दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, अस्पताल में मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टर से की मारपीट


शहडोल 

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रिटायर शिक्षक के घर हुई 75 लाख की चोरी के बाद अब बदौडी गांव में दिनदहाड़े लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में कोटरी गांव में रिटायर शिक्षक के घर हुई करीब 75 लाख रुपये की चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इसी बीच अब बदौडी गांव में दिनदहाड़े एक और बड़ी चोरी की वारदात सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त और कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार बदौडी गांव निवासी तारावती सिंह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तबीयत खराब होने के कारण अपने देवर के साथ इलाज कराने शहडोल अस्पताल गई थीं। उनके पति बाहर रहते हैं, जिसके चलते घर सूना था। शाम को जब वे वापस लौटीं तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व पेटियों के ताले टूटे हुए थे।

पीड़िता के मुताबिक चोर घर में रखे करीब दो तोला सोने के जेवर, लगभग दो किलो चांदी के आभूषण और पीतल व फूल के करीब 15 नग बर्तन चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि वारदात गांव की बस्ती के बीच स्थित मकान में दिनदहाड़े हुई, जिससे ग्रामीणों में भय और नाराजगी दोनों बढ़ गई है।

पीड़िता ने शुक्रवार रात ही जैतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन शनिवार सुबह तक पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने नहीं पहुंची थी। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस न तो गश्त बढ़ा रही है और न ही पुराने मामलों का खुलासा कर पा रही है। लगातार दूसरी बड़ी चोरी के बाद अब लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

*अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत पर परिजनो का हंगामा, डॉक्टर से की मारपीट*


शहडोल जिले के ब्यौहारी सिविल अस्पताल में सात माह की मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची की मौत के मामले में मर्ग कायम किया है, वहीं डॉक्टर की शिकायत पर परिजनों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिव्या सिंह पिता मनोज सिंह उम्र सात माह निवासी ग्राम पथरेही थाना पपौंध को तेज बुखार की शिकायत होने पर परिजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी लेकर पहुंचे थे। बताया गया कि अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसी दौरान अस्पताल में उपचार के बीच कुछ देर बाद मासूम की मौत हो गई।

बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना देख अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

इस मामले में पुलिस ने मृत बच्ची की मौत को लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं दूसरी ओर ड्यूटी डॉक्टर विकास गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मनोज एवं मुन्ना के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज और मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है।

फॉरेक्स ट्रेडिंग स्कैम, पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगने वाला मास्टरमाइंड का 'झूठा ऑडियो' हुआ वायरल


अनूपपुर

मध्य प्रदेश सहित पूरे भारतवर्ष में फॉरेक्स मार्केट (Forex Market) के जरिए रातों-रात पैसा दोगुना करने का झांसा देकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने वाला मास्टरमाइंड उमेश कांति लाल पटेल आखिरकार कानून के शिकंजे में है। गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला यह महाठग वर्तमान में अनूपपुर जेल की सलाखों के पीछे है। हजारों निवेशकों की गाढ़ी कमाई डकारने वाले इस आरोपी ने जब देखा कि उसका भंडाफोड़ होने वाला है, तो उसने निवेशकों को गुमराह करने और समय काटने के लिए एक ऑडियो जारी किया था। निवेशकों का पैसा पूरी तरह डूबने से पहले का यह ऑडियो अब इस बड़े घोटाले में आरोपी की चालाकी का अहम सबूत बन गया है।

ठगी का शिकार हुए निवेशकों का गुस्सा शांत करने और पुलिस शिकायतों से बचने के लिए आरोपी उमेश पटेल ने एक ऑडियो संदेश जारी कर झूठे वादों की झड़ी लगा दी थी। सामने आए इस ऑडियो ट्रांसक्रिप्ट में आरोपी बड़ी ही चालाकी से कहता सुना जा सकता है कि, "काम हमारा बिल्कुल पक्का हो गया है... उनके पास फंड की कोई कमी नहीं है, फंड रेडी है।" अपनी बातों में उलझाने के लिए उसने एक 'तीसरे ग्रुप' की मनगढ़ंत कहानी रची, जो कथित तौर पर सिक्योरिटी (गारंटी) देने वाला था। उसने निवेशकों को यह कहकर बेवकूफ बनाया कि उसके पास अपनी कोई एसेट्स (संपत्ति) नहीं है, इसलिए एक अन्य ग्रुप कागजी कार्रवाई कर रहा है।

आरोपी ने अपने ऑडियो संदेश में कागजी कार्रवाई (पेपर वर्क) और डॉक्यूमेंटेशन का बहाना बनाकर निवेशकों से 10 नवंबर तक धैर्य रखने की मार्मिक अपील की थी। उसने ऑडियो में दावा किया था: "10 तारीख तक पॉसिबिलिटी 100% है कि हमारी तरफ से एक छोटी सी शुरुआत हो जाए... और उसके बाद एक बड़ा फंड भी ये लगा देंगे।" दरअसल, यह निवेशकों को कानूनी कार्रवाई से दूर रखने की एक सोची-समझी चाल थी। वह बार-बार 'प्रोसीजर' और 'लिक्विडिटी' जैसे भारी-भरकम शब्दों का इस्तेमाल करके निवेशकों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहा था कि उनका पैसा सुरक्षित है।

उमेश पटेल के 10 नवंबर के वादे के बाद किसी भी निवेशक को एक फूटी कौड़ी वापस नहीं मिली और पूरा सिस्टम क्रैश कर दिया गया। लेकिन निवेशकों का पैसा लेकर फरार होने की उसकी योजना धरी की धरी रह गई। प्रशासन और पुलिस की सख्ती के बाद इस गुजराती ठग को अनूपपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार संतोष चौरसिया की रिपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है और अब वह अनूपपुर जेल में बंद है।

नाबालिग युवती के मौत का चश्मदीद नाबालिक युवक की ट्रेन से कटकर की संदेहास्पद मौत, पुलिस जाँच में जुटी


अनूपपुर

जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत नाबालिग युवती की संदेहास्पद मौत के बाद नाबालिग फरियादी और घटना के चश्मदीद की भी संदेहास्पद तरीके से मौत हो गई है। बीते दिनों देर रात बिजुरी के कोरजा कॉलरी के पीछे नाबालिग लड़की के साथ हुआ था दुष्कर्म का प्रयास और हत्या, आम जन ने गैंगरेप होने की आशंका जताई थी, घटना के बाद पुलिस नाबालिग से पूछतांछ कर रही थी, घटना 17 वर्षीय अमन यादव, पूरा घटनाक्रम का चश्मदीद गवाह था अब पुलिस की कार्यवाही पर खड़े कर रहे सवाल, नाबालिग बालक की ट्रेन से कटकर कथित रूप संदेहास्पद तरीके से मौत हुई है। घटना माइन्स कॉलोनी के पास बिजुरी रेलवे लाइन पर बताई जा रही है। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मनेंद्रगढ़ जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहें है। पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।

ज्ञात हो की दिनांक 20 मई 2026 को एक 17 वर्षीय नाबालिग बालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी एक महिला मित्र सुमन (परिवर्तित नाम, उम्र 20 वर्ष) के साथ शाम करीब 7:30 बजे कोरजा कालरी बाउंड्री के पास, रेलवे लाइन रोड पर एक सुनसान बरगद पेड़ के नीचे बैठा था।

इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए युवती के साथ अश्लील हरकत और जबरदस्ती करने लगे। जब नाबालिग साथी ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। बदमाशों ने मृतिका को घसीटकर पास की नाली के पास ले जाकर अर्धनग्न कर दिया।

घायल होने के बावजूद नाबालिग बालक ने आरोपियों से मुकाबला किया और हाथापाई के दौरान एक आरोपी के सीने पर दांत से काट लिया। शोर मचने पर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले, लेकिन जाते समय वे नाबालिग का रियलमी मोबाइल स्कूटी की चाबी और मृतिका का लोवर लूटकर भाग गए थे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget