नाबालिग चाचा ने 6 साल की मासूम भतीजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


शहडोल

जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग सगे चाचा ने अपनी ही 6 साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला, जो घरों में साफ-सफाई (होम मेड) का काम करती है, रोज की तरह अपने काम पर गई हुई थी। घर पर उसकी 6 वर्षीय मासूम बेटी अकेली थी। इसी सूनेपन का फायदा उठाते हुए बच्ची के नाबालिग सगे चाचा की नीयत डोल गई, उसने रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर मासूम के साथ दरिंदगी की। जब पीड़िता की मां काम खत्म कर घर वापस लौटी तो अपनी बेटी की हालत देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

बच्ची की शारीरिक स्थिति और आपबीती सुनकर मां सन्न रह गई, उसने बिना देर किए साहस दिखाया और सीधे कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। ​मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। आरोपी चाचा के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक औपचारिकताओं के साथ किशोर न्यायालय में पेश किया है।

वहीं इस मामले में शहडोल एएसपी अभिषेक दिवान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसकी गैर मौजूदगी में 6 साल की बेटी के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बैल को बचाने के चक्कर मे सरिया से लदा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन मासूम बहनो की हुई मौत


अनूपपुर

जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। दरअसल, अमरकंटक से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम खजुरवार में सीमेंट और सरिया से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार तीन नाबालिग बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब चालक ने अचानक सामने आए एक पालतू बैल को बचाने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, निर्माण सामग्री लेकर ट्रैक्टर खजुरवार से लालपुर की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर के इंजन पर रुक्मणी बाई महोबे अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ बैठी थीं। ट्रैक्टर को उनके पति दिनेश कुमार महोबे का बड़ा भाई चला रहा था। इस दौरान रास्ते में एक बैल अचानक सामने आया, चालक ने उसे बचाने के लिए ट्रैक्टर मोड़ा, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।

इस हादसे में रुक्मणी बाई महोबे की तीनों बेटियां काव्या महोबे (6), अमानिका महोबे (3) और आंशिका महोबे (तीन माह) गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और ग्रामीण घायलों को तत्काल दमेहडी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही तीनों मासूमों ने दम तोड़ दिया। घटना में मां रुक्मणी बाई महोबे को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा किया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। अमरकंटक पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस पूरे मामले में पुष्पराजगढ़ एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया गया। शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीकप से 6 मवेशी को पुलिस ने किया जप्त, गांजा जप्त, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


शहडोल

जैतपुर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रूरता पूर्वक परिवहन किए जा रहे 6 मवेशियों को पिकअप वाहन सहित जब्त किया है। यह कार्रवाई गुरुवार शुक्रवार की रात गश्त के दौरान की गई। 

पुलिस के अनुसार, रात करीब 3 बजे कोटरी तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में भैंसों को अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सड़क पर स्टॉपर लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 18 ZG 3523 को रोककर चेक किया गया।

जांच में पाया गया कि पिकअप में 6 भैंसों को बेहद क्रूरता के साथ ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पशुओं की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर ही भैंसों और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहन चालक और उसके साथी अनुराग गौतम पिता लक्ष्मण प्रसाद गौतम निवासी बरगवां-18 बुढार तथा भूषण दास पाव पिता बिरजू पाव निवासी बरगवां-18 बुढार, जिला शहडोल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

*गांजा जप्त, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार*


अनूपपुर जिले के थाना कोतमा की पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा 400 ग्राम कीमती 4000/- रूपये सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम  खमरौन्ध का दीपनारायण चौबे उर्फ टीआई महाराज अपने घर के में अवैध रूप से गांजा विक्रय करने हेतु रखे हुए है तथा पुड़िया बना कर गांजा बेच रहे है। मुखबिर की सूचना पर थाना की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बतायें हुए स्थान पर रेड़ कार्यवाही करते हुए दीपनारायण चौबे के घर की तलाशी लेने पर बेडरूम वाले कमरे दरवाजे के पास खुटी में टंगे प्लास्टिक की पन्नी में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, आरोपी दीपनारायण चौबे उर्फ टीआई महाराज पिता रामसुन्दर चौबे निवासी खमरौन्ध को गिरफ्तार किया गया है।     

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget