सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद भी नही मिल रही है मूलभूत सुविधाए, आम जनता परेशान


अनूपपुर

पवित्र नगरी एवं प्रमुख पर्यटन स्थल अमरकंटक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दर्जा तो दे दिया गया है, किन्तु विडंबना यह है कि आज भी यह केंद्र मूलभूत चिकित्सा सुविधाओं से कोसों दूर नजर आ रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित इस स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था न होने से स्थानीय नागरिकों सहित यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अमरकंटक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे गंभीर समस्या जांच सुविधाओं का अभाव है। यहां मरीजों के खून की जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षणों के लिए सैंपल जिला मुख्यालय भेजना पड़ता है। स्थिति यह है कि आज लिया गया सैंपल 2 से 3 दिनों के बाद रिपोर्ट के रूप में वापस आता है। इस दौरान मरीज असमंजस और चिंता की स्थिति में बना रहता है, क्योंकि उसे अपनी बीमारी का सही निदान नहीं मिल पाता और उपचार भी प्रभावित होता है। कई बार मरीजों को बिना स्पष्ट जानकारी के दवाइयां लेनी पड़ती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण साबित हो सकता है। सोनोग्राफी की भी व्यवस्था नही है। 

अमरकंटक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर दिया गया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया लेकिन सुविधा आज भी जस की तस है  उसमें कोई परिवर्तन अब तक नहीं आया है अब भी विकासखंड मुख्यालय पुष्पराजगढ़ तथा जिला मुख्यालय अनूपपुर पर निर्भर होना पड़ रहा है। अमरकंटक एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। 

हेलमेट चेकिंग अभियान, खुद पुलिस बिना हेलमेट के दौड़ा रहे हैं वाहन, उड़ा रही है नियमो की धज्जियां


शहडोल

यातायात नियमों को लेकर सख्ती के दावे करने वाली पुलिस खुद ही नियमों की अनदेखी करती नजर आ रही है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जिले में हेलमेट चेकिंग अभियान सुस्त पड़ा है, जबकि कई पुलिसकर्मी ही बिना हेलमेट बाइक दौड़ाते दिख रहे हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आसपास का दृश्य इस लापरवाही की तस्वीर बयां करता नजर आया, जिससे आम लोगों में भी गलत संदेश जा रहा है।

प्रदेश स्तर पर 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जाना है, लेकिन शहडोल में इसका असर नगण्य नजर आ रहा है। न तो प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग दिखाई दे रही है और न ही आम लोगों को जागरूक करने के लिए कोई विशेष अभियान चलाया गया है। इससे यह सवाल उठने लगा है कि जब नियम लागू कराने वाले ही पालन नहीं करेगी, तो आम जनता से क्या अपेक्षा की जा सकती है।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन और पुलिस विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर नियमित चेकिंग कर कार्रवाई करने की बात कही गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का असर नजर नहीं आ रहा है। 

इस अभियान के तहत बाइक चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान काटा जाएगा और बार-बार उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित भी किया जा सकता है। साथ ही केवल ISI मार्क वाले हेलमेट ही मान्य होंगे।

अवैध लकडी का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, अवैध शराब विक्रय पर की गई कार्यवाही


उमरिया

जिले के सहायक संचालक पनपथा बांधवगढ टाइगर रिजर्व ने बताया कि विगत 26 अप्रैल को  रात्रि कालीन गस्ती के दौरान  उपसंचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया की उपस्थिति  एवं उचित मार्गदर्शन  मे पनपथा बफर रेंज  अंतर्गत सहायक संचालक पनपथा ,  परिक्षेत्र  अधिकारी पनपथा  बफर एवं स्टाफ द्वारा जमुनिया बीट के वन क्षेत्र  के अंतर्गत आम एवं मिश्रित प्रजाति की अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए एक नग ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक कर पूछ ताछ करने  के दौरान ट्रैक्टर चालक के द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत  न करने पर वाहन की जप्ती की कार्यवाही कर वाहन को बीट प्रभारी बराघाटी के सुपुर्द में देकर छतवा ग्राम  के फॉरेस्ट  कैंपस में   रखा गया।   वाहन की अनुमानित कीमत 4 ( चार) लाख  रुपए  है ।  उन्होने कहा कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत रूप से कार्यवाही जारी रहेगी।

*अवैध शराब विक्रय पर की गई कार्यवाही*

उमरिया जिले में अवैध शराब के विरूद्ध सतत् अभियान अभियान चलाए जाने के निर्देश कलेक्टर राखी सहाय द्वारा आबकारी विभाग को दिए गए है। निर्देश के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी उमरिया सावित्री भगत के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 

कार्यवाही के दौरान अमरपुर हाइवे स्थित भाई ढाबा के संचालक जहीर खान पिता रसीद खान के कब्जें से देशी विदेशी मदिरा, रामखेलावन जायसवाल बचहा, ग्राम सेमरा में नंदीलाल एवं संतराम, बकेली उमरिया में आरोपिया रामलली चौधरी एवं रागिनी रजक, सिगुड़ी में सत्येन्द्र पटेल परासी से लल्लू सिंह तथा ग्राम दमोय में आरोपिया नीता प्रजापति एवं प्रेम बाई के कब्जे से अवैध मदिरा जप्त की गयी । 

इसी प्रकार वृत्त उमरिया अन्तर्गत सिंह ढ़ाबा संचालक आकाश कुकरेजा, गगन ढाबा विपिन गुप्ता, कौशल यादव के कब्जे से अवैध मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) एवं 36 क के तहत कुल 18 प्रकरण पंजीबद्ध कर 210 पाव देशी विदेशी मदिरा जप्त की गयी जिसका अनुमानित मूल्य 16,000 रूपयें है। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget