सहायक आयुक्त आदिवासी द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति न देने पर हाई कोर्ट ने जारी की अवमानना नोटिस जारी 


अनूपपुर

जिले की सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सरिता नायक को अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दिए जाने पर उच्च न्यायालय जबलपुर ने अवमानना नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जबाब मांगा हैं।

उच्च न्यायालय जबलपुर के अधिवक्ता दीपक पांडेय ने बताया कि जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के प्राथमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी बरगवां में श्रवण कुमार सिंह सहायक अध्यापक के रूप में पदस्थ थे, सेवावधि के पूर्व 28 अक्टूबर 2017 को निधन हो गया, जिस पर पुत्र सुल्तान सिंह ने शासन के नियमानुसार जारी निर्देशों के अंतर्गत स्व. पिता के स्थान पर नौकरी दिए जाने का आवेदन दिया था, विभाग द्वारा अनुकंपा नहीं दिए जाने पर सुल्तान सिंह द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर में रिट याचिका प्रस्तुत की गई। आवेदन का निराकरण करते हुए उच्च न्यायालय ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अनूपपुर को निर्देश दिए कि आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन पर तीन माह के अंदर नियमानुसार कार्यवाही करें, आवेदक ने उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश की प्रति सहित पुनः अपना आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में प्रस्तुत किया, परन्तु इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर विवश होकर प्रार्थी ने विभाग प्रमुख सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सरिता नायक के विरुद्ध अवमानना याचिका प्रस्तुत किया। उच्च न्यायालय जबलपुर ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए विभाग प्रमुख सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सरिता नायक को चार सप्ताह के अंदर (27 फरवरी) इस प्रकरण का जबबा प्रस्तुत करने के निर्देश दियें हैं।

ज्ञात हो कि जिले के सोन मौहरी निवासी आश्रित परिवार लगातार नौ वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहा है पर सरकार द्वारा जारी नियमों के क्रियान्वयन में अधिकारियों की जिद भारी पड़ रही है, जिले में अनुकम्पा नियुक्ति के कई प्रकरण उच्च न्यायालय और सरकारी कार्यालय में लंबित पड़े हुए हैं, परिवार के मुखिया सरकारी कर्मचारी जिसकी आय पर पूरे परिवार के भरण पोषण का दायित्व था, उसकी अकाल मृत्यु के बाद परिवार को विभाग द्वारा किस प्रकार प्रताड़ित किया जाता है। इसका उदाहरण है स्व. श्रवण सिंह के प्रकरण, जन सुनवाई, सीएम हेल्पलाइन केवल औचारिकता बन कर रह गई है, वास्तव में आम जनता को उसकी समस्या का हल तभी नसीब होगा जब वह वर्तमान व्यवस्था के अनुरूप मार्ग पर चलकर अपना काम करवा ले, सुल्तान सिंह धुर्वे के नौ वर्षों तक के संघर्ष को अगर देखें तो शासन के नियमों का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

पीकप पलटी, युवक की दर्दनाक मौत चार गंभीर रूप से घायल, अवैध रेत खनन व परिवहन पर ट्रक जप्त


उमरिया

उमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजरा नाला बाईपास के समीप गत दिवस तेज गति से आ रही एक पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान शिब्बू सोनकर पिता बालचंद सोनकर 34 के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वाहन बाईपास के खतरनाक मोड़ पर संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक को बचाया नहीं जा सका।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक गति और बाईपास पर अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस दौरान  बाईपास मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके सुरक्षा संकेतक और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।

*अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर मिनी ट्रक जप्त*


अनूपपुर  जिले के फुनगा पुलिस द्वारा अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल-पीले रंग का मिनी ट्रक अवैध रूप से सोन नदी (पसला) से रेत लोड कर ग्राम कोलमी की ओर आ रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए चौकी फुनगा पुलिस द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर मिनी ट्रक को रोका गया।जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 15 AC 5646 पाया गया। वाहन चालक ने अपना नाम रामदीन राठौर पिता मंचल राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी पसला बताया। वाहन के स्वामित्व के संबंध में पूछताछ करने पर स्वयं को वाहन स्वामी बताया गया। मिनी ट्रक में लोड रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। पूछताछ में चालक द्वारा सोन नदी से अवैध रूप से रेत लोड कर विक्रय हेतु कोलमी ले जाना स्वीकार किया गया।


तात्वा जिम में गाना बदलने का लेकर हुआ विवाद, डम्बल से हुई पिटाई, मामला हुआ दर्ज


शहडोल

कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढार रोड में स्थित अहूजा मार्केट होटल लेबन वन के ऊपर तात्वा जिम में उस वक्त जंग का अखाड़ा बन गया, जब गाना बदलने की मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें युवक ऋषि मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी वारदात जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।।

पुलिस के अनुसार, जिम में कुछ युवक तेज आवाज में अश्लील गाने चला रहे थे। उसी दौरान जिम में कसरत कर रही एक युवती ने गाने को बदलने या आवाज धीमी करने की बात कही। युवकों ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। युवती के साथ जिम कर रहे युवक ऋषि मिश्रा पिता रावेन्द्र कुमार मिश्रा उम्र 30 साल पाण्डव नगर ने भी शालीनता से यही अनुरोध दोहराया, जिससे आरोपी युवक भड़क गए।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एकजुट होकर ऋषि मिश्रा पर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने डम्बल से युवक के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान युवती ने बीच-बचाव कर युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण वह सफल नहीं हो सकी।घटना के बाद घायल ऋषि मिश्रा को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कार्रवाई शुरू की।

उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आधा दर्जन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। नामजद दो आरोपी है जिसमें जितेन्द्र सिंह पिता गुरूमीत सिंह एवं किशन सिंह निवाशी पाण्डव नगर वार्ड नंबर 8 एवं अन्य पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget