भालू के हमले से चरवाहे की मौत, बीमार भालू की भी हुई मौत, कुरकुरे खाने वाले भालू से दहशत का माहौल


शहडोल

जिले के गोहपारू वन परिक्षेत्र में जहां मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति की भालू के हमले में मौत हो गई। वहीं कुछ ही घंटों बाद वही भालू बीमार अवस्था में मिला, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, जैतपुर वन परिक्षेत्र में लगातार आबादी वाले इलाके में घूम रहे एक अन्य भालू को लेकर वन विभाग ने रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी है।

गोहपारू वन परिक्षेत्र के अटरिया जंगल में गुरुवार को मवेशी चराने गए चेतन यादव पर भालू ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में चेतन यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के साथ-साथ भालू की तलाश शुरू की गई।

वन विभाग के अनुसार शुक्रवार को वही भालू घटनास्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर दिखाई दिया, जिसकी लगातार निगरानी की जा रही थी। निगरानी के दौरान यह स्पष्ट हो गया था कि भालू अस्वस्थ है। शनिवार को हालत बिगड़ने पर वन अमले ने भालू का रेस्क्यू कर उसे लफदा वन चौकी लाया, जहां उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। भालू के शव का पीएम कराकर उसका अंतिम संस्कार किया गया। 

इधर जैतपुर वन परिक्षेत्र के रसमोहनी क्षेत्र में पिछले दो महीनों से एक भालू लगातार आबादी वाले इलाकों में दिखाई दे रहा है। भालू कई बार सड़क किनारे खड़े वाहनों से कुरकुरे खाते हुए भी देखा गया है। बीती रात भालू एक बार फिर रसमोहनी बाजार क्षेत्र में नजर आया, जहां वह सड़क पर खड़े एक वाहन पर चढ़ गया और उसमें रखे कुरकुरे खा लिए। वन विभाग की टीम पहले से ही भालू की निगरानी कर रही हैं। दो माह में भालू के हमलों से दो लोगों की मौत के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएफओ श्रद्धा पेड्रो ने बताया कि रसमोहनी क्षेत्र में देखे गए भालू को रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही है। रविवार रात पिंजरा लगाने की योजना है, ताकि भालू को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके।

झूला खोलते समय हाइड्रा पलटा, ड्राइवर घायल, राजू द ग्रेट की बड़ी लापरवाही, बड़ा हादसा टला, कार्यवाही की मांग


अनूपपुर

जिले के नगर परिषद बरगंवा के अंतर्गत हनुमान मंदिर बरगंवा मैदान में आयोजित बरगवां मेला, जिसकी अवधि 14 जनवरी 2025 से 18 जनवरी 2025 तक निर्धारित थी, के दौरान बीच मेले में ही झूला खोलने का मामला सामने आने के बाद झूला संचालक राजू द ग्रेट की बड़ी लापरवाही को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मेले के बीच झूला हटाने के दौरान भारी हाइड्रा वाहन पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास  की जो दुकान मौजूद थी उनका नुकसान हुआ है उनकी भरपाई कैसे होगी गनीमत रही कि बड़ी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना पूरी तरह से झूला संचालक की जल्दबाजी और नियमों की अनदेखी का परिणाम है। मेला समाप्त होने के पहले भीड़भाड़ में झूला खोलने से बड़ी घटना हो सकती थी, हाइड्रा के नीचे कई लोग दब सकते थे, गनीमत रही की हाइड्रा के नीचे कोई नही आया। मेला के शुरुआत होते ही राजू द ग्रेट के ऊपर कई आरोप लग चुके थे, झूला संचालक खुद कई अपराध में लिप्त और बाहर के अपराधी प्रवृत्ति के लोगो से झूला संचालन करवाना अपने आप मे सवाल खड़ा कर रहा था।

नगर परिषद से कार्रवाई की मांग स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद बरगवां से मांग की है कि बिना अनुमति मेले के निर्धारित समय से पहले झूला खोलने वाले झूला संचालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।साथ ही भविष्य में ऐसे संचालकों को मेला संचालन की अनुमति न देने और जुर्माना/ब्लैकलिस्ट करने की भी मांग उठ रही है।

पुलिस प्रशासन से भी हस्तक्षेप की अपील घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे को देखते हुए नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से भी मामले की जांच कर लापरवाह झूला संचालक पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सार्वजनिक आयोजनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजीर बन सके।

सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मेला 18 जनवरी तक स्वीकृत था, तो फिर बीच मेले में झूला खोलना न केवल नियमों के खिलाफ है बल्कि आम जनता की जान जोखिम में डालने जैसा कदम है। अब नगर परिषद और पुलिस प्रशासन  इस मामले में कितनी जल्दी और कितनी सख्ती से कार्यवाही करते हैं।

कलेक्टर के खिलाफ पत्रकारों ने खोला मोर्चा, प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया बहिष्कार


उमरिया

जिले में जब से कलेक्टर के पद पर धरणेन्द्र कुमार जैन ने पद भार ग्रहण किया है तब से लगातार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए उनका रवैया पत्रकारों के साथ असहयोगात्मक ही रहा है। जिले में कोई भी घटना या किसी पीड़ित, शोषित, गरीब का मामला आता है या कहीं कोई गलत काम हो रहा है तो आम जनता की आवाज को उठाने का कार्य मीडिया ही करता है, और उन मुद्दों पर जब जिले के कलेक्टर से संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जाता है तो उनके द्वारा सीधे कह दिया जाता है कि मैं कुछ भी नहीं बता सकता हूं, जबकि समूचे विश्व में हर जगह से समाचार संकलन का कार्य मीडिया द्वारा ही अनादि काल से किया जा रहा है, इतना ही नहीं समाज में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बाद मीडिया को चौथे स्तम्भ का दर्जा दिया गया है और उमरिया जिले के कलेक्टर द्वारा लगातार चौथे स्तम्भ की उपेक्षा की जा रही है, वहीं आज भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जी राम जी अधिनियम 2025 के लिए पी आई बी अर्थात प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की तरफ से आए मनीष दुबे को भी जिले के कलेक्टर के रवैये के चलते विरोध का सामना करना पड़ा जबकि उनको जिले के पत्रकारों से संवाद स्थापित करना था और वह संवाद स्थापित नहीं हो सका।

गौरतलब है कि इतना ही नहीं जिले के सभी पत्रकारों ने यह भी कहा कि आज भर नहीं जब तक जिले के कलेक्टर का रवैया नहीं सुधरेगा तब तक हमारे द्वारा भी इसी तरह का असहयोगात्मक रवैया अपनाया जाएगा। इसके चलते भले ही शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार न हो उसकी समस्त जिम्मेदारी जिले के कलेक्टर की होगी। कलेक्टर के तानाशाही रवैये से क्षुब्ध पत्रकारों ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार किया है।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget