शराब दुकान स्थानांतरित की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी बैठे भूख हड़ताल


अनूपपुर/जमुना

अनूपपुर जिले के जमुना कॉलरी मंदिर के सामने तथा आवासीय परिसर से शासकीय शराब दुकान स्थानांतरित किये जाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस महासचिव मानवेन्द्र मिश्रा द्वारा अपने संगठन के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ जमुना कॉलरी में संचालित शासकीय शराब दुकान के सामने ही भूख हड़ताल पर बैठ गए। युवा कांग्रेस पूर्व में भी कई बार आबकारी अधिकारी अनूपपुर को ज्ञापन सौंप मांग की गई थी कि शीतला माता मंदिर एवं आवासीय परिसर में संचालित शराब दुकान जमुना कॉलरी को स्थानांतरित कर किसी अन्य जगह संचालित किया जाए और चेताया भी था कि यदि 10 दिवस के भीतर उक्त शराब दुकान को शीतला माता मंदिर के सामने तथा आवासीय परिसर से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया तो मैं और मेरा संगठन युवा कांग्रेस धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही आपके विभाग की होगी। परंतु 10 दिन बीत जाने के बाद भी आबकारी विभाग द्वारा ध्यान ना देते हुए शराब दुकान स्थानांतरित करने के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे विवश होकर युवा कांग्रेस के युवा साथियों के साथ दिनांक 26 अप्रैल 2023 को शासकीय शराब दुकान के सामने ही पर बैठ गए। भूख हड़ताल के दौरान जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि आज हम एक दिवसीय भूख हड़ताल कर शांतिपूर्ण गांधीवादी तरीके से गांधी जी का छायाचित्र को स्थापित कर शीतला माता मंदिर तथा आवासीय परिसर के सामने संचालित शराब दुकान को अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग कर रहे हैं यदि इसके बाद भी प्रशासन नींद से नहीं जागा तो हम प्रशासन को जगाने के लिए भगत सिंह का भी छायाचित्र स्थापित कर भगत सिंह के तरीके से आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। 

जिला सीईओ के आदेश का उल्लंघन करने पर सचिव एवं सरपंच को कारण बताओ नोटिस


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत पिपरिया के ग्राम बेला में सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्रामसभा का आयोजन प्राथमिक शाला विद्यालय बेला में न कर आंगनबाड़ी केन्द्र प्रागंण में किये जाने की शिकायत ग्राम निवासियों की उपरांत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा मना करने के बाद भी आयोजन करने पर आदेश का उल्लंघन पर ग्राम पंचायत पिपरिया के सरपंच व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के अन्दर उपस्थित होकर जबाब अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, समय पर उपस्थित न होने एवं जनाब संतोषप्रद न होने पर आपके विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की बात कहीं है। आदेश का उल्लंघन पर ग्राम पंचायत पिपरिया के सरपंच व सचिव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय ओहरिया ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसमें कहा है कि ग्रामवासियों की शिकायत के बाद मेरे द्वारा भी मौखिक रूप में प्राथमिक विद्यालय बेला में ग्राम सभा का आयोजन न किये जाने का निर्देश दिया गया था किन्तु आप लोगों के द्वारा मनमानी तौर पर प्राथमिक विद्यालय बेला में ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। कारण बताओ नोटिस का जबाव 03 दिवस के अन्दर समक्ष में उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, समय पर उपस्थित न होने एवं जनाब संतोषप्रद न होने पर आपके विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए आप स्वयं जबावदार होगे।

उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर टी.एन शुक्ला का स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सम्मान


अनूपपुर

38 वर्ष तक लगातार नोकरी में सेवा देते हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, सहित अन्य स्थानो पर कर्तव्य के पथ पर चलकर कई वर्षो तक अनूपपुर जिले के  मलेरिया विभाग में कार्य कर रहे त्रियोगी नारायण शुक्ला रीवा जिले के सिरमौर तहसील के पास पड़री ग्राम निवासी वर्तमान निवास घरोला मुहल्ला में संचालित टाइम पब्लिक स्कूल कोचिंग के संचालक जितेंद्र शुक्ला के पूज्य पिताजी के उत्कृष्ट काम किये जाने पर अंततः स्वास्थ्य मंत्रालय की नजर पड़ी और मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के मार्गदर्शन में प्रदेश भर के कई जिलों से अच्छा कार्य किये जाने को मद्देनजर रखते हुए कल भोपाल के एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन कर प्रमाण पत्र के साथ सील्ड देकर सम्मानित किया गया।

टी एन शुक्ला सदैव ही अपने दिए गए दायित्व व शासकीय कार्य के प्रति कर्त्तव्य निष्ठा के साथ काम किये है। विगत वर्षो पूर्व कोयलांचल क्षेत्र में फैले मलेरिया से परेशान लोगों को समुचित स्वास्थ्य लाभ दिलाये जाने हेतु उन्होंने रात दिन बड़ी मेहनत करके काबू में लाने का काम किया था। इस तरह ही जनता की सेवा के लिए उन्होंने और भी कई बेहतर काम किये हैं जो यादगार के रूप में जिले भर की जनता को मालूम है।

     बता दे की मलेरिया विभागअनूपपुर में पदस्थ त्रियोगी नारायण शुक्ला के उपरोक्त सम्मान को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस सी राय , वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसआरपी द्विवेदी ,सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते, टीकाकरण अधिकारी डॉ प्रवीण शर्मा ,डीएचओ वन डॉ खान,डीएचओ टू, डॉ आर पी सोनी,डीपीएम सुनील नेमा सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों में खुशी का माहौल है वही इनके उक्त सम्मान को लेकर इनके रिश्तेदार मित्र परिजनो विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget