कुएं में गिरा तेंदुआ हुई मौत, सिरफिरे ने मंदिर में की तोडफ़ोड़, 5 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार 


उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को एक वयस्क तेंदुए के मारे जाने की खबर है, टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र की सीमा से लगे राजस्व ग्राम महरोई के समीप एक कुएं में तेंदुए का शव देखा गया, जिसके बाद पार्क प्रबंधन को सूचना दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच शुरू की गई।प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत का कारण कुएं में डूबना पाया गया, शव परीक्षण के बाद निर्धारित एसओपी अनुसार क्षेत्र संचालक, एनटीसीए प्रतिनिधि, तहसीलदार मानपुर, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी,खंड पशु चिकित्सा अधिकारी,सरपंच पनपथा एवं अन्य वन अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में मृत तेंदुए के शव का शवदाह कराया गया है।

*सिरफिरे ने राम जानकी मंदिर में कई तोडफ़ोड़*

शहडोल जिले के अमलाई थाना अंतर्गत चैत्र नवराती पर राम जानकी मंदिर में तोड़फोड़, गांव के ही रहने वाले एक सिरफिरे ने राम जानकी मंदिर में रामजी की प्रतिमा की तोड़फोड़ की है, गांव का ही दीपनारायण वासुदेव उर्फ नानलल्ली ने मंदिर में की तोड़ फोड़, मंदिर की प्रतिमा को तोड़ दिया है, रामजी की प्रतिमा खंडित होने पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश, धर्म प्रेमियों ने विरोध जताया है, मामले की जानकारी लगते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुँची, स्थानीय लोगों ने अमलाई थाने में की शिकायत, शिकायत पर से अमलाई पुलिस ने दीपनारायण वासुदेव के खिलाफ किया मामला दर्ज, अमलाई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 43 ग्राम बटुरा राम जानकी मंदिर की घटना है।

समाचार 10

5 वर्ष से फरार 1.93 लाख का के वसूली वारंटी गिरफ्तार

अनूपपुर जिले के थाना जैतहरी पुलिस द्वारा वसूली वारंटी के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुटुंब न्यायालय, जिला अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक एमजेसीआर 36/2021, धारा 125(3) जाफौ के अंतर्गत धौकल सिंह गोंड पिता दलबीर सिंह गोंड, उम्र 45 वर्ष, निवासी खुंटाटोला, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) के विरुद्ध ₹1,93,000/- की वसूली वारंटी जारी की गई थी। आरोपी पिछले लगभग 5 वर्षों से फरार था एवं उसने अपनी पत्नी को उक्त राशि का भुगतान नहीं किया था। थाना जैतहरी पुलिस द्वारा लगातार तलाश करते हुए दिनांक 22 मार्च 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

मंत्री के लिए अमर्यादित भाषा व 40 हजार लेने के मामले में भाजपा ने जारी किया मंडल अध्यक्ष को नोटिस

*भाजपा जिला महामंत्री ने तीन दिन में मांगा जबाब*


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनूपपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी से जुड़ा एक  वायरल ऑडियो इन दिनों जिले से लेकर प्रदेश भर के मीडिया ,सोशल मीडिया के साथ आमजन मानस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 

पक्ष, विपक्ष में बैठे लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं सत्ता, संगठन के जिम्मेदारों की कार्यशैली पर विभिन्न तरह के आरोप, प्रत्यारोप ,व कयास लगाते हुए देखे जा रहे।

इतना ही नहीं मंडल अध्यक्ष के इस घिनौने कृत्य से जहां एक ओर गंगाजल जैसे शुद्ध पार्टी के ऊपर कालिख लग रही वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रति आमजन मानसिक विश्वास उठता हुआ दिखाई दे रहा के मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने मंडल अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में एक महिला के ट्रांसफर के नाम पर ₹40,000 की राशि लेने और इसके बावजूद कार्य न कराने के साथ मप्र के भाजपा सरकार के मंत्री अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार को अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए कलेक्टर अनूपपुर को भी अमर्यादित ट्रीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं। साथ ही ऑडियो में सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रभारी मंत्री और कलेक्टर के संदर्भ में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल जनहित में तरह तरह के सवाल खड़े कर रहे को मद्देनजर रखते हुए

मामले को संज्ञान में लेकर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने 21 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी कर मंडल अध्यक्ष से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में वायरल ऑडियो की सत्यता और आरोपों पर स्पष्ट जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा संगठन ने इस मामले को गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है और स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं और संगठन आगे क्या रुख अपनाता है। यह मामला क्षेत्रीय राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

IPTA इकाई द्वारा महिला समिति की अगुवाई में तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह का होगा आयोजन

*असमंजस बाबू, बहत्तर मील, नाटक का होगा मंचन*


अनूपपुर

जिले में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जन नाट्य संघ (IPTA) इकाई अनूपपुर द्वारा तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 3, 4 और 5 अप्रैल 2026 को अमरकंटक रोड स्थित बेथेल मिशन हायर सेकेंड्री स्कूल में संपन्न होगा।

समारोह की सबसे खास बात यह है कि इस बार आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं की आयोजन समिति ने संभाली है, जो न केवल अनूपपुर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

समारोह के पहले दिन 3 अप्रैल को अशोकनगर की जनसंगीत की प्रस्तुति के साथ इलाहाबाद से आए कलाकारों द्वारा ‘असमंजस बाबू’ नाटक का मंचन किया जाएगा। दूसरे दिन 4 अप्रैल को प्रसिद्ध फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता राजेंद्र गुप्ता की विशेष प्रस्तुति होगी, जिसमें वे चर्चित कवि धूमिल की कविता-पटकथा पर आधारित नाटक प्रस्तुत करेंगे। तीसरे दिन 5 अप्रैल को जबलपुर से आए ‘विवेचना’ समूह द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित नाटक ‘बहत्तर मील’ का मंचन किया जाएगा।

इस आयोजन समिति की अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पल्लविका पटेल हैं, जबकि महासचिव के रूप में लक्ष्मी खेडिया जिम्मेदारी निभा रही हैं। कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. श्रद्धा सोनी अपनी भूमिका अदा कर रही हैं।

इसके अलावा महिला समिति में अनु शर्मा, बिंदू सिंह, तृप्ति ठाकुर, पूनम रात्रे, डॉक्टर करुणा सोनी, निरुपमा पटेल सहित शहर की अनेक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई है। सभी महिलाएं मिलकर इस आयोजन को सफल और प्रभावी बनाने में जुटी हुई हैं।

इस नाट्य समारोह का मुख्य उद्देश्य कला और संस्कृति को संरक्षित करना तथा समाज को रंगमंच से जोड़ना है। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिलती है। यह आयोजन न केवल अनूपपुर के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget