नगर परिषद बनगंवा में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, गेट बंद कर 2 घंटे चली जांच, फाइलें जप्त, कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

*हाजिरी लगाकर गायब होने वालो पर निलंबन की कार्यवाही के निर्देश*


अनूपपुर

जिले के नगर परिषद बनगवा में उस समय हड़कंप मच गया जब अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली अचानक औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। बताया जाता है कि परिषद पहुंचते ही मुख्य द्वार बंद कराया गया और करीब दो घंटे तक हाजिरी रजिस्टर, वित्तीय अभिलेखों, निर्माण कार्यों से जुड़ी फाइलों एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान कई फाइलों और अभिलेखों की जांच के बाद अनियमितता की आशंका वाले दस्तावेजों को जप्त कर लिया गया। कलेक्टर के अचानक पहुंचे दल को देखकर परिषद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी पूरे समय सतर्क नजर आए।

सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के दौरान परिषद के अकाउंटेंट एवं लेखपाल राजेश मिश्रा के कार्यों को लेकर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। चर्चा है कि उन्हें सोमवार से डूडा अटैच किए जाने के मौखिक निर्देश दिए गए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि आदेश जारी होने के बाद ही हो सकेगी।

*निलंबन की कार्यवाही की जाए*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने नगर परिषद के सीएमओ लखन पनिका को निर्देशित किया कि ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार की जाए जो लगातार अवकाश पर रहते हैं या कार्यालय में हाजिरी लगाने के बाद कार्यस्थल से गायब हो जाते हैं।

सूत्रों के मुताबिक कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाए तथा सोमवार तक पूरी रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए। इस निर्देश के बाद परिषद के कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

निरीक्षण के दौरान जो कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए, चाहे वे नियमित हों, संविदा कर्मचारी हों या अन्य श्रेणी के कर्मचारी, सभी की जानकारी तलब की गई। कलेक्टर ने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

*जप्त फाइलों पर जांच को लेकर बढ़ी चर्चाएं*

नगर परिषद बनगवा पिछले कुछ समय से विभिन्न निर्माण कार्यों, भुगतान प्रक्रियाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रही है। ऐसे में कलेक्टर द्वारा फाइलों को जप्त कर जांच शुरू किए जाने के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

अब लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उन फाइलों में ऐसा क्या मिला, जिसके कारण कलेक्टर को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा? क्या यह कार्रवाई किसी बड़े वित्तीय या प्रशासनिक खुलासे की भूमिका है? और क्या आने वाले दिनों में परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी?

फिलहाल कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण ने नगर परिषद बनगवा के प्रशासनिक तंत्र में हलचल बढ़ा दी है और पूरे क्षेत्र की नजरें अब सोमवार को प्रस्तुत होने वाली रिपोर्ट तथा आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

समाचार 01 फ़ोटो 01

नगर परिषद बनगंवा में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, गेट बंद कर 2 घंटे चली जांच, फाइलें जप्त, कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

*हाजिरी लगाकर गायब होने वालो पर निलंबन की कार्यवाही के निर्देश*

अनूपपुर

जिले के नगर परिषद बनगवा में उस समय हड़कंप मच गया जब अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली अचानक औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। बताया जाता है कि परिषद पहुंचते ही मुख्य द्वार बंद कराया गया और करीब दो घंटे तक हाजिरी रजिस्टर, वित्तीय अभिलेखों, निर्माण कार्यों से जुड़ी फाइलों एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान कई फाइलों और अभिलेखों की जांच के बाद अनियमितता की आशंका वाले दस्तावेजों को जप्त कर लिया गया। कलेक्टर के अचानक पहुंचे दल को देखकर परिषद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी पूरे समय सतर्क नजर आए।

सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के दौरान परिषद के अकाउंटेंट एवं लेखपाल राजेश मिश्रा के कार्यों को लेकर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। चर्चा है कि उन्हें सोमवार से डूडा अटैच किए जाने के मौखिक निर्देश दिए गए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि आदेश जारी होने के बाद ही हो सकेगी।

*निलंबन की कार्यवाही की जाए*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने नगर परिषद के सीएमओ लखन पनिका को निर्देशित किया कि ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार की जाए जो लगातार अवकाश पर रहते हैं या कार्यालय में हाजिरी लगाने के बाद कार्यस्थल से गायब हो जाते हैं।

सूत्रों के मुताबिक कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाए तथा सोमवार तक पूरी रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए। इस निर्देश के बाद परिषद के कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

निरीक्षण के दौरान जो कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए, चाहे वे नियमित हों, संविदा कर्मचारी हों या अन्य श्रेणी के कर्मचारी, सभी की जानकारी तलब की गई। कलेक्टर ने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

*जप्त फाइलों पर जांच को लेकर बढ़ी चर्चाएं*

नगर परिषद बनगवा पिछले कुछ समय से विभिन्न निर्माण कार्यों, भुगतान प्रक्रियाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रही है। ऐसे में कलेक्टर द्वारा फाइलों को जप्त कर जांच शुरू किए जाने के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

अब लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उन फाइलों में ऐसा क्या मिला, जिसके कारण कलेक्टर को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा? क्या यह कार्रवाई किसी बड़े वित्तीय या प्रशासनिक खुलासे की भूमिका है? और क्या आने वाले दिनों में परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी?

फिलहाल कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण ने नगर परिषद बनगवा के प्रशासनिक तंत्र में हलचल बढ़ा दी है और पूरे क्षेत्र की नजरें अब सोमवार को प्रस्तुत होने वाली रिपोर्ट तथा आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

समाचार 02 फ़ोटो 02

चोरो ने घर मे घुसकर 7 लाख के सोना, चांदी के जेवर किये पार, आंगन में सोते रह गए घरवाले, मामला दर्ज

शहडोल 

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र स्थित कनाडी खुर्द गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। घर के आंगन में परिवार गहरी नींद में सोता रहा और अज्ञात चोर मकान में घुसकर करीब 7 लाख रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना का पता चलने पर परिवार के होश उड़ गए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार किसान कुंज बिहारी गुप्ता के घर में चोरी की यह वारदात हुई है। पीड़ित किसान ने बताया कि गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य रात में घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए। बदमाशों ने पहले चैनल गेट का ताला तोड़ा, फिर कमरे में लगे अन्य तालों को भी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

किसान कुंज बिहारी गुप्ता के अनुसार चोर लगभग दो किलो चांदी, एक तोला सोना और एक लाख रुपये नकद लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि खेती-किसानी के काम और खाद-बीज खरीदने के लिए एक लाख रुपये घर में रखे थे, जिन्हें भी चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत 7 लाख रुपये से अधिक है।

घटना की जानकारी सुबह तब लगी जब परिवार के सदस्य जागे और घर के भीतर सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद तत्काल जयसिंहनगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

अवैध भंडारण में प्रशासन का चला बुलडोजर, रेत में मिलाया गया मिट्टी, ट्रेक्टर ट्रॉली को किया जप्त

शहडोल

जिले में रेत खदानों का वैध ठेका नहीं होने के बावजूद अवैध रेत का कारोबार लगातार जारी है। दिन-रात रेत से भरे वाहन सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि नदी किनारे कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर रेत का अवैध भंडारण भी किया जा रहा है। प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बाद अब खनिज विभाग और पुलिस ने रेत माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने ब्यौहारी क्षेत्र के देवी मंदिर और नौडिया इलाके में भारी मात्रा में जमा अवैध रेत पर कार्रवाई की। चली कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जब्त की गई रेत किसकी है, इसकी जांच अभी जारी है। जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर जयसिंहनगर पुलिस ने भी अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। जांच में वाहन पूरी तरह रेत से भरा मिला। चालक ने अपना नाम मुकेश मिश्रा (22) निवासी मसीरा, थाना जयसिंहनगर बताया। पुलिस द्वारा रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध रेत को जब्त कर लिया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

समाचार 04 फ़ोटो 04

स्टेशन में राहगीरों का मोबाईल चोरी कर बेचने वाले आरोपी की जमानत निरस्त 

अनूपपुर

लोक अभियोजक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि आरोपी मो0 आजाद उर्फ सेानू उम्र 33 वर्ष पिता गौस मेाहम्मद निवासी ग्राम बडा मदार छल्ला शास्त्री बार्ड बाबा टोला, थाना हनुमान ताल, जिला जबलपुर (म0प्र0) को स्टेशन चेकिंग के दौरान यह व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखा और पुलिस को देखकर भागने लगा। उसकेा रोका गया तेा उसके जेब कई मोबाईल दिख रखें थे, उससे पूछताछ के दौरान उसके पास से 05 नग मोबाईल मिले और उसने बताया कि मै इन मोबाईलों को चुराया हूँ और बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहा हूँ। उसके पास मिले 05 मोबाईलो में से 01 मोबाईल शिकायतकर्ता की भी मिला जिसे उसे न्यायालय के आदेशानुसार सुपुर्दग कर दिया गया है। 

उक्त अपराध के संबंध में शासकीय रेल्वे पुलिस जबलपुर थाना शहडोल में अपराध क्रमांक 86/2026 भारतीय न्याय संहीता 2023 की धारा 317(2), 303(2) में पंजीकृत किया गया था। उसके बाद आरेापी गिरफ्तार हुआ। मामले में आरेापी की ओर से तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में जमानत पर छोड़े जाने हेतु याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए और शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा रखे गए तर्कों और बहस तथा मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी आरोपी मो0 आजाद उर्फ सेानू की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया गया।

समाचार 05 फ़ोटो 05

पुरुषोत्तम मास की त्रयोदशी पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की पुण्य डुबकी 

अनूपपुर

धार्मिक एवं आध्यात्मिक राजधानी कही जाने वाली पवित्र नगरी अमरकंटक में पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी एवं कृतिका नक्षत्र के दुर्लभ पावन संयोग  तथा शिव चतुर्दशी व्रत पर शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। पतित-पावनी पुण्य सलिला मां नर्मदा के पावन तटों पर हजारों भक्त-श्रद्धालुओं ने स्नान, ध्यान, पूजन एवं अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

प्रातः काल ब्रह्ममुहूर्त से ही रामघाट, कोटितीर्थ, गांधी कुंड, पुष्कर बांध एवं आरंडी संगम सहित विभिन्न नर्मदा तटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी थीं। सुबह चार बजे से प्रारंभ हुआ स्नान का क्रम संध्या तक निरंतर चलता रहा। महिलाओं द्वारा पारंपरिक मंगल गीतों एवं भजनों का गायन किया गया, वहीं अनेक श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए मां नर्मदा की महिमा का गुणगान करते दिखाई दिए। पूरा वातावरण "नर्मदे हर" के जयघोष से गुंजायमान रहा। पुण्य स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा उद्गम मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा से प्रार्थना की कि सभी जन यशस्वी, स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखी रहें तथा जीवन में मनोवांछित फल की प्राप्ति हो।

अनुमानतः 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर पर अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा में स्नान एवं दर्शन का लाभ प्राप्त किया। इसके साथ ही कपिलधारा, दूधधारा, सोनमूड़ा, माई की बगिया तथा जालेश्वर धाम जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर भी दिनभर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की उल्लेखनीय भीड़ बनी रही।"नर्मदे हर" के जयघोष के साथ अमरकंटक में उमड़ी आस्था की यह विराट धारा एक बार फिर सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मां नर्मदा के प्रति जन-जन की अटूट श्रद्धा का सजीवता का प्रमाण बन रही।

समाचार 06 फ़ोटो 06

रामघाट एवं कोटितीर्थ में अराजक तत्वों का जमावड़ा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर उठे रहे सवाल

अनूपपुर

प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक-आध्यात्मिक तीर्थस्थल अमरकंटक में मां नर्मदा के पावन रामघाट, कोटितीर्थ घाट तथा गांधी कुंड क्षेत्र में इन दिनों अराजक एवं संदिग्ध तत्वों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में चिंता व्याप्त है।

सुबह से लेकर दोपहर तक रामघाट एवं नर्मदा मंदिर के सामने स्थित कोटितीर्थ क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति और नाबालिग लड़के-लड़कियां चंदन-टीका लगाने के नाम पर घूमते रहते हैं। आरोप है कि ये लोग घाटों पर स्नान, ध्यान, पूजन-अर्चन एवं मां नर्मदा में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और अवसर मिलते ही उनके मोबाइल फोन, पर्स, नकदी तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते हैं।

कई तीर्थयात्रियों एवं आगंतुकों ने बताया कि स्नान के दौरान घाट पर रखे गए उनके मोबाइल, पर्स तथा नकदी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि विगत दिनों बैंकटोला क्षेत्र के एक नाबालिग युवक को चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया था। इसके बावजूद घाटों पर संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है।

नागरिकों का आरोप है कि कुछ अराजक तत्व मंदिर एवं घाट क्षेत्र में खुलेआम घूमते रहते हैं तथा कई बार शराब के नशे में श्रद्धालुओं को परेशान करते देखे जाते हैं। इससे न केवल श्रद्धालुओं को असुविधा होती है, बल्कि पवित्र नगरी अमरकंटक की धार्मिक एवं पर्यटन छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगो ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा नगर प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।

समाचार 07 फ़ोटो 07

एसडीएम बाँधवगढ़ ने उमरार डेम का किया निरीक्षण, मछुआरों को वितरित की लाइफ जैकेट

उमरिया

एसडीएम बाँधवगढ़ अम्बिकेश प्रताप सिंह ने उमरार डेम का निरीक्षण कर वहां संचालित मत्स्य समिति के मछुआरों से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मछुआरों से शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, योजनाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं।

एसडीएम ने मछुआरों को जलाशय में कार्य करते समय सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल एवं गहरे जल क्षेत्रों में कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने मछुआरों को लाइफ जैकेट वितरित करते हुए निर्देश दिए कि वे नाव संचालन एवं मछली पकड़ने के दौरान अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनें।

उन्होंने कहा कि छोटी सी सावधानी बड़े हादसों को टाल सकती है। शासन का उद्देश्य मछुआरों की आजीविका के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। मछुआरों ने प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा सामग्री के लिए आभार व्यक्त किया तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग से जी एस लाल एवं समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

समाचार 08 फ़ोटो 08

अस्मिता लीग एवं साइकिलिंग महोत्सव का सफल आयोजन संपन्न

उमरिया

साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा भारतीय खेल प्राधिकरण की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया बालिका एवं महिला साइकिलिंग लीग का आयोजन जिला साइकिल संघ उमरिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा क्रीड़ा भारती जिला उमरिया के सहयोग से उमरिया बायपास स्थित कछरवार रोड पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में 13 से 16 वर्ष आयु वर्ग की 35, 17 से 18 वर्ष आयु वर्ग की 27 तथा 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 17 प्रतिभागियों सहित कुल 79 बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को सम्मानित कर खेल भावना, महिला सशक्तिकरण एवं स्वस्थ जीवन के संदेश के साथ किया गया।

                                                      

समाचार 01 फ़ोटो 01

सेंट्रल बैंक के सहायक प्रबंधक को सीबीआई ने 10 हजार का रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, बैकिंग संस्थानों में हड़कंप

शहडोल

सीबीआई ने शहडोल में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बैंकिंग कियोस्क की अनुमति और प्रस्ताव स्वीकृत करने के बदले अधिकारी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया और बैंक अधिकारी को रकम लेते ही दबोच लिया।

शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह ने चार बैंकिंग कियोस्क खोलने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन किया था,आरोप है कि आवेदन को स्वीकृति देने और आवश्यक अनुमति जारी करने के बदले बैंक के सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।बार-बार रिश्वत की मांग से परेशान होकर दीपेंद्र सिंह ने पूरे मामले की शिकायत सीबीआई जबलपुर इकाई के पुलिस अधीक्षक एस.के. राठी से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।       

बताया जा रहा है कि सीबीआई की 8 सदस्यीय टीम शहडोल पहुंची और पूरे मामले पर नजर रखी गई। तय योजना के अनुसार सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने बैंक के बाहर गुरुद्वारे के पास दीपेंद्र सिंह से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली। जैसे ही रिश्वत की रकम आरोपी के हाथ में पहुंची, पहले से घात लगाए मौजूद सीबीआई टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद बैंकिंग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी अधिकारी से पूछताछ जारी है और सीबीआई पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे सरकारी और बैंकिंग संस्थानों में रिश्वतखोरी करने वालों में डर का माहौल है।

समाचार 02 फ़ोटो 02

घटिया निर्माण सामग्री से बन रही पीसीसी सड़क, मानकों की अनदेखी कर शासकीय राशि के दुरुपयोग 

*ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग*

अनूपपुर 

जनपद पंचायत कोतमा अंतर्गत ग्राम पंचायत  गोहांड्रा के डोंगरीटोला में निर्माणाधीन पीसीसी सड़क को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारियों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों द्वारा तकनीकी मानकों की खुलेआम अनदेखी करते हुए सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिससे शासकीय धनराशि के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत  गोहांड्रा  में शासकीय निधि से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य जारी है। आरोप है कि निर्माण कार्य तकनीकी स्वीकृति एवं निर्धारित अनुपात (रेशियो) के अनुरूप नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है तथा रेत में अत्यधिक मिट्टी मिली हुई है। इसके अलावा सीमेंट की मात्रा भी निर्धारित मानकों से काफी कम बताई जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण की पहली परत में ही निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो सड़क कुछ ही समय में उखड़ सकती है और उसमें दरारें पड़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण योजनाओं का लाभ जनता तक सही रूप में नहीं पहुंच पा रहा है। निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले संबंधित अधिकारी यदि समय-समय पर गुणवत्ता की जांच की जाती तो घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायतें सामने नहीं आतीं। 

कानूनी कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत तथा संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। यदि शीघ्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से जिला प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कर आंदोलन करने को विवश होंगे।

इनका कहना है।

गुणवत्ता की किसी प्रकार की कमी नहीं है, मौके पर आकर आप भी स्वयं जांच कर सकते हैं, अगर कुछ कमी है तो उसकी जांच करवाई जाएगी 

*चिंतामणि केवट, सचिव, ग्राम पंचायत गोहांड्रा*

समाचार 03 फ़ोटो 03

अवैध रेत उत्तखनन व परिवहन पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर मामला किया दर्ज

अनूपपुर

जिले के थाना रामनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 03 घन मीटर रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 5 लाख 03 हजार रुपये बताई गई है। 

पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति पीपरडोल मरवाही क्षेत्र से बिना नंबर के नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रूप से रेत लोड कर भलवाही की ओर परिवहन करने वाला है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।बरतराई बस्ती के पीछे स्थित खाली मैदान में घेराबंदी की। कुछ समय बाद एक नीले रंग का बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर भलवाही की ओर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली मे रेत लोड पाई गई। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लक्ष्मण यादव उर्फ रामा पिता फूलचंद यादव उम्र 23 वर्ष निवासी चनाडोंगरी थाना मरवाही जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) बताया। चालक मौके पर कोई  वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। धारा 303(2), 317(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत दंडनीय अपराध पाया। इसके बाद पुलिस ने बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया। 

समाचार 04 फ़ोटो 04

अवैध रेत परिवहन पर आईएएस ने तीन हाइवा किया जब्त, झमाझम हुई वारिश, मौसम हुआ सुहावना

शहडोल। 

जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए ब्यौहारी क्षेत्र में आईएएस अधिकारी एसडीएम काजोल सिंह ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरे तीन वाहनों को जब्त कर लिया, जबकि एक वाहन चालक प्रशासनिक टीम को देखकर बीच सड़क पर ही रेत खाली कर वाहन लेकर फरार हो गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह कार्यवाही ब्यौहारी टोल नाके के पास से की गई है। खास बात तो यह रही की जप्त वाहनों से नंबर प्लेट गायब थी।

एसडीएम द्वारा की गई जांच के दौरान पकड़े गए तीनों वाहनों में रेत लोड पाई गई। वाहन चालकों से रेत परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी चालक आवश्यक अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहनों को जब्त कर तहसील एवं थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया। शहडोल जिले में वर्तमान में रेत का कोई वैध खनन ठेका संचालित नहीं है। इसके बावजूद दिन-रात रेत से भरे वाहन सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। 

जैतपुर में तो कई अवैध खदाने संचालित हो रही है। जहां से दिन दहाड़े रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने में खनिज विभाग नाकाम साबित हुआ है। प्रशासन का कहना है कि जब्त वाहनों के मालिकों और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

समाचार 05 फ़ोटो 05

पवित्र नगरी अमरकंटक में आधे घंटे की झमाझम बारिश से तरबतर हुआ क्षेत्र, मौसम हुआ अति सुहावना

अनूपपुर

प्रमुख पर्यटन स्थल एवं धार्मिक-आध्यात्मिक केंद्र पवित्र नगरी अमरकंटक में शुक्रवार 12 जून 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे से 3:00 बजे तक हुई तेज मूसलाधार वर्षा ने पूरे क्षेत्र को तरबतर कर दिया। आधे घंटे तक चली झमाझम बारिश, गर्जना, बिजली की चमक और ठंडी हवाओं के कारण मौसम अत्यंत सुहावना एवं खुशनुमा हो गया।

पहले हल्की रिमझिम बारिश हुई, जिसके बाद तेज गर्जना और बिजली की चमक के साथ मूसलाधार वर्षा शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक हुई इस वर्षा ने गर्मी से राहत प्रदान करते हुए पूरे क्षेत्र में शीतलता घोल दी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्षा के बाद वातावरण पूरी तरह शुद्ध और ताजगी से भर गया। अमरकंटक में शुद्ध वायु का सूचकांक 46 दर्ज किया गया, जो बेहतर पर्यावरणीय स्थिति का संकेत है।

वर्षा के बाद अमरकंटक की प्राकृतिक छटा और भी निखर उठी। हरियाली से आच्छादित पर्वतीय क्षेत्र, ठंडी हवाएं और बादलों से घिरा वातावरण पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए पर्यटक एवं तीर्थयात्रियों ने बताया कि अमरकंटक का मौसम अत्यंत मनमोहक और आनंददायक है। प्राकृतिक सौंदर्य ने मन मोह लिया। राजस्थान के जयपुर और भीलवाड़ा से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि उनके प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जबकि अमरकंटक का मौसम दिल को सुकून देने वाला है। उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण इतना रमणीय है कि मन करता है कुछ दिन और यहीं ठहर जाएं। 

समाचार 06 फ़ोटो 06

जल गंगा संवर्धन अभियान,  बावड़ी नुमा प्राकृतिक जल स्त्रोत में स्वछता कर दिया संदेश 

अनूपपुर

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान तृतीय चरण  में बावड़ी उत्सव कार्यक्रम जो कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में जन अभियान परिषद द्वारा जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के तहत जैतहरी विकासखंड में सेक्टर क्रमांक 03 बैहार ग्राम  में स्थित बावड़ी नुमा प्राकृतिक जल स्त्रोत जिसमें बारह माह सतत पानी का स्त्रोत बना रहता है जो कि बैहार पहाड़ी के ठीक नीचे ग्राम पंचायत के समीप बहुत सुंदर जल स्त्रोत है जिसकी आज साफ सफाई साफ-सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद व नवांकुर संस्था ह्यूमैनिटी केयर फैमिली वेलफेयर एंड हेल्थ सोसायटी जैतहरी  के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख पुष्पेंद्र नामदेव, ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति बैहार के अध्यक्ष श्याम सिंह ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भेलमा के अध्यक्ष एवं सदस्य परामर्श दाता राम सिंह मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता बीएसडब्ल्यू के क्षात्र प्रियेश नामदेव एमएसडब्ल्यू के छात्र एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां व ग्राम के गणमान्य लोगों ने स्वछता पर बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर प्राकृतिक जल स्त्रोत  से कचरा, जलकुंभी, प्लास्टिक के पाउच एवं गाद हटाई तथा जल स्रोत के आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

समाचार 07 फ़ोटो 07

जन कल्याण शिविर के तहत जनपद पंचायत करकेली में तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ

*एक जगह हितग्राहियों को मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ*

उमरिया 

शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत करकेली परिसर में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 14 जून तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने कहा कि जन कल्याण शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि एक छत के नीचे योजनाओं से संबंधित जानकारी, आवेदन एवं लाभ प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने अधिकारियों से पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

कलेक्टर राखी सहाय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर जन कल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर का प्रमुख उद्देश्य जन समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करें तथा अपनी आवश्यकतानुसार आवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने आसपास के नागरिकों को भी शिविर की जानकारी देने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक लोग शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर में आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पशुपालन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। 

समाचार 08

योग के ऑनलाइन सत्र में शामिल होने की अपील

उमरिया

कलेक्टर राखी सहाय ने बताया कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में निर्धारित थीम स्वस्थ आयु के लिए योग के अंतर्गत 14 जून 2026 को प्रातः 6.15 बजे से 7.35 बजे तक सात दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा।उन्होने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ने के लिए टोल-फ्री नम्बर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन किया जा सकता  है । कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों, विद्यार्थियों, शासकीय सेवकों एवं सामाजिक संगठनों से आग्रह किया है कि वे इस ऑनलाइन योग सत्र में अधिकाधिक संख्या में सहभागी बनें और योग को अपनी दैनिक जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाएं।

समाचार 09

कलेक्टर की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

उमरिया

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राखी सहाय की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के संबंध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा ने संशोधित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रों पर प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा दावे एवं आपत्तियां 15 जून तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 25 जून तक किया जाएगा, जबकि निराकृत दावा-आपत्ति आवेदन पत्रों की ईआरएमएस में प्रविष्टि 30 जून तक की जाएगी।

समाचार 10

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

शहडोल 

कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सोहागपुर निवासी श्री कामता प्रसाद वर्मा को उपचार हेतु 45 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget