स्टील पाइप से महिला की पिटाई, जान से मारने की दी धमकी, मामला हुआ दर्ज


शहडोल

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मतनी टोला चादनी चौक में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद गुरुवार को हिंसक रूप में तब्दील हो गया। इस घटना का वीडियो शुक्रवार सुबह सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता आशियाना बेगम पति मोहम्मद जब्बार, उम्र 44 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 30 मतनी टोला चादनी चौक थाना कोतवाली ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी पड़ोसी वर्षा पांडे एवं उसके पुत्र व पुत्री ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वर्षा पांडे का कुत्ता उसे काट गया था, जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर वर्षा पांडे रंजिश रखने लगी और गुरुवार को विवाद करते हुए अपने बच्चों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।

आशियाना बेगम के अनुसार वर्षा पांडे ने स्टील के पाइप से उस पर हमला किया, जिससे उसके बाएं हाथ की कलाई के ऊपर, बाएं पैर के घुटने में, बाएं हाथ की दो उंगलियों व पंजे तथा दाहिने हाथ की कोहनी में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता का कहना है कि आरोपिया ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह उसके बेटे की हत्या करा देगी। इस धमकी के बाद पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत पर हमने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

IGNTU में असम के छात्र पर हमला, राजनीतिक हलकों में उबाल, सरकार–प्रशासन पर गंभीर सवाल

*भाजपा और संघ का अड्डा बन चुके इस विश्वविद्यालय के हॉस्टल*


अनूपपुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गया है। विश्वविद्यालय के छात्रावास में असम के छात्र हीरोज ज्योतिदास के साथ हुई मारपीट और नस्लीय टिप्पणी की घटना ने न सिर्फ़ छात्र सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि प्रशासनिक विफलता और सरकार की जवाबदेही को भी कठघरे में ला खड़ा किया है।

पीड़ित छात्र के अनुसार, उस पर लात-घूंसे बरसाए गए, नाक तोड़ दी गई और उसे जान से मारने की धमकी तक दी गई। यह घटना कोई पहली नहीं बताई जा रही, बल्कि वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था, नशाखोरी और सुरक्षा में लापरवाही का नतीजा मानी जा रही है।

आसाम के आदिवासी युवक, हिरोस ज्योती दास, मध्य प्रदेश स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय, अमरकंटक में स्नातकोत्तर इकोनॉमिक्स के छात्र है। भाजपा और संघ का अड्डा बन चुके इस विश्वविद्यालय के होस्टल में कुछ उपद्रवी छात्रों ने ज्योती दास पर नस्ल भेद टिप्पणी की और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। छात्रों का आरोप है कि कैंपस में सत्ताधारी पार्टी से जुड़े कुछ उपद्रवी युवक नशा कर छात्रों के साथ मार पीट करते हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति करती है।

आदिवासी छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित किए गए इस विश्वविद्यालय को भाजपा और आरएसएस ने अपना अड्डा बना लिया है और आए दिन अनियमितताएं और घटनाएं सामने आती है।ज्ञात हो कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पिछले साल दिसंबर में मणिपुर के MBA के छात्र को नस्लभेद टिप्पणी का विरोध करने पर पीट-पीट कर मार दिया गया था।

छात्र संगठनों ने स्पष्ट किया है कि यदि दोषियों पर कड़ी और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा। यह मामला अब केवल एक छात्र पर हमले का नहीं, बल्कि छात्र सुरक्षा, नस्लीय भेदभाव और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी से जुड़ा बड़ा सवाल बन चुका है।

डॉ. मरावी ने विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में छात्रों की सुरक्षा, आदिवासी समाज के स्वाभिमान और विश्वविद्यालय की अस्मिता से कोई खिलवाड़ हुआ, तो सर्व आदिवासी समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वन परिक्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन को लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी ने की कार्यवाही


अनूपपुर 

जिले के वन विभाग बिजुरी अन्तर्गत रेंजर(वन परिक्षेत्र अधिकारी)  पवन ताम्रकार बिजुरी पर हावी हुए अवैध रेत उत्खनन करने वाले लोगो के साथ स्थानीय पुलिस भी दे रही है आरोपियों का साथ अवैध रेत उत्खनन करने वालों के द्वारा गाड़ी पकड़े जाने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए उनके कर्मचारी पर लगातार हमला किया जा रहा है वीडियो में देखा गया कि गाड़ी लेकर निकलते हुए गाड़ी छीनकर उनके साथ हाथापाही की गई है साथ ही महिलाओं से भी आवश्यकता की जा रही है।

स्थानीया थाना प्रभारी विकाश सिंह बिजुरी के द्वारा अवैध कारोबारी को दे रहे हैं संरक्षण कई बार इनका विरोध भी किया गया है किंतु स्थानीय मंत्री की के संरक्षण के कारण इन पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही अब तक नहीं की गई है। 

अब हालात या हो चुके हैं कि अवैध कारोबारी सरकारी कर्मचारियों पर लगातार दबाव बनाते हैं अगर उनकी बात न मानी जाए तो वह झूठे मामले में फसाने का कोशिश कर उन्हें हटवाने की कोशिश की जाती हैप्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मालिक रवि सिंह बघेल ने बिजुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, उनका ट्रैक्टर अंचल ट्रेडर्स में मटेरियल शिफ्टिंग के कार्य में लगा था, तभी वन कर्मियों ने रास्ते में रोक लिया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget