प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने आदेश जैन को दिया राष्ट्रभाषा सम्मान


नागपुर

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली महासचिव प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा व डॉ लाल सिंह किरार राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के मार्गदर्शन में नागपूर आकाशवाणी विभावरी के उद्घोषक व विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के संयोजक साहित्यिक मंच के संस्थापक आदेश जैन को सम्मानित किया गया।

प्रेरणा राष्ट्रभाषा  सम्मान स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र आदि आदेश जैन को मेघा अग्रवाल नागपुर महाराष्ट्र हिंदी प्रचारक व कवयित्री ने प्रदान किया। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी सेवियों को सम्मानित करने के साथ ही हिंदी राष्ट्रभाषा अभियान को सतत प्रचारित व प्रसारित कर रही है।

समाचार 01 फ़ोटो 01

अवैध गांजा व कट्टा रखने पर दो आरोपियों को न्यायालय ने सुनाया 4 वर्ष का कारावास, 25 हजार जुर्माना

अनूपपुर

30 दिसम्बर 2020 को भालूमाड़ा अंतर्गत ग्राम-रक्सा में गोड़ास झुटकू नदी पुल के पास सिल्वर कलर की स्विफ्ट डिजायर कार, रजि0 नं0 सी0जी0-08 ए0एफ0-4977 में अभियुक्तगण  गोविंद नारायण शुक्ला एवम मो0 फईम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 09 किलो 700 ग्राम रखकर परिवहन कर रहे थे, वाहन में एक अवैध एंव प्रतिबंधत श्रेणी का आग्नेय अस्त्र देशी कट्टा 315 बोर का एंव 3 नग कारतूस बिना किसी गैर अनुज्ञप्ति के अपने कब्जे में अवैध रूप से रखना पाया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रक्सा रोड तरफ एक स्विफ्ट डिजायर कार न0 सी0जी0-08 ए0एफ0-4977 से कुछ लोग फुनगा तरफ आने वाले हैं। उक्त सूचना की रिपोर्ट रो0सा0क्रं0 570 में दर्ज की गई। आरोपियो के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा 09 किलो  700 ग्राम होना पाया गया । अपराध के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट अपराध क्र0 206/2020 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत लेखबद्ध की गई।  

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल कें न्यायालय में सुनवाई की गयी, जिसमें शासन की ओर से लोक अभियोजक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने 16 साक्षियों के साक्ष्य कराये और 56 दस्तावेजों को परीक्षत कराया गया। साक्ष्य एंव विचारण उपरांत शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक द्वारा रखे गए तर्कों और बहस तथा मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी मो0 फईम पिता शहीद, उप्र-30 वर्ष निवाी-ग्राम आमा, थाना-शाहनगर, जिला पन्ना एंव गोविन्द नारायण शुक्ला पिता शिवनारायण उम्र-53 वर्ष निवासी-ग्राम गोरसी, थाना-जैतहरी, जिला अनूपपुर को दोषी पाते हुए दोष सिद्ध ठहराया गया जिसमें आरोपी को 04 साल का कारावास एवं 25,000/-रू0 जुर्माना से दंडित किया गया। आरोपी को निर्णय उपरान्त न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।

समाचार 02 फ़ोटो 02

नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही 100 नग इंजेक्शन किए जप्त

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ नशीले इंजेक्शन बेचने वाली महिला के विरुद्ध कार्यवाही की गई। मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि भालू गुडार में एक महिला अपने घर के नशीले इंजेक्शन बिक्री करने हेतु भारी मात्रा में छिपा कर रखी हुई है। सूचना पर पुलिस वार्ड क्र. 07 भालुगुडार बिजुरी में पुष्पा उर्फ रानी सिंह उइके के घऱ पहुँचकर दबिश दी गई, तलाशी के दौरान पुष्पा उर्फ रानी सिंह उइके पिता रामजवित सिंह उइके उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 07 भालुगुडार बिजुरी के घर से नशीले इंजेक्शन Pheniramine maleate Injection I.P के 50 नग 10 ml के एवं Buprenorphine Injection I.P के 50 नग 2 ml के मिले। दबिश में मिले इंजेक्शन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया जो आरोपी ने कोई वैध दस्तावेज होना नही बताई। मादक पदार्थ प्रतिबंधित होने के बावूजूद बैचने के उद्देश्य से रखे मिलने से आरोपिया का कृत्य एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट का उल्लंघन पाया गया जो संज्ञेय अपराध है। अतः पुष्पा उर्फ रानी सिंह उइके के कब्जे की अवैध औषधि 100 इंजेक्शन को जप्त  किया गया। जिस इंजेक्शन कुल कीमत 20 हजार रुपये हैं। पुष्पा उर्फ रानी सिंह उइके निवासी वार्ड क्र. 07 भालू गुडार बिजुरी गिरफ़्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है 

घटना विवरण पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13  औषधि निवारण अधिनियम 1949 का कायम कर अनुसंधान में लिया गया आरोपी ने अवैध मादक पदार्थ कहाँ से प्राप्त किया इस तथ्य पर विवेचना की जा रही है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

हिंदुस्तान पावर प्लांट में श्रमिक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

अनूपपुर

जिले के जैतहरी स्थित हिंदुस्तान पावर लिमिटेड (मोजर बेयर) में कार्यरत एक श्रमिक की काम के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान देवसरन केवट (48 वर्ष), निवासी ग्राम चांदपुर, ग्राम पंचायत महुदा, जिला अनूपपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि श्रमिक की मौत के बाद कंपनी और प्रबंधन के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को आनन-फानन में घर भेजने की तैयारी कर रहे थे, जिसे लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवसरन केवट हिंदुस्तान पावर लिमिटेड, जैतहरी में कार्यरत थे। स्थानीय स्तर पर यह संयंत्र अब भी पुराने नाम मोजर बेयर पावर प्लांट के रूप में जाना जाता है। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाने की बात कही जा रही है, लेकिन इसी बीच उनकी मौत हो गई। श्रमिक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश करते हुए बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के शव को सीधे घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी। परिजनों ने जब पोस्टमार्टम और मृत्यु के वास्तविक कारण को लेकर सवाल उठाया तो मौके पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव ले जाने से साफ इनकार कर दिया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

समाचार 04 फ़ोटो 04

तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र को रौंदा, दोनो की हुई मौत, मामला दर्ज

शहडोल

जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चौरी निवासी ईश्वर दीन खैरवार (62), उनके पुत्र गंगा सिंह खैरवार (45) और भतीजा रामकुशल बाइक से बुढ़वा से ब्यौहारी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे ग्राम जगमल स्थित शिव शक्ति आश्रम के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार रेत से लदा हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर बाइक सवारों पर चढ़ गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईश्वर दीन और गंगा सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं रामकुशल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हाइवा में अवैध रेत लदी हुई थी और क्षेत्र में बिना अनुमति के रेत परिवहन धड़ल्ले से जारी है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन वाहन और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही ब्यौहारी क्षेत्र में बोरवेल वाहन की चपेट में आने से एक गर्भवती महिला और उसके 6 वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों ने प्रशासन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

समाचार 05 फ़ोटो 05

मुख्य मार्ग के बीच खड़ा खम्भा बना हादसे का खतरा, यातायात होता है प्रभावित, हटाने की मांग

अनूपपुर

कोतमा नगर के मुखर्जी चौक से आगे मुख्य मार्ग पर के बीचोबीच स्थापित एक खम्भा लंबे समय से नगर में दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहा है। नगर के व्यस्त मार्गों में शामिल इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया तथा भारी वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क के मध्य स्थित यह खम्भा वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलने के लिए मजबूर करता है। इसी कारण स्थानीय नागरिक, राहगीर और वाहन चालक प्रतिदिन जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे हैं।

हाल ही में धान से लदा एक ट्रक इस मार्ग से बड़ी मुश्किल से निकल पाया। ट्रक के गुजरने के दौरान कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा और मौके पर मौजूद लोगों में अनहोनी की आशंका बनी रही। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खम्भा शुरू से ही अनुपयुक्त स्थान पर स्थापित किया गया था, लेकिन लंबे समय से समस्या सामने होने के बावजूद इसे हटाने या सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक मार्ग पर स्पष्ट खतरा बने रहने के बावजूद कोतमा नगर पालिका और संबंधित तकनीकी विभाग ने अब तक आवश्यक गंभीरता नहीं दिखाई। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित विभागों का दायित्व है, इसलिए यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी भी इन्हीं विभागों पर आएगी। यह अवरोध केवल यातायात बाधा नहीं, बल्कि गंभीर दुर्घटना की आशंका को लगातार बढ़ा रहा है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

2 लाख का अवैध कोयला पुलिस ने किया जब्त

अनूपपुर

थाना बिजुरी पुलिस द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा वाहन क्रमांक CG04T 4439 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में 32 बोरी कोयला पाया गया, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस द्वारा उक्त कोयला एवं वाहन को मौके पर जप्त किया गया। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 5 हजार आंकी गई है।

आरोपी खूबलाल कोल, पिता कंधी कोल, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, बिजुरी, जिला अनूपपुर (वाहन चालक) याकूब, पिता मो. इदरीश, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, बिजुरी, जिला अनूपपुर (वाहन मालिक) उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस एवं खनिज अधिनियम 4/21 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

समाचार 07 फ़ोटो 07

साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित, कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं

शहडोल

कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम बेम्हौरी निवासी राकेश पाल ने राशन कार्ड बनवाने संबंधी,  तहसील जैतपुर अंतर्गत ग्राम बहगढ निवासी सोनम प्रजापति ने आंगनबाड़ी केंद्र कोलान टोला बहगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की जांच कराने, ग्राम पंचायत पाथर निवासी आशा सिंह ने वेतन दिलाए जाने तथा बुढार तहसील के ग्राम खमरौंध निवासी बिपाशा बाई ने विकलांग पेंशन योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन किया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है।

समाचार 08 फ़ोटो 08

साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 69 आवेदकों की समस्याएं

उमरिया

साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर राखी सहाय ने जिले के दूर दराज से आए 69 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित किया।

जनसुनवाई में गोपी सिंह पठारी कला ने निजी पटटे मे लगाए गए बीएसएनएल मोबाइल टॉवर को हटवाने या किराया दिलाने, मदीना बेगम नौरोजाबाद ने 8 माह का वृध्दावस्था पेंशन दिलाने, रामधनी खटिक रमपुरी ने गरीबी रेखा पात्रता पर्ची में रूका हुआ खाद्यान्न दिलाने, अमित कुमार श्रीवास्तव ग्राम पडवार ने आम रास्ता दिलाने तथा मूलभूत सुविधा दिलाने, रश्मीे रैदास ग्राम पंचायत मझगां ने मुख्यमंत्री कल्याणी सहायता दिलाने, अनीता देवी ग्राम दरबार ने विकलांगता पेंशन दिलाने, सत्यम बैगा ग्राम बस्कुटा ने कक्षा 10वीं की अंकसूची में फोटो सुधार कराने, बिसरता बैगा ग्राम लदेरा ने पेटे का लीवर प्लेसमेंट कराने , इलाज हेतु विधायक निधि से सहयोग दिलाने, रामनिरंतर व्दिवेदी ग्राम कुडी ने रास्ता दिलाने, सुध्दुसेन यादव ग्राम बडागांव ने पीएम आवास दिलाने संबंधी आवेदन दिया ।

समाचार 09

बाघ के हमले से मृतक के परिजन को मिली आर्थिक सहायता

उमरिया

उप संचालक बांधवगढ टाईगर रिजर्व ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया के वन परिक्षेत्र पनपथा कोर अंतर्गत बीट चंसुरा के कक्ष क्रमांक-आर एफ 446, स्थान-रेतहा नाला के पास महुआ के सूखे फूल संग्रहण करने के दौरान 3 मई कि दोपहर स्व. रज्जू कोल पिता पिताई कोल, उम्र लगभग 50 वर्ष, साकिन कुदरी, थाना इंदवार, तहसील मानपुर जिला उमरिया को वन्यजीव बाघ के द्वारा हमला कर जनहानि किये जाने पर मृतक की मौके स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही अधिकारी/कर्मचारी मौके स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण करने के उपरांत आगे की वैधानिक कार्यवाही शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपुर में परिजनों / अधिकारियों / कर्मचारियों एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण करवाई गई। पोस्टमार्टम की कार्यवाही उपरांत मृतक के शव को उनके परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौप दिया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा कोर द्वारा मृतक के परिवार को 5,000/- (पांच हजार रूपये) की तत्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदाय किया गया।

समाचार 01 फ़ोटो 01

जनगणना ड्यूटी में मनमानी का आरोप, सीनियर को प्रगणक व जूनियर को बनाया सुपरवाइजर, अनदेखी का आरोप

शहडोल 

जिले के जनजातीय कार्य शिक्षा विभाग में जनगणना कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी सुमित गुर्जर पर ड्यूटी वितरण में नियमों की अनदेखी और मनमाने फैसले लेने के आरोप लगे हैं। ऊपर से जब उनसे बात की गई तो वह अपने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए उन्होंने कहा कि यह मेरा कार्य नहीं मेरी जानकारी में ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं दी गई है जिसमें सीनियर को प्रगणक और जूनियर को सुपरवाइजर बनाया गया हो सवाल यह खड़ा करता है कि जब इन्होंने यह ड्यूटी नहीं लगाई तो आखिर कौन ऐसा व्यक्ति है जो इस विभाग में अपने मनमर्जी से कार्य को जारी रख रहा है या ड्यूटी लगा रहा है या कहा जा सकता है कि तहसीलदार की बजाय कोई और ड्यूटी लगा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ शिक्षक को प्रगणक नियुक्त किया गया, जबकि महज 3 वर्ष पूर्व नियुक्त हुए शिक्षक को सुपरवाइजर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस फैसले से विभागीय कर्मचारियों में असंतोष का माहौल बन गया है और सीनियरिटी को नजर अंदाज करने के आरोप तेज हो गए हैं।

शिक्षकों का कहना है कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की वरिष्ठता की सही जानकारी नहीं है, जिसके कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है। वहीं भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच मैदानी कार्य कर रहे कर्मचारियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं ऊपर से सीनियर मास्टरों को प्रगणक बनाने से उनके उम्र दराज होने के कारण तकलीफें और बढ़ गई है कम उम्र के युवा स्कूल में समय दे रहे हैं और सीनियर मास्टरों को हीट वेव और गर्मी के बीच में मैदान पर उतार दिया गया है यह कहां तक उचित होगा ऐसी स्थिति में यदि कुछ अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदारी कौन लेगा ।

आरोप यह भी है कि ड्यूटी वितरण में पारदर्शिता का अभाव है और “पसंद-नापसंद” के आधार पर जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। करीबी लोगों को सुपरवाइजर बनाया जा रहा है, जबकि अनुभवी शिक्षकों को कठिन परिस्थितियों में प्रगणक का कार्य करने के लिए भेजा जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर अब निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग उठने लगी है। स्थिति को इस तरह भी समझा जा सकता है कि जैसे किसी नायब तहसीलदार को सुपरवाइजर और तहसीलदार को प्रगणक बना दिया जाए जिससे व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।                                     

*इनका कहना है*                                                                     

मेरी जानकारी में ऐसी कोई भी ड्यूटी नहीं लगाई गई है। 

*सुमित गुर्जर, तहसीलदार बुढार*                                                 

मुझे यह पावर है कि किसी भी मास्टर को ड्यूटी पर लगा सकता हूं, सीनियर को भी प्रगणक बनाने का अधिकार हमको दिया गया है, इसलिए हम सीनियर को प्रगणक और जूनियर को सुपरवाइजर बनाकर ड्यूटी लगाए हैं।             

*मनोज सिंह, सहायक जनगणना अधिकारी बुढार*

समाचार 02 फ़ोटो 02

फुटपाथ में बस संचालको व कर्मचारियों का कब्जा, यात्रियों को हो रही परेशानी

शहडोल

शहर के बस स्टैंड में हाल ही में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या से राहत देने की कोशिश की गई थी, लेकिन स्थिति अब भी पूरी तरह सुधर नहीं पाई है। बस स्टैंड स्थित नगर पालिका की दुकानों के सामने फुटपाथ पर बस संचालक द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

खासतौर पर नफीस बस कंपनी के कार्यालय के सामने फुटपाथ पर कर्मचारियों, चालक और कंडक्टर—का जमावड़ा बना रहता है। वे कुर्सियां लगाकर बैठे रहते हैं, जिससे पैदल चलने की जगह संकरी हो जाती है। इस कारण तेज धूप और गर्मी में महिला यात्रियों को फुटपाथ पर चलना बेहद मुश्किल हो रहा है।

जहां युवा और पुरुष यात्री किसी तरह धक्का-मुक्की कर आगे बढ़ जाते हैं, वहीं महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति ज्यादा परेशानी भरी बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर कब्जा होने से यात्रियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। 

 समाचार 03 फोटो 03

मामूली विवाद पर बड़े भाई की हत्या कर फरार हुआ था आरोपी, पुलिस 8 दिन बाद जंगल से किया गिरफ्तार

शहडोल

खैरहा थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद में बड़े भाई की लोहे की सब्बल से हत्या कर फरार हुआ आरोपी करीब 8 दिनों तक जंगल में छिपा रहा, जिसे पुलिस ने सूझबूझ से पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल को ग्राम सारंगपुर निवासी जगमोहन कोल ने अपने सगे बड़े भाई पन्नेलाल कोल पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया था। हमले में पन्नेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। आरोपी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर रहा था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया था। इतना ही नहीं वह जंगल में ही छिपकर ठिकाना बदलता रहता था और पुलिस की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा था।

घटना के बाद पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया, जिससे अहम जानकारी मिली कि आरोपी आसपास के घरों से खाना मंगाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नई रणनीति बनाई और सिविल ड्रेस में जंगल के आसपास बने घरों में निगरानी शुरू की। एक रात आरोपी खाना लेने के लिए एक घर पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

 नगरपालिका की लापरवाही से नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था चरमराई, कई वार्ड और सड़क अंधेरे में डूबे, 

अनूपपुर/कोतमा

कोतमा नगर क्षेत्र में शहरी प्रकाश व्यवस्था की स्थिति इन दिनों गंभीर बनी हुई है। नगर के लगभग 8 से 10 वार्डों में 100 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब या बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय कई इलाकों में अंधेरा फैल जाता है। यह स्थिति पिछले 2 से 3 महीनों से लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान सामने नहीं आ पाया है।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में वार्ड क्रमांक 10 और 13 के साथ-साथ रेलवे स्टेशन रोड , बस  स्टैंड क्षेत्र , केशवाही रोड, इस्लामगंज रोड  तथा अन्य आंतरिक मोहल्ले शामिल हैं। शाम ढलते ही इन इलाकों में अंधेरा छा जाने से पैदल यात्रियों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों को रोजमर्रा की आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद मरम्मत कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है।

रात के समय अंधेरे क्षेत्रों में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, वहीं असामाजिक गतिविधियों की आशंका को लेकर भी नागरिकों में चिंता बनी हुई है। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति अधिक असुरक्षित मानी जा रही है। नगर के मुख्य मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था अपेक्षाकृत सामान्य है, लेकिन वार्डों के अंदरूनी हिस्सों में स्थिति कमजोर होने से पूरे नगर में प्रकाश व्यवस्था का असंतुलन स्पष्ट दिखाई देता है।

स्ट्रीट लाइटों की स्थापना, संचालन और नियमित मरम्मत की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन के अंतर्गत आती है। संबंधित रखरखाव एजेंसियों और तकनीकी टीमों पर भी समय पर सुधार सुनिश्चित करने का दायित्व है। इसके बावजूद कई स्थानों पर महीनों से लाइटें बंद पड़ी स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है 

समाचार 05 फ़ोटो 05

खतरे के साये में बाजार, जर्जर इमारतें बनीं खतरा, प्रशासन की निगरानी पर उठ रहे हैं सवाल

अनूपपुर/कोतमा

कोतमा नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र  में स्थित कई पुरानी और जर्जर इमारतें अब आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं। बस स्टैंड चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, सराफा बाजार तथा वार्ड क्रमांक 9 और 10 के आसपास स्थित कुछ भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं।

इसी क्षेत्र ( मुखर्जी चौक के समीप, अटल द्वार मार्ग) में स्थित जैन होटल और भारती लॉज की इमारत भी अत्यंत जर्जर हालत में बताई जा रही है। भवन की दीवारों में गहरी दरारें, उखड़ता प्लास्टर और कमजोर ढांचा स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, बावजूद इसके इसका उपयोग जारी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

यह पूरा क्षेत्र नगर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के कारण दिनभर भीड़भाड़ वाला रहता है। बड़ी संख्या में ग्राहक, व्यापारी और राहगीर इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिससे संभावित दुर्घटना की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात और तेज हवा के दौरान स्थिति और भी जोखिमपूर्ण हो जाती है, क्योंकि भवनों से प्लास्टर और मलबा गिरने का खतरा बना रहता है।

जर्जर भवनों की पहचान, तकनीकी निरीक्षण तथा आवश्यक कार्रवाई करना नगर पालिका परिषद कोतमा की जिम्मेदारी है, जबकि भवन स्वामियों का दायित्व अपने परिसरों की नियमित मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लोगो की मांग है कि पूरे बाजार क्षेत्र का तत्काल तकनीकी सर्वे कराया जाए, जोखिमपूर्ण भवनों को चिन्हित कर चेतावनी नोटिस जारी किए जाएं तथा अत्यधिक खतरनाक इमारतों के उपयोग पर आवश्यक प्रतिबंध लगाया जाए।

समाचार 06 फ़ोटो 06

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों एवं महिलाओं का करवाया स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न

अनूपपुर

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा अनूपपुर द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 4 मई 2026 को प्रातः 10 बजे आंगनवाड़ी केंद्र पटोला टोला में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में आंगनवाड़ी क्षेत्र के 3 माह से 8 वर्ष तक के बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 18 बच्चों एवं 20 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन एवं राज्य शाखा भोपाल के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सोसायटी अनूपपुर के सभापति डॉ. आर.पी. सोनी के नेतृत्व में किया गया।

रेडक्रॉस सोसायटी अनूपपुर के सचिव डॉ. देवेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सेवा सप्ताह का तृतीय दिवस था, जो विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्ययोजना के तहत वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत करना एवं उनकी सेवा करना भी अत्यंत मानवीय एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा। 

कार्यक्रम के माध्यम से रेडक्रॉस सोसायटी ने समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया, जिसकी स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रशंसा की गई।

समाचार 07 फ़ोटो 07

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण निःशुक्ल शिविर का शुभारंभ, खेल से खिलाड़ी मानसिक व शारीरिक रूप से होते है मजबूत

उमरिया

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण निशुल्क शिविर का उद्देश्य अवकाश के समय बालक बालिकाओं को खेलों की ओर अधिक से अधिक आकर्षित कर उनमें खेल के प्रति रूचि जगाना है।

जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा मां बिरासिनी क्रिकेट स्टेडियम बिरसिंहपुर पाली में जिला प्रशासन ,उमरिया पुलिस, नगर पालिका परिषद पाली के सहयोग से एक माह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ  पाली एसडीओपी शिवचरण बोहित, पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा, बिरासनी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट संस्थापक पवन सम्भर, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष व एडवोकेट नीरज मुसाफिर राय, ब्लॉक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पाली एसडीओपी शिवचरण बोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि समर कैंप में निर्धारित खेलों में समर कैंप में आप भरपूर आनंद उठाएं तथा अन्य खेलों में भी भाग लें।  खेलकूद ना सिर्फ अपने आप को दुरुस्त रखता है बल्कि जीवन में आगे बढ़ने में उपयोगी साबित होता है स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद आवश्यक है स्वस्थ रहे बिना लंबी आयु जी नहीं सकते जो भी खेल अच्छा लगता है। 

पुलिस पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर एक महीने तक आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न खेलों की गतिविधियां संचालित की जायेंगी साथ ही महिलाओं के आत्मरक्षा के लिए पकराते का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, व्हालीबॉल, कराते, बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, क्रिकेट  आदि खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का आभार व्यक्त  हिमांशु तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान  युवा टीम संयोजक हिमांशु तिवारी, संजीवनी पटेल, रुद्र प्रधान,मनु,शुभम  पटेल, ऋषभ रजक ,सुमित नेहा सिंह, समस्त कोच एवं खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।

समाचार 08 फ़ोटो 08

महिला बाल विकास एवं पुलिस टीम द्वारा समझाईश से रोका गया बाल विवाह

अनूपपुर

कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के राजेन्द्रग्राम में एक संभावित बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन की टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर विवाह रुकवाने की प्रभावी कार्यवाही की है। 

राजेंद्रग्राम क्षेत्र में सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक मंजूषा शर्मा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, स्टॉफ एवं पुलिस बल संबंधित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया। टीम द्वारा कम उम्र में विवाह के गंभीर परिणामों और कानूनी दंड के बारे में दी गई काउंसलिंग के बाद, परिवार ने अपनी सहमति देते हुए विवाह को तत्काल स्थगित कर दिया। 

कलेक्टर ने पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को निर्देशित किया है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों और समुदायों में सतत निगरानी रखें। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या नजदीकी शासकीय कार्यालय में सूचना देकर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

समाचार 09

बाघ ने युवक पर किया हमला, हुई मौत

उमरिया

जिले के बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के पनपथा कोर के चसुरा बीट में बाघ ने इंसानी अटैक किया है, इस घटना में घटना स्थल पर ही आदिवासी युवक रज्जू पिता पितई कोल उम्र करीब 46 वर्ष निवासी कुदरी की मौत हो गई है। बताया गया है कि मृत युवक सूखा महुआ ,जलाऊ लकड़ी आदि बीनने घर से निकला था, इसी बीच चसुरा बीट में चहल कदमी कर रहे टाइगर ने हमला बोल दिया, इस घटना में युवक का अधिकांश शरीर टाइगर का निवाला बन गया है, घटना के बाद खबर है कि पीएम आदि की कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि नमन कैम्प से सटे घटना स्थल पर विभागीय कर्मी अगर मौजूद होता या सक्रिय होता तो निश्चित ही मृत युवक को इस दर्दनाक मौत से बचाया जा सकता था।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget