बिजली कर्मचारी महासंघ के 11 सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में सैकड़ो कर्मियों ने किया प्रांतव्यापी धरना प्रदर्शन 

अनूपपुर

संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण,कर्मचारियों की वेतन विसंगति समाप्त करने,पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्स कर्मियों को ठेकेदारों के शोषण से मुक्त करने हेतु हरियाणा उत्तर प्रदेश मॉडल पर स्वतंत्र निगम बनाकर उसके माध्यम से वेतन देने, ग्रेच्युटी राशि को केंद्र के अनुरूप 25 लाख करने सहित 11 मांगो के समर्थन में 11 बजे से धरना प्रारंभ किया।

सैकड़ों कर्मियों को सम्बोधित करते हुए भामस के विद्युत प्रभारी आर एस जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 नए कानून लाए गए है जिसमें दो कानूनों का समर्थन भामसं ने किया गया है तथा दो कानूनों के कुछ बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज करते हुए इसे संशोधित करने की मांग केंद्रीय श्रम मंत्री से की गई है सरकार ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इस पर विचार कर निर्णय लिए जाएंगे, नए श्रम कानूनों में ठेका श्रमिकों के अधिकार सुरक्षित करने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उपायों के तहत पूरे देश के सभी कामगारों को न्यूनतम वेतन निर्धारित करने, नियुक्ति पत्र प्रदान करने, स्वास्थ्य सुरक्षा देने, काम के निर्धारित समय बाद काम लेने पर ओवर टाइम देने, जैसे अनेक उपाय किए गए है। 

विद्युत सेवानिवृत्त महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण देवांगन ने कहा कि मध्यप्रदेश पावर कम्पनी में ग्रेच्युटी राशि केंद्र के अनुरूप 25 लाख अब तक प्रदान न करने, उच्च पद पर नियुक्ति होने पर पूर्व प्राप्त वेतन संरक्षण प्रदान न करने, वरिष्ठ और कनिष्ठ  कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में भारी विसंगति होने, पावर कम्पनी में लगातार कुशल नियमित  कर्मचारियों की कमी होने के लिए प्रशासन की नीति को जिम्मेदार ठहराते हुए इसके निराकरण की मांग की गई । आगामी 16 अप्रैल को तीसरे चरण के आंदोलन में हजारों बिजली कर्मचारी भोपाल कूच कर विशाल रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा । 

हाथी ने महुआ बीन रहे वृद्ध पर किया हमला,  घटनास्थल पर हुई मौत, वन विभाग कर रहा है जांच 

अनूपपुर

जिले के वन परिक्षेत्र अंतर्गत शिवनी बीट एवं ग्राम पंचायत पोंडी अंतर्गत डडिंया गांव से लगे जंगल में शुक्रवार की सुबह 4 बजे महुआ बीनने गये 55 वर्षीय वृद्ध पर एक हाथी ने हमला करने से घटनास्थल पर मौत हों गई। हाथी डडिंया के जंगल में ठहरा हुआ है। घटना की जानकारी पर वन विभाग के कर्मचारी,ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद है।

एक अकेला दो दांत वाला नर हाथी 1 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान वन परिक्षेत्र से 2अपैल की सुबह मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र के गुल्लीडांड बीट के मालाकोट गांव से लगे जंगल में दिन में ठहरने बाद, 2 अप्रैल की शाम जंगल से निकलकर कुम्हारी रोड पारकर सोन नदी बांध के पास से घुसरिया पर पथर्री होते हुए, घिनौची मुरूम खदान के पीछे से शुक्रवार की सुबह 4 बजे ग्राम पंचायत पोंडी एवं वन बीट शिवनी अंतर्गत डडिंया के डडिंयाडोंगरी जंगल पर पहुंचा, जहां 55 वर्षीय वृद्ध त्रिलोचन सिंह पिता अंगद सिंह जो अकेले महुआ फल संग्रहित करने के लिए जंगल पहुंचकर संग्रहण कर रहे थे, इसी दौरान अचानक एक दो दांत वाला नर हाथी ने सुबह 4 बजे हमला कर दिया, जिससे वृद्ध की स्थल पर मौत हो गई। यह हाथी घटनास्थल के समीप ही शिवनी बीट के डडिंया गांव से लगे जंगल के कक्ष क्रमांक 2093 में ठहरा हुआ है। घटना की जानकारी पर वनरक्षक बीट शिवनी शाहिद खान,ग्राम पंचायत पोंडी सरपंच हेमचंद मरावी एवं भारी मात्रा में ग्रामीण जन घटना स्थल पर पहुंचे हैं। घटना की जानकारी मरवाही थाना को ग्रामीणों द्वारा दी गई है। यह क्षेत्र मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी थाना,वन परिक्षेत्र एवं तहसील के वन बीट एवं ग्राम पंचायत चोलना की सीमा से चार से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह हाथी 2 मार्च की सुबह छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र की सीमा शिवनी बीट को पार कर अनूपपुर के जैतहरी तहसील,थाना एवं वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं वन बीट चोलना की सीमा को पार कर दो दिन तक अपने तीन हाथी साथियों जो धनगवां बीट के जंगल में ठहरे रहे हैं, साथ मिलकर विचरण करते हुए वन पर क्षेत्र कोतमा के पडौंर,चुकान,आमाडांड,मलगा,टांकी से विचरण करते हुए छत्तीसगढ़ के मनेद्रगढ़, खड़गवां वन परिक्षेत्र की सीमा से वापस अपने कटघोरा वन मंडल स्थित हाथियों के बड़े दल में जाकर मिल गया था, जो एक बार फिर अपने तीन हाथी साथियों की तलाश में वापस आ गया है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को दिन एवं रात के समय जंगल में महुआ बीनने,लकड़ी काटने,लेने तथा अन्य कार्यों के लिए जंगल नहीं जाने की हिदायत दी है।

समाचार 01 फ़ोटो 01

समाचार 02 फ़ोटो 02

भीषण अग्निकांड, पलभर में राख हुई पूरी गृहस्थी, मौत के मुहाने से लौटे पांच लोग, बर्तन तक पिघल गए

अनूपपुर

प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक-आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15, जमुना दादर गली नंबर 2 में दरम्यानी रात भीषण आगजनी की घटना सामने आई। इस हादसे में राजकुमारी बाई (उम्र 36 वर्ष), पिता गुलाब सिंह के कच्चे झोपड़ी मकान में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा संपूर्ण गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय झोपड़ी के अंदर सो रहे पांचों लोग महिला, उसका 6 वर्षीय पुत्र, बहन, बहनोई और मौसी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

आग इतनी भीषण थी कि घर में रखे लोहे और एल्युमिनियम के बर्तन तक जलकर विकृत हो गए और उनकी आकृति बिगड़ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और टीन की अलमारी, कपड़े, बिस्तर, चद्दर, कंबल, पलंग, रसोई के बर्तन, राशन, सोने-चांदी के आभूषण, गुल्लक में रखे करीब 6 हजार रुपए, विद्युत पंखा सहित अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। इतना ही नहीं, बच्चे के स्कूल के दस्तावेज, आधार कार्ड, समग्र आईडी सहित सभी जरूरी कागजात भी आग की भेंट चढ़ गए।

सूचना मिलते ही नगर परिषद अमरकंटक की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। उल्लेखनीय है कि प्रभावित झोपड़ी के आसपास करीब 50-60 अन्य झोपड़ियां स्थित हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा यह हादसा और भी भयावह रूप ले सकता था।

पीड़िता राजकुमारी बाई, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है और सोशल मीडिया पर रील बनाकर भी सक्रिय रहती थी, ने बताया कि आग की इस घटना में उसका सब कुछ तबाह हो गया है। उसके महंगे वस्त्र, मेकअप का सामान और मोबाइल से जुड़े संसाधन भी नष्ट हो गए। पीड़िता ने भावुक होकर बताया कि उसने पाई-पाई जोड़कर अपना घर और सामान तैयार किया था, जो एक ही रात में खत्म हो गया। थाना अमरकंटक पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

सिद्ध बाबा पहाड़ी के श्री एकादश मुखी हनुमान मंदिर व बरगंवा हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती

*भक्तों का लगा तांता, निकाली गई भव्य शोभायात्रा, हुआ विशाल भंडारा*

अनूपपुर

अमलाई नगर सहित पूरे क्षेत्र के अंचलों में हनुमान मंदिरों में श्री हनुमान प्रकटोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को सुबह से ही अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता के दर्शन के लिये भक्तो की अपार भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी। नगर के हनुमान मंदिरों में जयकारों के उद्घोष से गूंज उठे। हर श्रद्दालु ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचकर श्री हनुमान की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिया। नगर के वार्ड क्रमांक 5 डोंगरिया सिद्ध बाबा पहाड़ी पर स्थित श्री एकादश मुखी हनुमान मंदिर  में विधिवत पूजन अभिषेक, हवन, का कार्यक्रम संपन्न कराये गये। भंडारों का दौर देर शाम तक चलता रहा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का महाप्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में पहले से ही तैयारिया पूरी कर ली गई थी, इस अवसर पर मंदिरों को  विशेष रूप से श्रृंगारित कर साज सज्जा से अलंकृत कर लिया  गया था। 

नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । गांधीनगर से बरगमा हनुमान मंदिर, बस स्टैंड अमलाई से एकादश मुखी हनुमान मंदिर एवं अमलाई मोहढा से दुर्गा मंदिर चौक अमलाई तक शोभा यात्रा निकाला गया । नगर के प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बरगवां वार्ड क्रमांक 1 में, वार्ड क्रमांक 6 स्थित हनुमान मंदिर में, वार्ड क्रमांक 4 स्थित इंदिरा नगर  हनुमान मंदिर में, वार्ड क्रमांक 11 देवहरा स्थित हनुमान मंदिर में, संजय नगर ,चचाई ,पेपर मिल ,धनपुरी नंबर 3 ,रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिरों में भक्तों ने दर्शन किया। मुख्य आर्कषक केन्द्र अमलाई बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर से एकादश मुखी हनुमान मंदिर बाजे गाजो संकट मोचन की शोभा यात्रा निकाली गयी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिद्ध बाबा मंदिर परिसर पहुंची।

समाजसेवी पवन चीनी तथा उनकी मित्र मंडली के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ।शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। गाजे-बाजे और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।  श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की। शोभा यात्रा में जगह-जगह पवन चीनी के द्वारा आइसक्रीम तथा पानी की व्यवस्था की। जिसको लेकर भक्तगणों में चीनी मित्र मंडली के सदस्यों को धन्यवाद तथा आशीर्वाद दिया है।

*बरगवां मंदिर में धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती*

वही जिले के नगर परिषद बरगवां अमलाई में श्रीराम के अनन्य भक्त बरगवां नाथ मनोकामना सिद्ध हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी  और पूरे वातावरण में भक्ति, आस्था और जय जय श्री राम के जय करो से उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहडोल रीवा जबलपुर संभाग से आए अधिकारी नेता हनुमान मंदिर बरगवां  में जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान प्रतिमाओं का विशेष पूजन कर अखंड मानस पाठ किया गया, वहीं विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

अखंड मानस एवं पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण कर आत्मिक शांति का अनुभव किया।जिन्होंने श्रद्धा भाव से बरगवां नाथ हनुमान जी महाराज के दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, आतिशबाजी और जय श्रीराम, जय हनुमान के गूंजते जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

समाचार 04 फ़ोटो 04

एकलव्य आवासीय विद्यालय में करोड़ों की खरीदी में गुणवत्ता से खिलवाड़, गेंहू से कम दाम पर आटा की आपूर्ति 

उमरिया

जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पाली में सामग्री आपूर्ति के लिए आमंत्रित निविदा प्रक्रिया में जिस तरह से संबंधित निविदा कारो ने दर अंकित कर सस्ते दरो में आपूर्ति कर रहे हैं उससे खरीदी प्रक्रिया में संकट के बादल मंडराने लगे हैं। विदित होवे की जिस दर पर कृषक धान बेच कर उसे घाटे का सौदा मान रहा है उस दर पर निविदा कारो ने चावल आपूर्ति करने का अनुबंध करने जा रही है।

ध्यान देने योग्य है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्ययन रत छात्र -छात्राओं को उत्तम सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त सामग्री क्रय करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य ने अपने पत्र क्र /इ एम आर एस / निविदा/ 2025-26/809 पाली दिनांक 12-3-26 के माध्यम से निविदा प्रक्रिया आमंत्रित कर 01 अप्रैल 26 से 31 मार्च 27 तक सामग्री प्रदान करने के लिए निविदा बुलाई गई थी , जो नियमत‌: खोली जा चुकी है। निविदा खुलने के बाद आपूर्तिकर्ताओं ने प्रतिस्पर्धा में जो दर डालें है, उससे सप्लाई प्रक्रिया संदेश के दायरे में आ गयी है। जग जाहिर है कि मध्यप्रदेश सरकार के व्दारा मोटी धान का  समर्थन मूल्य 23.69 प्रति किलो रखा गया है, और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चावल की आपूर्ति 26.00 रूपये प्रति किलो में करने की तैयारी की गयी है। इसी तरह गेहूँ का समर्थन मूल्य किसान के लिए बोनस सहित 26.25 प्रति किलो रखा गया है तब 25.00 प्रति किलो में आटा की उपलब्धता कराना अपने आप में सवाल खड़ा कर रहा है। इसी तरह अरहर दाल 58.00 प्रति किलो सप्लाई करने की तैयारी है। यह वस्तुऐं तो हांडी के दो दाने के समान है। बाजार मूल्य से कम दाम पर आपूर्ति निश्चित ही माप और गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करने को आदर्श आवासीय विद्यालय में धूम मचाने को तैयार है।

उल्लेखनीय है कि जब बाजार में भारी वृद्धि की संभावनायें बनी हुई है, तब एक साल तक कम दर का सौदा करना कही न कहीं खरीदी प्रक्रिया को प्रभावित करने की ओर इशारा करती है। ऐसी स्थिति में विद्यालय के प्रबंध समिति को चाक चौबंद रहने की जरूरत है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

बिजली कर्मचारी महासंघ के 11 सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में सैकड़ो कर्मियों ने किया प्रांतव्यापी धरना प्रदर्शन 

अनूपपुर

संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण,कर्मचारियों की वेतन विसंगति समाप्त करने,पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्स कर्मियों को ठेकेदारों के शोषण से मुक्त करने हेतु हरियाणा उत्तर प्रदेश मॉडल पर स्वतंत्र निगम बनाकर उसके माध्यम से वेतन देने, ग्रेच्युटी राशि को केंद्र के अनुरूप 25 लाख करने सहित 11 मांगो के समर्थन में 11 बजे से धरना प्रारंभ किया।

सैकड़ों कर्मियों को सम्बोधित करते हुए भामस के विद्युत प्रभारी आर एस जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 नए कानून लाए गए है जिसमें दो कानूनों का समर्थन भामसं ने किया गया है तथा दो कानूनों के कुछ बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज करते हुए इसे संशोधित करने की मांग केंद्रीय श्रम मंत्री से की गई है सरकार ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इस पर विचार कर निर्णय लिए जाएंगे, नए श्रम कानूनों में ठेका श्रमिकों के अधिकार सुरक्षित करने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उपायों के तहत पूरे देश के सभी कामगारों को न्यूनतम वेतन निर्धारित करने, नियुक्ति पत्र प्रदान करने, स्वास्थ्य सुरक्षा देने, काम के निर्धारित समय बाद काम लेने पर ओवर टाइम देने, जैसे अनेक उपाय किए गए है। 

विद्युत सेवानिवृत्त महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण देवांगन ने कहा कि मध्यप्रदेश पावर कम्पनी में ग्रेच्युटी राशि केंद्र के अनुरूप 25 लाख अब तक प्रदान न करने, उच्च पद पर नियुक्ति होने पर पूर्व प्राप्त वेतन संरक्षण प्रदान न करने, वरिष्ठ और कनिष्ठ  कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में भारी विसंगति होने, पावर कम्पनी में लगातार कुशल नियमित  कर्मचारियों की कमी होने के लिए प्रशासन की नीति को जिम्मेदार ठहराते हुए इसके निराकरण की मांग की गई । आगामी 16 अप्रैल को तीसरे चरण के आंदोलन में हजारों बिजली कर्मचारी भोपाल कूच कर विशाल रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा । 

समाचार 06 फ़ोटो 06

सीईओ ने 60 सरपंचो के खिलाफ वसूली के दिए आदेश, राशि जमा न करने पर होगी कार्यवाही

उमरिया

जिला पंचायत उमरिया अंतगर्त जनपद पंचायत मानपुर, पाली, एवं करकेली के पंचायत पदाधिकारी सरपंच व्दारा शासन की विभिन्न योजनाओं की राशि गबन के प्रकरण न्यायालय विहित प्राधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया मे मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89/92 के तहत पंजीबध्द कर 59 प्रकरणों में 60 सरपंचो के विरूध्द वसूली के आदेश पारित किए गए है। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 एवं 92 के तहत कुल 59 प्रकरण दर्ज किये जाकर 60 सरपंचों को जिला पंचायत उमरिया के एकल खाता पंजाब नेशनल बैंक शाखा उमरिया, नामे मुख्य कार्यपालन अधिकारी. जिला पंचायत उमरिया में जमा करने के निर्देश दिये जाने के पश्चात भी राशि जमा नहीं की जा रही है । 

उन्होने सरपंचों को 15 दिवस का अतिरिक्त अवसर देकर आदेशित किया है कि वसूली योग्य राशि शासकीय कोष में जमा कर पावती उपलब्ध करावें । राशि जमा नहीं करने की दशा में पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 (क) के तहत उनकी चल एवं अचल सम्पत्ति को सर्वजनिक रूप से नीलाम किया जाकर राशि की वसूली की जायेगी राशि जमा न करने पर 6 वर्ष की कलावधि के लिए किसी पंचायत से निर्वाचन के लिए आगामी 6 वर्ष के लिए निरर्हित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी तथा सिविल जेल की कार्यवाही की जावेगी।

समाचार 07 फोटो 07

हथियार से धमकाकर खड़ी बस से बदमाशो ने 300 लीटर डीजल किया पार, मामला दर्ज

शहडोल 

जिले के बुढार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी इलाके में रात बदमाशों ने खड़ी बसों को निशाना बनाते हुए धारदार हथियार की नोक पर करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गहरवार कंपनी की बस क्रमांक एमपी 65 जेड ए 7141 और एमपी 65 पी 0178 रोजाना की तरह केशवाही क्षेत्र में राजेश सोनी के घर के सामने खड़ी थीं। रात करीब 1:40 बजे कार में सवार होकर पहुंचे बदमाश बसों से डीजल चोरी करने लगे। उसी दौरान घर में मौजूद राजेश सोनी जब बाहर निकले तो उन्होंने कुछ लोगों को बड़े डिब्बों में डीजल भरते देखा।राजेश सोनी ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने नुकीला हथियार दिखाकर उसे डराया-धमकाया और मौके से डीजल ले कर बदमाश फरार हो गए। इस दौरान बसों के ड्राइवर और अन्य स्टाफ बस के अंदर ही सो रहे थे, जिससे उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी।

घटना के बाद राजेश सोनी ने तुरंत बस स्टाफ को जानकारी दी। सुबह होते ही बस कंडक्टर दुर्गेश पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक दोनों बसें केशवाही से अमरकंटक रूट पर संचालित होती हैं और रोज रात में यहीं खड़ी की जाती हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। बुढार थाना प्रभारी ने कहा बसों से डीजल चोरी हुआ है। लेकिन किसी हथियार से किसी को डराया धमकाया नहीं गया है। मामले में जांच जारी है।

समाचार 08

युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आगमन आज

अनूपपुर

युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का अनूपपुर जिले के अंतर्गत अमलाई में प्रथम नगर आगमन हो रहा है। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 4 अप्रैल को पहुंचेंगे और उनका भव्य स्वागत विधानसभा युवक कांग्रेस अनूपपुर अध्यक्ष सैफ रिजवी के नेतृत्व में किया जाएगा। सैफ रिजवी ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन क्षेत्र में हो रहा है और सभी कार्यकर्ता उनका ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। स्वागत कार्यक्रम अतिरेक भवन के पास आयोजित किया जाएगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget