बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का करेंगे बहिष्कार, पटवारी अनिश्चित कलम बंद हड़ताल पर वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी 

*मुख्य सचिव, कलेक्टर, डीईओ को पत्र लिख दी चेतावनी*

अनूपपुर

मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला इकाई अनूपपुर विज्ञापन देते हुए चेतावनी दिया गया था की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हमारा अधिकार नहीं दिया जाएगा तब तक हम अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे ।जिले में पटवारी संघ ने अपनी मांगों और लंबित वेतन को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 25 फरवरी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 26 फरवरी से वे माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में दी जा रही सेवाओं का बहिष्कार करेंगे।

पटवारी पिछले आठ दिनों से कलमबंद हड़ताल पर हैं। संघ का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से पटवारी आर्थिक संकट में हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष चेतन सिंह मरावी के नेतृत्व में मुख्य सचिव, राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है। पत्र में बताया गया है कि वेतन के अभाव में पटवारियों को राशन खरीदने, बच्चों की फीस जमा करने और बैंक की किश्त चुकाने में परेशानी हो रही है। कई पटवारियों के पास परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए वाहनों में ईंधन भराने तक के पैसे नहीं बचे हैं।

संघ का कहना है कि हड़ताल पर होने के बावजूद छात्र हित को देखते हुए वे अब तक कलेक्टर प्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभा रहे थे। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण अब काम जारी रखना मुश्किल हो गया है। संघ ने आरोप लगाया कि 11  दिन बीतने के बाद भी प्रशासन ने बातचीत या समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।

जिले में इस समय बोर्ड परीक्षाओं के लिए 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर प्रतिनिधि की भूमिका परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए अहम मानी जाती है। पटवारी संघ ने कहा है कि 25 फरवरी तक वे सहयोग करेंगे, इसके बाद की स्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। संघ के इस अल्टीमेटम से शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में हलचल बढ़ गई है। पटवारी संघ का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक हम कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे।

पंचायत में मनरेगा घोटाले के आरोप, जातिवाद, फर्जीवाड़ा और राशि की बंदर-बांट का मामला उजागर

*राशि के आहरण में रोजगार सहायक, इंजीनियर व सचिव की मिलीभगत*

अनूपपुर

जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मौहरी में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। पंचायत में कार्यरत मजदूरों ने रोजगार सहायक कमलेश राठौर एवं संबंधित जूनियर इंजीनियर पर भ्रष्टाचार, जातिसूचक टिप्पणी और फर्जी मूल्यांकन के आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

मजदूरों का कहना है कि लघु तालाब निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों में लगे श्रमिकों के साथ रोजगार सहायक द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। आरोप है कि जातिसूचक टिप्पणियां कर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है तथा कार्य का मूल्यांकन मनमाने ढंग से कम कर मजदूरी में अवैध कटौती की जाती है। इससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। श्रमिकों के अनुसार जब उन्होंने इस संबंध में रोजगार सहायक से सवाल किया तो उन्होंने जिम्मेदारी संबंधित इंजीनियर पर डाल दी। वहीं इंजीनियर ने स्पष्ट किया कि वह रोजगार सहायक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही मूल्यांकन करती हैं। मजदूरों का आरोप है कि संबंधित इंजीनियर पिछले पांच महीनों से कार्यस्थल पर नहीं आईं और बिना भौतिक निरीक्षण के ही मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

मजदूरों और ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में कई प्रधानमंत्री आवासों की छत आज तक नहीं डाली गई, लेकिन हितग्राहियों से कथित रूप से राशि लेकर फर्जी जियो-टैग फोटो अपलोड कर भुगतान निकाल लिया गया। इसके अलावा ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के तहत वृक्षारोपण के नाम पर डिमांड लगाकर मजदूरी और सामग्री की राशि आहरित कर ली गई, जबकि धरातल पर पौधारोपण नहीं हुआ। रोजगार सहायक पर यह भी आरोप है कि अपने सहयोगी मेट के माध्यम से कुछ मजदूरों के नाम फर्जी रूप से जोड़कर डिमांड लगाई गई और उनके नाम से भुगतान निकाल लिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय राशि के आहरण में रोजगार सहायक, इंजीनियर और सचिव की कथित मिलीभगत है, जिसके चलते राशि की बंदर-बांट की जा रही है। पंचायत में लगातार शिकायतें होने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। रोजगार सहायक द्वारा कथित कमीशनखोरी एवं फर्जी हाजिरी भरना। बाउंड्री वॉल एवं निर्मल नीर कुआं निर्माण में अनियमितता। सीसी रोड एवं खेत तालाब कार्यों में फर्जी हाजिरी मनरेगा कार्यों में अपने व्यक्ति को मेट नियुक्त कर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराना। पूर्व एवं वर्तमान में संचालित सभी कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग। ग्रामीणों एवं मजदूरों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पंचायत स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके और श्रमिकों को न्याय मिल सके।

समाचार 01 फ़ोटो 01

समाचार 02 फ़ोटो 02

गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न

अनूपपुर

कोतमा विधानसभा क्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 200 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए नवदंपतियों को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में परिजन, नागरिक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विवाह संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए, जिससे पूरा स्टेडियम उल्लास और उत्साह से भर उठा। नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक गृहस्थी सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत सशक्त आधार के साथ हो सके।

कार्यक्रम के दौरान  मुख्य अथिति दिलीप जायसवाल क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश के मंत्री ने  कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मान और सहयोग का सशक्त माध्यम बन रही है। यह योजना सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कार का जीवंत उदाहरण है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को संबल प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

पटवारी अनिश्चित कलम बंद हड़ताल पर बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का करेंगे बहिष्कार, वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी 

*मुख्य सचिव, कलेक्टर, डीईओ को पत्र लिख दी चेतावनी*

अनूपपुर

मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला इकाई अनूपपुर विज्ञापन देते हुए चेतावनी दिया गया था की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हमारा अधिकार नहीं दिया जाएगा तब तक हम अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे ।जिले में पटवारी संघ ने अपनी मांगों और लंबित वेतन को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 25 फरवरी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 26 फरवरी से वे माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में दी जा रही सेवाओं का बहिष्कार करेंगे।

पटवारी पिछले आठ दिनों से कलमबंद हड़ताल पर हैं। संघ का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से पटवारी आर्थिक संकट में हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष चेतन सिंह मरावी के नेतृत्व में मुख्य सचिव, राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है। पत्र में बताया गया है कि वेतन के अभाव में पटवारियों को राशन खरीदने, बच्चों की फीस जमा करने और बैंक की किश्त चुकाने में परेशानी हो रही है। कई पटवारियों के पास परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए वाहनों में ईंधन भराने तक के पैसे नहीं बचे हैं।

संघ का कहना है कि हड़ताल पर होने के बावजूद छात्र हित को देखते हुए वे अब तक कलेक्टर प्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभा रहे थे। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण अब काम जारी रखना मुश्किल हो गया है। संघ ने आरोप लगाया कि 11  दिन बीतने के बाद भी प्रशासन ने बातचीत या समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।

जिले में इस समय बोर्ड परीक्षाओं के लिए 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर प्रतिनिधि की भूमिका परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए अहम मानी जाती है। पटवारी संघ ने कहा है कि 25 फरवरी तक वे सहयोग करेंगे, इसके बाद की स्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। संघ के इस अल्टीमेटम से शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में हलचल बढ़ गई है। पटवारी संघ का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक हम कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे।

समाचार 04 फ़ोटो 04

साप्ताहिक समीक्षा बैठक जनसुनवाई संपन्न, नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं 

अनूपपुर

डूमर कछार निकाय में प्रति सप्ताह संपन्न होने वाले समीक्षा बैठक में शासन द्वारा संचालित नागरिक मूलभूत सुविधाओं को जनसामान्य में सहज उपलब्धता हेतु 21 फरवरी दिन शनिवार को परिषद सभागार में डॉ.सुनील कुमार चौरसिया अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य के मुख्यातिथ्य,निर्वाचित जन प्रतिनिधियों सभापति महेश चौहान,जितेंद्र चौहान,रवि सिंह,रंजीत वर्मा ,पार्षदगण चंदा देवी महरा,सरिता यादव,पार्वती सिंह,पार्षद प्रतिनिधि योगेश पालीवाल, पार्षद विजेंद्र देवांगन के आतिथ्य में,निकाय के अधिकारियों,कर्मचारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक एवं जनसुनवायी आयोजित की गयी।

बैठक प्रारंभ करने के पूर्व सर्वप्रथम निकाय कर्मचारी दीपक सिंह की माता का प्रातः स्वर्गवास हो जाने के उपरांत 2 मिनट का शोक धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सप्ताहिक समीक्षा के दौरान 22 बिंदुओं पर चर्चा की गयी,आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि जनमानस तक सुविधाएं आसानी से  सुगमता पूर्वक पहुंच सके।

शासन के कार्यों में तेजी लाने एवं आम नागरिकों तक जन सुविधाए अनिवार्य,आवश्यक रूप से जमीनी स्तर पर पहुँच सके इसके इस इस शनिवार से समीक्षा बैठक में जनसुनवाई को भी शामिल किया गया है, जनसुनवाई के दौरान मुन्ना, उषा जायसवाल,पूजा पाव एवं अन्य नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याएं रखी गयीं, समीक्षा बैठक के दौरान प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक जन जनसुनवाई के माध्यम से निकाय और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के समक्ष  समस्याएं सुनी गयी और उसके निराकरण के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

समाचार 05 फ़ोटो 05

योग प्रवर्तक मुनि श्री 108 प्रमाण सागर की होगी भव्य आगवानी 

शहडोल

आगामी 25 फरवरी से 2 मार्च तक नगर में होने जा रहे श्री मज्जिनेंद्र पंच कल्याणक महोत्सव 2026 को साविधि पूर्वक सम्पन्न कराने पूज्य राष्ट्रीय संत आचार्य विद्या सागर के परम शिष्य ,प्रखर वक्ता, गुणायतन प्रणेता ,भावना योग प्रवर्तक मुनि श्री 108 प्रमाण सागर की भव्य आगवानी 22 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 8.00 कॉलेज तिराहा में होने जा रही है। जैन समाज के प्रसन्न जैन दीपू ने बताया कि इस हेतु नगर को सजाया जा रहा है ,  पूज्य गुरुदेव की आगवानी को उत्सुक जैन समाज ,  विद्या सागर युवसंगठन, महिला मंडल,त्रिशला मंडल, जागृति मंडल, स्तुति मंडल, आचार्य शांति सागर पाठशाला मंडल,सहित विभिन्न समुदायों, सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष आगवानी की रूप रेखा बनाई गई है, पूज्य गुरुदेव का 21 तारीख की करकर्टी ग्राम में रात्रि विश्राम होगा । 22 फरबरी को प्रातः 8 बजे कॉलेज तिराहा श्री वासुपूज्य जैन मंदिर से आगवानी जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ रेलवे स्टेशन के निकट नवीन जैन मंदिर परिसर में आहुत होगा।जैन समाज ने सभी वर्गों से स्वागत की अपील की है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

युवा टीम ने परीक्षा आरम्भ होने के पूर्व  बांटी शिक्षण सामग्री, बच्चों के चेहरे खिल उठे

उमरिया

वार्षिक परीक्षा आरंभ होने के पूर्व सेवा भाव के उद्देश्य कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया द्वारा  जरूरतमंद बच्चों को सहायतार्थ शिक्षण सामग्री बैग, स्लेट,बत्ती,पहाड़ा,किताब, पेन्सिल, पेन,कबॉक्स,फलों,मिठाई व आदि का वितरण किया गया। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्र, कार्यक्रम संयोजक हिमांशु तिवारी ने विद्या के देवी मां सरस्वती जी की चित्र पटल पर माला अर्पण, पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने उपस्थित बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा मानव समाज के विकास और प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारे समाज में विवेक, ज्ञान, समझ, और समर्पण की भावना को विकसित करती है। शिक्षा मानवीय सम्पदा को वृद्धि देती है और सभी क्षेत्रों में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। मानव विकास: शिक्षा मानव विकास की मूलभूत आवश्यकता है। वार्षिक परीक्षा को लेकर थाना प्रभारी के द्वारा उत्साहवर्धन भी किया गया।

कार्यक्रम संयोजक हिमांशु तिवारी ने बताया ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य इन बच्चों को भविष्य को साक्षर बनाना ही नहीं बल्कि समाज को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि असहाय व जरूरतमंदों का सहयोग करने से किसी की भी आर्थिक व शारीरिक क्षमता में कमी नहीं आती है बल्कि आर्थिक खजाने में वृद्धि तो होती ही है साथ ही शारीरिक क्षमता में भी बल की वृद्धि होती है। मजदूर वर्ग परिवार के छोटे छोटे बच्चों को मुफ्त में पठन पाठन सामग्री मुहैया कराने के साथ साथ निशुल्क शिक्षा भी दिया जा रहा है, ताकि हमारा समाज विकसित हो इसके साथ साथ गाँव ,शहर और देश विकसित हो।

समाचार 07 फ़ोटो 07

भूमिगत खदान की सुरक्षा में तैनात एसआईएसएफ जवान पर चोरो ने किया चाकू से हमला

शहडोल

खैरहा भूमिगत खदान में ड्यूटी पर तैनात एसआईएसएफ के जवान पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश चोरी की नियत से खदान परिसर में घुसे थे, लेकिन सुरक्षा में तैनात जवान की सतर्कता से बड़ी चोरी टल गई। शुक्रवार दोपहर तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस के अनुसार अभिलाष पंत (34 वर्ष), पिता स्वर्गीय लक्ष्मण पंत, एसआईएसएफ में पदस्थ हैं और खदान की बाउंड्री के अंदर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने देखा कि 6 से अधिक लोग संदिग्ध अवस्था में खदान परिसर में घूम रहे हैं। जवान ने अपने एक साथी के साथ आगे बढ़कर उन्हें रोकने की कोशिश की। 

इस दौरान बदमाशों ने जवान को धमकाते हुए कहा कि पास आने पर जान से खत्म कर देंगे। इसके बावजूद जवान ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। तभी एक बदमाश ने हाथ में रखे चाकू से जवान के हाथ पर हमला कर दिया। संख्या अधिक होने का फायदा उठाकर सभी आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल जवान को उसके साथियों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

थाना प्रभारी उमा शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट कर घायल करने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश कर रही है और खदान परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

समाचार 08

भुंडाकोना घाट जंगल में फिर दिखा बाघ का शावक, लोगो मे दहशत

अनूपपुर

जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक से शहडोल मार्ग स्थित भुंडाकोना घाट जंगल क्षेत्र में 19–20 फरवरी 2026 की दरमियानी रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच एक बाघ के शावक को देखे जाने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फररी सेमर के दाहिने ओर के जंगल से निकलकर जालेश्वर  की ओर, उमर गोहान दिशा में सड़क पार करते हुए एक शावक बाघ दिखाई दिया।

बताया गया है कि अमरकंटक नगर के वरिष्ठ पत्रकार धनंजय तिवारी के पुत्र अंजय तिवारी मनू अपनी पत्नी के साथ रात्रि में शहडोल से चौपहिया वाहन द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके वाहन के सामने से बाघ का शावक सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। अंजय तिवारी ने सावधानी बरतते हुए वाहन की गति धीमी कर दी और शावक को सुरक्षित जंगल की ओर जाते देखा। उस समय मार्ग पर अन्य कोई वाहन नहीं था।

घटना की जानकारी अगले दिन वन विभाग के परिक्षेत्र कार्यालय को दी गई। अमरकंटक वन परिक्षेत्र अंतर्गत बाघ की मौजूदगी की सूचना परिक्षेत्राधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव को भी दे दी गई है। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश देते हुए आसपास के ग्रामवासियों एवं वन क्षेत्र के निवासियों से सतर्क रहने, जंगल क्षेत्र से दूरी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

समाचार 09

बिना परमिट दौड़ रही यात्री 62 हजार का जुर्माना

अनूपपुर

जांच के दौरान बस क्रमांक MP-65-ZC-6602 को रोका गया। दस्तावेजों की गहन जांच में बस का वैध परमिट नहीं पाया गया। नियमों के स्पष्ट उल्लंघन पर तत्काल वाहन को जब्त कर वैधानिक प्रकरण तैयार किया गया।लगातार 10 दिनों तक वाहन जब्त* रहने के बाद संबंधित वाहन स्वामी को 62 हजार का भारी-भरकम जुर्माना भरना पड़ा। इस सख्त कार्यवाही से अन्य वाहन संचालकों में भी स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ेगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget