बिना अनुमति पेड़ों की कटाई, वन विभाग के रेंजर की कार्यप्रणाली सवालो के घेरे में पोकलेन मशीन नही हुई जब्त

समाचार

अनूपपुर/कोतमा

वन परिक्षेत्र कोतमा के कल्याणपुर बीट अंतर्गत केवई नदी किनारे बीते दिनों बिना किसी वैध अनुमति के ठेकेदार द्वारा पोकलेन मशीन से दर्जनों फलदार एवं इमारती वृक्षों को उखाड़कर नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी गश्त के दौरान बीट प्रभारी मनोज चौधरी द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी हरीश तिवारी (रेंजर) को दी गई थी, जिसके बाद विभाग ने नोटिस जारी कर औपचारिक कार्रवाई प्रारंभ करने की बात कही है।

घटना के लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी न तो मौके पर प्रयुक्त पोकलेन मशीन की जब्ती सुनिश्चित हो सकी है और न ही संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध किसी ठोस एवं निर्णायक कानूनी कार्रवाई का स्पष्ट परिणाम सामने आया है। जमीनी स्तर पर कार्रवाई की यह धीमी गति अब वन परिक्षेत्र अधिकारी की कार्यशैली, निर्णय क्षमता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रही है। लोगों का मानना है कि यदि सूचना मिलते ही मशीन को तत्काल जब्त कर विधिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाती, तो बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई को रोका जा सकता था।

पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वन क्षेत्र में निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था कमजोर पड़ने के कारण ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसका सीधा असर क्षेत्रीय हरित आवरण, जैव विविधता और नदी किनारे की प्राकृतिक संरचना पर पड़ रहा है, जिससे पर्यावरणीय असंतुलन की स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलेश पांडे ने मामले को गंभीर बताते हुए सीसीएफ शहडोल से चर्चा कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि शीघ्र पोकलेन मशीन की जब्ती कर दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इनका कहना है।

जांच अधिकारी अभी बिलासपुर में है, परिवार में स्वास्थ्य खराब होने के कारण, विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

*हरीश तिवारी, रेंजर कोतमा*

जंगल में हाथी ने तीन पर किया हमला, महिला की मौत, पति, पुत्र हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बरबसपुर के भोलगढ गांव के जंगल में रविवार की दोपहर जंगल में स्थित चटुआ के खेत से भोलगढ़ गांव जंगल के रास्ते से आ रहा परिवार पर जंगल में विचरण कर रहा एक हाथी द्वारा हमला कर एक महिला को कुचल देने से महिला की स्थल पर मौत हो गई। महिला के पति एवं पुत्र को घायल किया। जिले उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया है, हाथी इसी जंगल में घूम रहा है।

रविवार की दोपहर जिला मुख्यालय अनूपपुर से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बरबसपुर के गांव भोलगढ निवासी समयलाल पाव जिसका खेत चटुआ गांव के पास जंगल में है, परिवार दिन में खेत में रहा तभी दोपहर 3 बजे के लगभग खेत से जंगल होकर भोलगढ गांव की ओर आ रहा था, जिसने 6 सदस्यों में से प्रेमवती पांव 30 वर्ष पर पगडंडी रास्ते के पास खड़े एक हाथी द्वारा हमला कर स्थल पर मृत कर दिया, महिला के पति 32 वर्षीय राममनोज पाव, 6 वर्षीय पुत्र दीपक पाव को भी उठाकर पटक देने से घायल स्थिति में वन विभाग की टीम द्वारा सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को भोलगढ गांव लाकर निजी वाहन आटो से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा, हाथी महिला को मृत करने बाद घटनास्थल के आसपास ही काफी देर तक खड़ा रहा जिसे हो-हल्ला करने पर जंगल में ही दूसरी जगह चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन,पुलिस विभाग एवं वनविभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव को सुरक्षित किया वन विभाग ने भोलगढ़ चटुआ,खांड़ा,पौड़ी,मानपुर, बरबसपुर,सोनटोला एवं हाथी से प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों को रात के समय सचेत एवं सतर्क रहने,हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

समाचार 01 फ़ोटो 01

समाचार 02 फ़ोटो 02

बरगवां में “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” के तहत इन्द्रा नगर तालाब में हुआ श्रमदान, जल संरक्षण का संदेश

अनूपपुर

जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर चलाए जा रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” के अंतर्गत नगर परिषद बरगवां एवं मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार 23 अप्रैल 2026 को वार्ड क्रमांक 04 स्थित आर्या गार्डन के पास इन्द्रा नगर तालाब में व्यापक स्तर पर श्रमदान एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान तालाब परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में गहन सफाई की गई। विशेष रूप से तालाब के किनारों, जलग्रहण क्षेत्र और जल प्रवाह मार्गों को साफ कर जल की गुणवत्ता सुधारने का प्रयास किया गया। लंबे समय से जमी गंदगी, कचरा और अवांछित पदार्थों को हटाकर तालाब को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जल स्रोतों का संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसके लिए आम जनता की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। बरगवां की अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता व उपाध्यक्ष डॉ. राज तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान को जनांदोलन बनाने पर जोर दिया।

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल के वैज्ञानिक बी.एम. पटेल, सुभाष कुमार निगम, प्रयोगशाला परिचारक बालेन्द्र सिंह एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।इस दौरान नगर परिषद बरगवां के अधिकारी-कर्मचारियों सहित सौरभ कोरी, दीपक कोल, हरछटिया बाई, अंजना सोनी, अजय यादव, पवन कुमार चीनी,  अभिषेक गुप्ता, पारस सिंह, आदर्श सोनी, राजा यादव, अरविंद यादव, राहुल गुप्ता, अतुल तिवारी, अमित गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समाचार 03 फ़ोटो 03

बिना अनुमति पेड़ों की कटाई, वन विभाग के रेंजर की कार्यप्रणाली सवालो के घेरे में पोकलेन मशीन नही हुई जब्त

समाचार

अनूपपुर/कोतमा

वन परिक्षेत्र कोतमा के कल्याणपुर बीट अंतर्गत केवई नदी किनारे बीते दिनों बिना किसी वैध अनुमति के ठेकेदार द्वारा पोकलेन मशीन से दर्जनों फलदार एवं इमारती वृक्षों को उखाड़कर नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी गश्त के दौरान बीट प्रभारी मनोज चौधरी द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी हरीश तिवारी (रेंजर) को दी गई थी, जिसके बाद विभाग ने नोटिस जारी कर औपचारिक कार्रवाई प्रारंभ करने की बात कही है।

घटना के लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी न तो मौके पर प्रयुक्त पोकलेन मशीन की जब्ती सुनिश्चित हो सकी है और न ही संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध किसी ठोस एवं निर्णायक कानूनी कार्रवाई का स्पष्ट परिणाम सामने आया है। जमीनी स्तर पर कार्रवाई की यह धीमी गति अब वन परिक्षेत्र अधिकारी की कार्यशैली, निर्णय क्षमता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रही है। लोगों का मानना है कि यदि सूचना मिलते ही मशीन को तत्काल जब्त कर विधिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाती, तो बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई को रोका जा सकता था।

पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वन क्षेत्र में निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था कमजोर पड़ने के कारण ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसका सीधा असर क्षेत्रीय हरित आवरण, जैव विविधता और नदी किनारे की प्राकृतिक संरचना पर पड़ रहा है, जिससे पर्यावरणीय असंतुलन की स्थिति और अधिक गंभीर होती जा रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलेश पांडे ने मामले को गंभीर बताते हुए सीसीएफ शहडोल से चर्चा कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि शीघ्र पोकलेन मशीन की जब्ती कर दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इनका कहना है।

जांच अधिकारी अभी बिलासपुर में है, परिवार में स्वास्थ्य खराब होने के कारण, विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

*हरीश तिवारी, रेंजर कोतमा*

समाचार 04 फ़ोटो 04

ऑटो चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था चरमराई, बस स्टैंड व प्रमुख मार्गों पर जाम और अव्यवस्था से आमजन परेशान

अनूपपुर/कोतमा

कोतमा नगर में तिपहिया ऑटो वाहनों की अनियंत्रित गतिविधियों और नियमों की अनदेखी के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती दिखाई दे रही है। नगर के बस स्टैंड, मुखर्जी चौक, विकास नगर और जकीरा चौक जैसे प्रमुख एवं अत्यधिक व्यस्त क्षेत्रों में ऑटो चालकों द्वारा निर्धारित स्टैंड व्यवस्था को दरकिनार करते हुए सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाई जा रही हैं। इसके कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और सामान्य यातायात प्रवाह बाधित हो रहा है।

मुख्य मार्गों पर ऑटो वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण शहर का यातायात तंत्र प्रभावित हो गया है। यात्री बसों के आगमन और प्रस्थान के समय बसों के ठीक सामने ऑटो खड़े कर दिए जाने से यात्रियों को चढ़ने-उतरने में कठिनाई होती है और पूरी परिवहन व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाती है। कई स्थानों पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग भी बाधित हो रहे हैं, जिससे आवागमन की समस्या और गंभीर हो गई है।

स्थानीय स्तर पर सामने आ रही स्थिति में यह तथ्य स्पष्ट होता है कि कई तिपहिया वाहनों में अनिवार्य नियमों का पालन नहीं हो रहा है। कई वाहनों पर नंबर प्लेट का अभाव, बीमा की कमी और वैध दस्तावेजों की अनियमितता देखी जा रही है। इसके साथ ही ओवरलोडिंग की स्थिति सामान्य हो चुकी है, जहां क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं, जिससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है और दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बनी हुई है।

शहर के बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पैदल यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख स्थानों पर किराया सूची (रेट लिस्ट) का अभाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। इसके कारण ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं, 

समाचार 05 फ़ोटो 05

हाइवा का हुआ ब्रेक डाउन, 4 घंटे ठप्प रहा सड़क मार्ग, जंगल मे गर्मी में यात्री हुए परेशान

उमरिया

जिले के ताला–पनपथा मार्ग पर रविवार सुबह 8 बजे से लगा जाम दोपहर 12:30 बजे तक भी नहीं खुल पाया। एक हाइवा के बीच सड़क खराब होने से शुरू हुई समस्या, सिंगल रोड और अधूरी पटरी के कारण विकराल रूप लेती गई। लेकिन सबसे बड़ा सवाल प्रशासनिक उदासीनता पर खड़ा हो रहा है।

मौके पर न तो पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दिखी, न ही वन विभाग का कोई अमला। नतीजा—हजारों की संख्या में फंसे लोग 42 डिग्री की झुलसाती गर्मी में बेहाल रहे। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं पानी के लिए तरसते नजर आए, कई लोग मजबूरी में जंगल की ओर भटकते दिखे और पेड़ों की छांव में बैठकर राहत तलाशते रहे।

स्थिति और चिंताजनक इसलिए भी है क्योंकि यह पूरा इलाका वन क्षेत्र से सटा हुआ है। ऐसे में जाम में फंसे लोगों का जंगल की ओर जाना, जंगली जानवरों के खतरे को भी बढ़ा रहा है। इसके बावजूद वन विभाग की निष्क्रियता गंभीर सवाल खड़े करती है।

सबसे तीखा सवाल यहीं से उठता है—चार घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा, लेकिन जिम्मेदार महकमा मौके से गायब क्यों रहा? क्या आपात स्थिति से निपटने के लिए कोई पूर्व योजना नहीं? एक सामान्य ब्रेकडाउन ने पूरे सिस्टम की तैयारी की पोल खोल दी। यह सिर्फ चूक नहीं, बल्कि संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

जब हालात इतने बिगड़ जाएं कि लोग पानी के लिए जंगल की ओर भटकने लगें, और फिर भी प्रशासन हरकत में न आए तो यह सीधे-सीधे जवाबदेही का मुद्दा बनता है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

बिजली गुल होने पर गलती से लगा काल, नेता ने बेल्ट से कर दी मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

उमरिया

जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में बिजली गुल होने पर धोखे से एक नेताजी को आपका फ़ोन लग गया और लाइनमैन समझ कर खरीखोटी सुना दी, और नेता जी बेल्ट से मार-मार कर आपकी पीठ लाल कर दिया। यह प्रकरण नौरोजाबाद नगर में घटित हुआ है।जहां पीड़ित पक्ष की शिकायत उपरांत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

मामला बाजारपुरा का है,जहां अतुल सोनी पिता प्रताप सोनी ने नौरोजाबाद थाने में जाकर बताया कि 25 अप्रैल की रात 12:30 के आसपास बिजली गुल होने पर सब स्टेशन नौरोजाबाद फ़ोन लगाने के लिए उठाया लेकिन फ़ोन धोखे से बाजारपुरा निवासी भाजपा नेता अमित गुप्ता को लग गया। फोन लगाकर मैंने इतना कहा कि भईया शादी का कार्यक्रम चल रहा है, आपने लाइट क्यों बन्द कर दी है। इतना सुनते ही अमित गुप्ता आग बबूला हो गए, उन्होंने मुझे अपने घर के पास बुलाकर अमित गुप्ता ने न केवल गंदी-गंदी गाली दी इसके साथ ही बेल्ट निकाल कर ताबड़तोड़ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी है।

पुलिस ने मामले की जांच उपरांत पीड़ित अतुल सोनी का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी अमित गुप्ता निवासी बाजारपुरा के खिलाफ नौरोजाबाद थाने में बीएनएस की धारा 296(a),115(2),351(2) के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

समाचार 07 फ़ोटो 07

समय-सीमा में कार्य पूर्ण न करने पर कई ठेकेदारों को नपा ने जारी की नोटिस, कालातीत किए जाने की चेतावनी

शहडोल

नगर पालिका परिषद, शहडोल क्षेत्रांतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों में पाई गई लापरवाही एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण न किए जाने के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी  आशा जितेंद्र भंडारी द्वारा संबंधित ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

इस क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र में प्रचलित विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट रूप से पाया गया कि कई ठेकेदारों द्वारा कार्यों में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, जिससे निर्धारित समय-सीमा का पालन प्रभावित हो रहा है। साथ ही, कुछ ठेकेदारों द्वारा कार्यादेश प्राप्त होने के उपरांत भी कार्य प्रारंभ न किया जाना अत्यंत गंभीर लापरवाही के रूप में परिलक्षित हुआ है।

उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें तथा प्रगतिरत एवं लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करें। साथ ही यह भी स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया है कि निर्धारित अवधि में कार्य प्रारंभ अथवा पूर्ण न किए जाने की दशा में,एव जबाब संतुष्टिपूर्ण नहीं होने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कालातीत की कार्यवाही की जाएगी।

नोटिस प्राप्त करने वाले प्रमुख ठेकेदारों में गणदीपति कंस्ट्रक्शन, प्रवीण सिंह, एसपीके कंस्ट्रक्शन, , अनुराग मिश्रा, विद्या कंस्ट्रक्शन, शिवमहिमा कंस्ट्रक्शन, आदित्य कंस्ट्रक्शन, ए.एस. कंस्ट्रक्शन, सुनील तिवारी, मिश्रा ट्रेडर्स, खान ट्रेडर्स एवं ऋग्वेद कंस्ट्रक्शन सहित अन्य शामिल हैं।

समाचार 08 फोटो 08

चोर एम्बुलेंस से पहुँचा अस्पताल, एएनएम की स्कूटी चुराकर हुए फरार, आरोपी हुआ गिरफ्तार, शौक के लिए करता था चोरी

शहडोल

जिले के धनपुरी में एक ऐसा शातिर चोर पकड़ा गया है जिसकी कारस्तानी सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। यह चोर कहीं भी आने-जाने के लिए खुद को बीमार बता 108 एम्बुलेंस में फर्जी कॉल कर फ्री टैक्सी की तरह इस्तेमाल करता और घूमने फिरने के लिए बाइक की चोरी कर पेट्रोल खत्म होते ही वही छोड़कर चला जाता था। खुद को बीमार बताकर एंबुलेंस में धनपुरी अस्पताल पहुंचा शातिर चोर मौका मिलते ही अस्पतालों से एएनएम की स्कूटी वाहन पार कर दिया था। पुलिस ने इस अनोखे चोर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जैतपुर थाना क्षेत्र के खामीडोल निवासी रामानंद तिवारी ने एक सोची-समझी साजिश रची। उसने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया और बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और वह गंभीर रूप से घायल है। उसने एंबुलेंस कर्मियों से जिद की कि उसे धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ही ले जाया जाए, क्योंकि वहां के डॉक्टर अभिषेक मिश्रा उसका बेहतर इलाज करेंगे। 

अस्पताल पहुंचते ही उसने लंगड़ाते हुए अंदर एंट्री ली ताकि किसी को शक न हो। लेकिन उसका मकसद इलाज नहीं बल्कि चोरी था। अस्पताल में अफरा-तफरी का फायदा उठाकर उसने वहां पदस्थ एएनएम (ANM) संगीता सिंह की स्कूटी की चाबी उड़ाई और पलक झपकते ही स्कूटी लेकर फरार हो गया।

चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जब एएनएम को अपनी स्कूटी नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी रामानंद तिवारी को उस वक्त धर दबोचा जब वह चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में था। आरोपी डायल 112 (पुलिस) को इसलिए नहीं बुलाता था क्योंकि उसमें पुलिस होती थी। वह चोरी के मोबाइल से 108 एम्बुलेंस बुलाता था ताकि मुफ्त में एक जगह से दूसरी जगह जा सके। वह गाड़ियां सिर्फ घूमने के शौक के लिए चुराता था। जहां पेट्रोल खत्म होता, वहीं गाड़ी छोड़ देता और दूसरी तलाशने लगता। एक बार वह चोरी के वाहन से प्रयागराज गया और पेट्रोल खत्म होने पर वही छोड़ दिया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget