सख्त निर्देश विवाह में केवल 10 हो सकेंगे शामिल, नही मानने वालों पर करे कार्यवाही

सख्त निर्देश विवाह में केवल 10 हो सकेंगे शामिल, नही मानने वालों पर करे कार्यवाही 



 भोपाल 

कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि शादी में 10 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं दें। यदि कोई इस निर्देश को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। कोरोना संक्रमण को रोकने और लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अब कड़ाई करना भी जरुरी है। बता दें कि भोपाल और इंदौर में जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल तक शादियों पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में ऑक्सीजन के अपव्यय को रोकना भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि मेरा अधिकांश समय ऑक्सीजन की व्यवस्था करने में लगता है। ऑक्सीजन ऑडिट होना चाहिए। खंडवा जिले उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा ऑक्सीजन की फिजूलखर्ची ना हो, अफसरों के साथ मंत्रियों को इस पर ध्यान देना चाहिए ।

मरीज को जरूरत ना होते हुए भी लगा देते हैं ऑक्सीजन मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार अस्पताल में मरीजों को जितनी जरूरत है उससे कहीं ज्यादा ऑक्सीजन लगा देते हैं। लो फ्लो में काम चल सकता है, तब भी हाई फ्लो दे दिया। इसलिए ऑकसीजन ऑडिट जरुरी है। उन्होंने स्टेप डाउन योजना पर काम करने के लिए भी कहा है। यानी अगर व्यक्ति आईसीयू में ठीक हो जाता है तो ऑक्सीजन बेड पर उसे ले आएं। अगर कोई मरीज ऑक्सीजन बेड पर है और उसकी स्थिति में सुधार है तो उसे हाई फ्लो नहीं लो फ्लो ऑक्सीजन दी जाना चाहिए।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget