपलब्ध कराई जा रही हैं, तो मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर भी बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 1 मई 2021 को भी लोगों की सहायता के लिए पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि आगे आए तथा सेवा भाव के साथ पीड़ितों की मदद की। मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं अनूपपुर जिले के लोकप्रिय मंत्री बिसाहूलाल सिंह सांसद हिमाद्री सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प के साथ इस कार्य को शुरू किया है जिससे कि समाज के हर वर्ग के लोग जो जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पहुंच रहे हैं उनको राहत मिल सके और इस विपदा की घड़ी में भाजपा उनका सहयोग कर सकें भाजपा नेताओं ने कहा इस महामारी के दौर में पीड़ितों की जितनी अधिक से अधिक मदद हो सके हमें करने की आवश्यकता है वह चाहे सहायता केंद्र के माध्यम से हो या फिर व्यक्तिगत तौर पर मानव की सेवा करना सबसे बड़ा परोपकार का कार्य है और इस कार्य में पहले की तरह आज भी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी काम कर रहे हैं मौजूदा समय में बेसहारा को सहारा देना पार्टी का सबसे बड़ा उद्देश्य है जिले के अंदर स्वास्थ सुविधाओं के विस्तार को लेकर बड़े पैमाने पर कार्य चल रहा है जिसके परिणाम भी जल्द ही सार्थक रूप में दिखाई देंगे भारतीय जनता पार्टी के मंत्री सांसद और जिम्मेदार पदाधिकारी इसे लेकर गंभीर हैं और समस्याओं के समाधान में काम कर रहे हैं सहायता केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा सिद्धार्थ शिव सिंह के साथ तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget