गुमशुदा युवक की लाश 5 दिन बाद कुए॑ में तैरती मिली, संदिग्धों से पूछताछ जारी

गुमशुदा युवक की लाश 5 दिन बाद कुए॑ में तैरती मिली, संदिग्धों से पूछताछ जारी



अनूपपुर/अमरकंटक

अमरकंटक थानान्तर्गत  ग्राम पोड़ी में दुर्गेश पिता मोहन लाल विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष गुरुंग गांव गाडासरई जिला डिंडोरी का निवासी अपने जीजा धर्मेंद्र पिता फूलचंद ग्राम पौड़ी के यहां करीब 3 माह से रहकर मजदूरी का काम कर रहा था बीते दिनों दिनांक 21 अप्रैल को ग्राम पोड़ी के अमर सिंह के लड़के की शादी में शरीक होने गया था। वहां किसी बात को लेकर अमर सिंह के लड़के एवं अन्य कई लड़कों के साथ बातचीत एवं मारपीट हुई बताया जाता है इसके बाद मृतक दुर्गेश का पता नहीं चला कई दिनों से उसके परिजन मृतक को ढूंढ रहे थे एवं दिनांक 22 अप्रैल को परिजनों ने थाना अमरकंटक में मारपीट एवं गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था जिस की लाश आज सुबह ग्राम पौड़ी के एक पुरानी कुएं में तैरती हुई मिली जिसकी सूचना पुलिस को देने के बाद मौके में अमरकंटक पुलिस एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ मामले की जांच़ चार संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget