चाइल्ड लाइन 1098 के सहयोग से 06 बाल विवाह रोके गए
अनूपपुर
माह अप्रैल 2021 में जिले के 06 स्थानों से अभी तक बाल विवाह होने की सूचना चाइल्ड लाइन 1098 के माध्यम से प्राप्त हुई। जिसे चाइल्ड लाइन टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, संबंधित गांव में जाकर स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के सहयोग से काउंसलिंग कर रूकवाया गया। यह बाल विवाह वार्ड नम्बर 11 भालूमाड़ा, वार्ड नम्बर 11 पसान, वार्ड नम्बर 06 कोतमा, लखनपुर, वार्ड नम्बर 08 बदरा बस्ती, खरसोल पुष्पराजगढ़ में होने वाले थे।
