जंगल मे पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटते समय युवक गिरा हुई मौत, वन विभाग ने की जाँच शुरू


अनूपपुर

कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत सकोला बीट के जंगल में सरई के पेड़ में चढ़कर लकड़ी काट रहे युवक गुड्डू बसोर 25 वर्ष निवासी पतेराटोला की गिरने से दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक 30 फीट ऊंचाई पर पेड़ से लकड़ी काट रहा था। 

जंगल में युवक की मौत की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वन विभाग की निष्क्रियता एवं साठगांठ से आए दिन जंगलों में लकड़ी कटाई का अवैध कार्य खुलेआम किया जाता है। घटना की सूचना अस्पताल स्टाफ के द्वारा दिए जाने पर पुलिस ने शव का निरीक्षण एवं पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर डायरी घटनास्थल भालूमाडा होने के कारण भेजी जाएगी ।

बताया जा रहा है कि गुड्डू बसोर पिता पूरन सुबह घर से साइकिल में लकड़ी काटने के लिए निकला था। जमुना कॉलोनी वर्कशॉप के पीछे सरई के जंगलों में लगभग 30 फीट उपर पेड़ में चढकर काटने के दौरान अचानक गिर गया। गंभीर घायल होने पर वन चौकीदार चौधरी दो पहिया वाहन से कोतमा अस्पताल लाया जहां मौत हो गई।

जन चर्चा है कि मृतक को मिर्गी के भी बीमारी थी जिस कारण भी गिरने की संभावना बताई जा रही है। घटना को लेकर जहां स्थानीय लोगों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वन विभाग के द्वारा निजी आदमियों के माध्यम से जल्द से जल्द मामले को शांत करने में जुटा हुआ था। 

पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि रेंजर की विफलता के कारण क्षेत्र में जंगलों का सफाया तेजी से हो रहा है। जहां खुलेआम जंगलों की हरियाली पर कुल्हाड़ी का प्रहार जारी है वही मलगा सर्किल से कोयला खनन का काम भी तेजी से हो रहा। जिम्मेदार साठगांठ कर वनों का नुकसान करा रहे हैं। 

इनका कहना है।

पेड़ में चढ़े युवक की गिरकर मौत होने की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।

*हरीश तिवारी रेंजर कोतमा*

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर, हुई मौत


शहडोल

जिले ब्यौहारी और जयसिंहनगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित जोरा विजहा के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिससे केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 4999 में सीमेंट लोड था। चालक राम मित्र (31) निवासी ग्राम नकुनी, थाना देवलौंद शहडोल की ओर आ रहा था। इसी दौरान शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ब्यौहारी और जयसिंहनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि चालक की सांसें चल रही हैं। जवानों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन केबिन में बुरी तरह फंसे होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

इसके बाद जेसीबी मशीन को बुलाया गया, लेकिन उसके पहुंचने में काफी समय लग गया। लगभग दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। जेसीबी मशीन की मदद से केबिन से चालक को बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे बाद जब चालक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कार चालक कर रहा था स्टंट, बाइक सवार को मारी ठोकर, मारपीट के साथ जमकर हुई मारपीट


शहडोल

जिले के बुढार नेशनल हाईवे-43 पर रात होते ही शराब के नशे में वाहन चलाने और स्टंटबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बीती रात सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर स्थित एक ढाबे के पास ऐसा ही मामला सामने आया, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, एक लग्जरी कार चालक शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में स्टंटबाजी कर रहा था। इसी दौरान उसने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कार लेकर भागने लगा। इसी बीच लोगों ने कार के सामने पत्थर मारकर उसे रोक लिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की स्टंटबाजी और उसके बाद की मारपीट साफ दिखाई दे रही है।

इसी रात एक अन्य घटना में, शराब के नशे में कार चला रहे युवक ने ढाबे के पास खड़ी एक कार को भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहडोल-बुढार हाईवे पर स्थित कई ढाबों में देर रात तक शराब परोसी जाती है, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget