जंगल के जुआं फड़ में पुलिस ने मारा छापा, 3 लाख नगद, 11 बाइक जप्त, 13 आरोपी गिरफ्तार


उमरिया

जिले के कन्नाबहरा के घने जंगलों में बीते कई दिनों से संचालित हो रहे बड़े जुआ साम्राज्य का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लाखों की नगदी व वाहन जब्त किए हैं। यह वही गिरोह है जो अनूपपुर और शहडोल में कई बार पुलिस की पकड़ से बचता रहा था, लेकिन उमरिया पुलिस की रणनीति और ताबड़तोड़ दबिश से आखिरकार पूरा नेटवर्क ध्वस्त हो गया।

थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा और घुनघुटी चौकी में पदस्थ उप निरीक्षक शैलेंद्र चतुर्वेदी ने अपनी टीम के साथ कन्नाबहरा के जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की। जंगल के बीचों-बीच रात के अंधेरे में चल रहा यह जुआ फड़ पूरी तरह सक्रिय था और विभिन्न जिलों से पहुंचे जुआरी बिना किसी भय के बड़ी रकम के लेन-देन में जुटे हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही चारों तरफ से घेराबंदी कर 13 लोगों को दबोच लिया, जबकि कुछ आरोपी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उनकी तलाश के लिए भी पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं।

पुलिस को छापेमारी के दौरान 3 लाख 2 हजार रुपये नगद, 52 पट्टी और 11 मोटरसाइकिलें को जप्त किया है, हर दिन यहां लाखों का खेल चलता था। पकड़े गए आरोपियों में मनोज गोले पिता श्रीराम गोले, निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल, अंशुल मिश्रा, पिता संजय मिश्रा, निवासी शिवम कॉलोनी शहडोल, धीरज जायसवाल, पिता विनोद जायसवाल, निवासी जमुई शहडोल, अवधेश कुमार, पिता बेचू चौधरी, निवासी अमराडंडी, अमलाई, उदय शर्मा, पिता श्यामसुंदर शर्मा, निवासी विचारपुर शहडोल, गिरीश सोनी, पिता पन्ना सोनी, निवासी केशवाही, लल्ला सोनी, पिता स्व. कटेलाल, निवासी केशवाही, शिवम विश्वकर्मा, पिता शिवनाथ, निवासी विचारपुर शहडोल, करुणेश पांडे, पिता मिथिलेश पांडे व भागे व्यक्तियों की जानकारी पुलिस ने दर्ज कर ली है।

स्वतंत्र, निष्पक्ष, समाजोपयोगी निडर पत्रकारिता करें, समाचार लेखन में पत्रकार स्वयं ना बनें पक्षकार- मनोज द्विवेदी 

*मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक सम्पन्न*


अनूपपुर

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी सदस्य साथियों से मेरा आग्रह है कि समाचार लेखन और प्रसारण मे हम स्वयं पक्षकार ना बनें। जब कोई पत्रकार किसी मुद्दे पर स्वयं शिकायत कर्ता, स्वयं दरोगा, स्वयं न्यायधीश बन कर किसी विषय पर कार्य करता है तो वह स्वयं एक पक्ष बन जाता है। इसके बाद ही पत्रकार विवादों मे घिर कर खतरे मे पड जाता है। जिला मुख्यालय मे आयोजित मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपरोक्त विचार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभाग प्रभारी मनोज द्विवेदी ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार साथी स्वतंत्र, निष्पक्ष, समाजोपयोगी निडर पत्रकारिता करें।उन्हे स्वतंत्र पत्रकारिता करते हुए ना किसी से डरना चाहिए और ना ही किसी को डरवाना चाहिए। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अपने सदस्य साथियों के साथ प्रत्येक अवसर पर मजबूती से खडा है।

वरिष्ठ पत्रकार धनंजय तिवारी ने कहा कि हमारा संगठन पत्रकारों की मजबूती के लिये एकजुटता से पत्रकारों के हितों की लडाई लडता आ रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व मे यह संगठन पिछले 40 साल से कार्य कर रहा है। 

शहडोल संभाग के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा कि अनूपपु्र जिले मे पिछले 25 साल मे ऐसे बहुत से अवसर आए जब मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पत्रकारों के कल्याण और उनके हितों के लिये संघर्ष किया है। यह प्रदेश का एकमात्र रजिस्टर्ड पत्रकार यूनियन है, जिसकी हर जिले और संभाग मे इकाईयां गठित हैं।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश पयासी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि हमारा संगठन पत्रकारों के लिये हर पल तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री भदौरिया के नेतृत्व मे पत्रकारों के लिये हमारी 21 मे से 16 मांगे सरकार ने मान ली हैं ।

अमरकंटक, कोतमा, जैतहरी, राजनगर, बिजुरी, राजनगर ,अमलाई ,अनूपपु्र से कार्यक्रम मे आए वरिष्ठ पत्रकारों ने संगठन हित मे अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी सदस्य साथियों को परिचय पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया । अन्य पत्रकारों के परिचय पत्र ब्लाक अध्यक्षों को सौंपे गये तथा उनसे आग्रह किया गया कि इन्हे ब्लाक स्तर मे बैठक करके पत्रकार साथियों को प्रदान करें। जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लाक अध्यक्षों से ब्लाक स्तर पर शीघ्र बैठकें करने का आग्रह किया। कार्यक्रम मे वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द बियाणी विशेष रुप से उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन महासचिव अनुपम सिंह मोनू ने किया।

ट्रेक्टर ट्रालीे चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान जप्त


जिले के थाना बिजुरी की पुलिस द्वारा चोरी गये ट्रेक्टर ट्राली को खोज कर 07 लाख का मशरुका जप्त किया गया। 19 जनवरी 2026 को रामखेलावन सिंह पिता सम्मन सिह निवासी मैरटोला कटकोना का थाना बिजुरी मे इस आशय का आवेदन दिया कि दिनांक 12-13 जनवरी 2026 के दरमियानी रात घर के सामने खडे ट्रेक्टर की ट्राली को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है, जिसकी पता तलाश आस पडोस की गयी जिसका कोई पता नही चला। घटना विवरण पर थाना बिजुरी मे अपराध क्रमांक 15/25 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना दौरान बिजुरी पुलिस ने मुखबिर तंत्र की सहायत ली गयी तथा सूझ बूझ से आरोपी पवन सिह पाव पिता स्व. ललन सिंह पाव उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 मैरटोला कटकोना थाना बिजुरी तथा राकेश सिंह कंवर उर्फ लाला पिता स्व रामविशाल सिंह कंवर उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 अस्पताल के सामने टेंघा चौकी केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से चोरी गये मशरुका एवं ट्रेक्टर कीमती 07 लाख रुपये का जप्त किया जाकर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget