वन विभाग की दोहरे मापदण्ड से उपजते सवाल, बाघ की मौत मामले में दोषियों पर नही हुई कार्यवाही 


उमरिया

जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र में पिछले माह कथली नदी के किनारे बाघ की हत्या के मामले में दोषी वन कर्मचारियों के ऊपर अब तक कार्यवाही नहीं किये जाने से वन मंडलाधिकारी की कार्यवाही पर तीखे सवाल खड़े करके रख दिया है, जबकि नौरोजाबाद परिक्षेत्र के कल्दा बीट में राजस्व भूमि पर खैर के वृक्षों की कटाई को अवैध मानते हुए वन मंडलाधिकारी ने वन रक्षक और वन पाल को निलंबित करने का फरमान जारी किया गया है। इतना ही नही इसी तरह नौरोजाबाद परिक्षेत्र के मनेरी बीट में राजस्व गाँव  करौंदी के खेत से दो सागौन  वृक्ष का मामले में भी विभाग चुप्पी साधे बैठा हुआ है।

ज्ञात होवे की चंदिया वन परिक्षेत्र के अन्तर्गत पिछले 12 दिसंबर 2025 को कथली नदी के किनारे बिजली के करेंट से एक बाघ की हत्या का मामला दर्ज किया गया था, वन विभाग ने बाघ के हत्या के लिए छह आरोपियों को पकड कर न्यायालय भेंज दिया, साथ ही इस मामले में दोषी पाये गये वन कर्मचारियों की जांच शुरू कर दी जांच में विभाग के कतिपय कर्मचारियों को दोषी पाया गया था, जिसकी जांच प्रतिवेदन वन परिक्षेत्राधिकारी और उप वन मंडलाधिकारी उमरिया की अनुशंसा सहित वन मंडलाधिकारी उमरिया के दफ्तर में पिछले एक माह से धूल खा रही है, लेकिन इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्यवाही न होने से अधिकारियों पर कतिपय कर्मचारियों को बचाने के आरोप लगाये जा रहे हैं। नौरोजाबाद परिक्षेत्र के कल्दा बीट के कर्मचारियों के ऊपर हुई कार्यवाही से वन विभाग को  कटघरे में खड़ा करता है , विभागीय कार्यवाही में इस तरह की असमानता बरतने के पीछे राज क्या छिपा है।

विदित होवे की बाघ एक राष्ट्रीय पशु है और उसके रख रखाव के लिए बाघ अभयारण्य बनाकर पाल रही है और उसके हत्या के लिए दोषियों को जहाँ एक ओर जेल की हवा खा रहे हैं उसी मामले में विभागीय कर्मचारियों के दोष साबित होने के बाद  कार्यवाही न किया जाना विभाग के आला अधिकारी की कार्यवाही को न सिर्फ सवालों के घेरे में बताया जा रहा है,उन पर पक्षपात और विसंगति पूर्ण कार्यवाही के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।इस संदर्भ में वन मंडलाधिकारी विवेक सिंह  से दूरभाष पर 9407199140 से संपर्क किया गया लेकिन नेटवर्क न होने के कारण बात नहीं हो पायी।

बारात लेने जा रही खाली बस का पट्टा टूटा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला


शहडोल

जिले के जैतपुर से सीधी होते हुए आमझोर के दरईन गांव बारात लेने जा रही एक यात्री बस रास्ते में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा कर पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, यह बस जैतपुर साखी की निजी नर्मदा ट्रेवल्स की बताई जा रही है। जिसका संचालन संतोष पटेल द्वारा किया जाता है। बस जैतपुर से सीधी होते हुए आमझोर के दरईन जा रही थी, जहां से बारात लेकर अनूपपुर जाना था। इसी दौरान सीधी थाना क्षेत्र के सीधी–जयसिंहनगर मार्ग पर सूखा नाला के पास अचानक बस का मेन पट्टा टूट गया। तकनीकी खराबी के चलते चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क से नीचे उतरते हुए एक पेड़ से टकरा कर पलट गई। 

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीधी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाने की व्यवस्था की, ताकि यातायात बाधित न हो। 

पुलिस के अनुसार, बस बारात लेने जाने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और उस समय पूरी तरह खाली थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का मेन पट्टा टूटना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा बस की फिटनेस और तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद बस संचालकों की लापरवाही और वाहनों की नियमित तकनीकी जांच पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अगर बस में यात्री सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था,  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


बाइक सवार बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, मारपीट कर चाकू से किया वार


शहडोल

रेलवे इंजीनियरिंग डिपो शहडोल में ड्यूटी के दौरान एक एक्स आर्मी मैन एवं वर्तमान रेलवे कर्मचारी पर दो अज्ञात बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना देर रात की है, जब ड्यूटी कर रहे कर्मचारी को हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। 

रेलवे कॉलोनी शहडोल के रहने वाले 57 वर्षीय  प्रह्लाद शर्मा एक्स आर्मी मैन हैं और वर्तमान में रेलवे के टीम-3 पद पर रेलवे इंजीनियरिंग डिपो शहडोल में कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पीडब्ल्यूडीआई स्टोर डिपो में थी,रात करीब 2.30 से 3.00 बजे के बीच दो अज्ञात व्यक्ति हेलमेट पहनकर बाइक से डिपो परिसर में पहुंचे, नाम-पता और आने का कारण पूछने पर दोनों बदमाश गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर उनके दाहिने घुटने पर तीन वार किए, चौथे वार को रोकने के प्रयास में उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा।

हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, आहत मौके पर घायल अवस्था में पड़ा रहा और चीख-पुकार करता रहा था।  इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने आरपीएफ को सूचना दी, जिसके बाद आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल देवांता हॉस्पिटल शहडोल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना पर थाना कोतवाली शहडोल में आहत की रिपोर्ट पर  धारा 132, 121(1), 110, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है। रेलवे परिसर जैसे सुरक्षित क्षेत्र में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget