सिद्ध बाबा पहाड़ी के श्री एकादश मुखी हनुमान मंदिर व बरगंवा हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती

*भक्तों का लगा तांता, निकाली गई भव्य शोभायात्रा, हुआ विशाल भंडारा*


अनूपपुर

अमलाई नगर सहित पूरे क्षेत्र के अंचलों में हनुमान मंदिरों में श्री हनुमान प्रकटोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को सुबह से ही अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता के दर्शन के लिये भक्तो की अपार भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी। नगर के हनुमान मंदिरों में जयकारों के उद्घोष से गूंज उठे। हर श्रद्दालु ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचकर श्री हनुमान की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिया। नगर के वार्ड क्रमांक 5 डोंगरिया सिद्ध बाबा पहाड़ी पर स्थित श्री एकादश मुखी हनुमान मंदिर  में विधिवत पूजन अभिषेक, हवन, का कार्यक्रम संपन्न कराये गये। भंडारों का दौर देर शाम तक चलता रहा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का महाप्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में पहले से ही तैयारिया पूरी कर ली गई थी, इस अवसर पर मंदिरों को  विशेष रूप से श्रृंगारित कर साज सज्जा से अलंकृत कर लिया  गया था। 

नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । गांधीनगर से बरगमा हनुमान मंदिर, बस स्टैंड अमलाई से एकादश मुखी हनुमान मंदिर एवं अमलाई मोहढा से दुर्गा मंदिर चौक अमलाई तक शोभा यात्रा निकाला गया । नगर के प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बरगवां वार्ड क्रमांक 1 में, वार्ड क्रमांक 6 स्थित हनुमान मंदिर में, वार्ड क्रमांक 4 स्थित इंदिरा नगर  हनुमान मंदिर में, वार्ड क्रमांक 11 देवहरा स्थित हनुमान मंदिर में, संजय नगर ,चचाई ,पेपर मिल ,धनपुरी नंबर 3 ,रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिरों में भक्तों ने दर्शन किया। मुख्य आर्कषक केन्द्र अमलाई बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर से एकादश मुखी हनुमान मंदिर बाजे गाजो संकट मोचन की शोभा यात्रा निकाली गयी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिद्ध बाबा मंदिर परिसर पहुंची।

समाजसेवी पवन चीनी तथा उनकी मित्र मंडली के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ।शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गाजे-बाजे और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।  श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की। शोभा यात्रा में जगह-जगह पवन चीनी के द्वारा आइसक्रीम तथा पानी की व्यवस्था की। जिसको लेकर भक्तगणों में चीनी मित्र मंडली के सदस्यों को धन्यवाद तथा आशीर्वाद दिया है।

*बरगवां मंदिर में धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती*

वही जिले के नगर परिषद बरगवां अमलाई में श्रीराम के अनन्य भक्त बरगवां नाथ मनोकामना सिद्ध हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी  और पूरे वातावरण में भक्ति, आस्था और जय जय श्री राम के जय करो से उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहडोल रीवा जबलपुर संभाग से आए अधिकारी नेता हनुमान मंदिर बरगवां  में जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान प्रतिमाओं का विशेष पूजन कर अखंड मानस पाठ किया गया, वहीं विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

अखंड मानस एवं पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण कर आत्मिक शांति का अनुभव किया।जिन्होंने श्रद्धा भाव से बरगवां नाथ हनुमान जी महाराज के दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, आतिशबाजी और जय श्रीराम, जय हनुमान के गूंजते जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

बिजली कर्मचारी महासंघ के 11 सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में सैकड़ो कर्मियों ने किया प्रांतव्यापी धरना प्रदर्शन 


अनूपपुर

संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण,कर्मचारियों की वेतन विसंगति समाप्त करने,पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्स कर्मियों को ठेकेदारों के शोषण से मुक्त करने हेतु हरियाणा उत्तर प्रदेश मॉडल पर स्वतंत्र निगम बनाकर उसके माध्यम से वेतन देने, ग्रेच्युटी राशि को केंद्र के अनुरूप 25 लाख करने सहित 11 मांगो के समर्थन में 11 बजे से धरना प्रारंभ किया।

सैकड़ों कर्मियों को सम्बोधित करते हुए भामस के विद्युत प्रभारी आर एस जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 नए कानून लाए गए है जिसमें दो कानूनों का समर्थन भामसं ने किया गया है तथा दो कानूनों के कुछ बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज करते हुए इसे संशोधित करने की मांग केंद्रीय श्रम मंत्री से की गई है सरकार ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इस पर विचार कर निर्णय लिए जाएंगे, नए श्रम कानूनों में ठेका श्रमिकों के अधिकार सुरक्षित करने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उपायों के तहत पूरे देश के सभी कामगारों को न्यूनतम वेतन निर्धारित करने, नियुक्ति पत्र प्रदान करने, स्वास्थ्य सुरक्षा देने, काम के निर्धारित समय बाद काम लेने पर ओवर टाइम देने, जैसे अनेक उपाय किए गए है। 

विद्युत सेवानिवृत्त महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण देवांगन ने कहा कि मध्यप्रदेश पावर कम्पनी में ग्रेच्युटी राशि केंद्र के अनुरूप 25 लाख अब तक प्रदान न करने, उच्च पद पर नियुक्ति होने पर पूर्व प्राप्त वेतन संरक्षण प्रदान न करने, वरिष्ठ और कनिष्ठ  कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में भारी विसंगति होने, पावर कम्पनी में लगातार कुशल नियमित  कर्मचारियों की कमी होने के लिए प्रशासन की नीति को जिम्मेदार ठहराते हुए इसके निराकरण की मांग की गई । आगामी 16 अप्रैल को तीसरे चरण के आंदोलन में हजारों बिजली कर्मचारी भोपाल कूच कर विशाल रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा । 

हाथी ने महुआ बीन रहे वृद्ध पर किया हमला,  घटनास्थल पर हुई मौत, वन विभाग कर रहा है जांच 


अनूपपुर

जिले के वन परिक्षेत्र अंतर्गत शिवनी बीट एवं ग्राम पंचायत पोंडी अंतर्गत डडिंया गांव से लगे जंगल में शुक्रवार की सुबह 4 बजे महुआ बीनने गये 55 वर्षीय वृद्ध पर एक हाथी ने हमला करने से घटनास्थल पर मौत हों गई। हाथी डडिंया के जंगल में ठहरा हुआ है। घटना की जानकारी पर वन विभाग के कर्मचारी,ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद है।

एक अकेला दो दांत वाला नर हाथी 1 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान वन परिक्षेत्र से 2अपैल की सुबह मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र के गुल्लीडांड बीट के मालाकोट गांव से लगे जंगल में दिन में ठहरने बाद, 2 अप्रैल की शाम जंगल से निकलकर कुम्हारी रोड पारकर सोन नदी बांध के पास से घुसरिया पर पथर्री होते हुए, घिनौची मुरूम खदान के पीछे से शुक्रवार की सुबह 4 बजे ग्राम पंचायत पोंडी एवं वन बीट शिवनी अंतर्गत डडिंया के डडिंयाडोंगरी जंगल पर पहुंचा, जहां 55 वर्षीय वृद्ध त्रिलोचन सिंह पिता अंगद सिंह जो अकेले महुआ फल संग्रहित करने के लिए जंगल पहुंचकर संग्रहण कर रहे थे, इसी दौरान अचानक एक दो दांत वाला नर हाथी ने सुबह 4 बजे हमला कर दिया, जिससे वृद्ध की स्थल पर मौत हो गई। यह हाथी घटनास्थल के समीप ही शिवनी बीट के डडिंया गांव से लगे जंगल के कक्ष क्रमांक 2093 में ठहरा हुआ है। घटना की जानकारी पर वनरक्षक बीट शिवनी शाहिद खान,ग्राम पंचायत पोंडी सरपंच हेमचंद मरावी एवं भारी मात्रा में ग्रामीण जन घटना स्थल पर पहुंचे हैं। घटना की जानकारी मरवाही थाना को ग्रामीणों द्वारा दी गई है। यह क्षेत्र मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी थाना,वन परिक्षेत्र एवं तहसील के वन बीट एवं ग्राम पंचायत चोलना की सीमा से चार से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह हाथी 2 मार्च की सुबह छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र की सीमा शिवनी बीट को पार कर अनूपपुर के जैतहरी तहसील,थाना एवं वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं वन बीट चोलना की सीमा को पार कर दो दिन तक अपने तीन हाथी साथियों जो धनगवां बीट के जंगल में ठहरे रहे हैं, साथ मिलकर विचरण करते हुए वन पर क्षेत्र कोतमा के पडौंर,चुकान,आमाडांड,मलगा,टांकी से विचरण करते हुए छत्तीसगढ़ के मनेद्रगढ़, खड़गवां वन परिक्षेत्र की सीमा से वापस अपने कटघोरा वन मंडल स्थित हाथियों के बड़े दल में जाकर मिल गया था, जो एक बार फिर अपने तीन हाथी साथियों की तलाश में वापस आ गया है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को दिन एवं रात के समय जंगल में महुआ बीनने,लकड़ी काटने,लेने तथा अन्य कार्यों के लिए जंगल नहीं जाने की हिदायत दी है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget