सोमनाथ शुक्ल को हिंदी सेवी सम्मान से किया गया सम्मानित, लोहा ने दी शुभकामनाएं


प्रयागराज    

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सतत काम कर रही है और हिंदी सेवियों को सम्मानित भी कर रही है। इसी तारतम्य में सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज को कवि संगम त्रिपाठी ने हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया।

कवि संगम त्रिपाठी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज हिंदी के प्रचार-प्रसार में अमूल्य कार्य कर रहे हैं व हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाने में सतत क्रियाशील है। कवि संगम त्रिपाठी प्रयागराज प्रवास के दौरान सोमनाथ शुक्ल को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया।

सोमनाथ शुक्ल लेखनी के माध्यम से रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। प्रयागराज की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हैं और उनकी कई कृतियां व साझा संकलन प्रकाशित हो चुकी है। सोमनाथ शुक्ल ने हिंदी प्रचार प्रसार में कवि संगम त्रिपाठी को प्रेरणात्मक सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं।

सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत सचिव मसूरपानी को किया निलंब


उमरिया

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने संतोष सिंह, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत मसूरपानी, जनपद पंचायत करकेली व रमाकांत गौतम, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत देवरा, जनपद पंचायत करकेली को म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय जनपद पंचायत करकेली नियत किया है। इन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सरपंच ग्राम पंचायत मसूरीपानी द्वारा कार्यालय में उपस्थित होकर अवगत कराया गया कि संतोष सिंह, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत मसूरपानी में पदस्थ होने के बाद से लगातार अनुपस्थित रहते है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा गत दिवस ग्राम पंचायत देवरा का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान रमाकांत गौतम, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत देवरा अनुपस्थित पाये गये। क्षेत्रीय जन, सरपंच व ब्लाक समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) द्वारा बताया गया कि रमाकांत गौतम, ग्राम पंचायत देवरा में पदस्थापना के बाद से लगातार बिना पूर्व सूचना के पंचायत में अनुपस्थित रहते है।

 सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने 8 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 50 हजार नगद किया पार

*10 लाख की हुई चोरी*


शहडोल 

जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला अमलाई थाना क्षेत्र का है, जहां एक सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोर 8 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 50 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। घटना रावल मार्केट, अमलाई थाना क्षेत्र की है। रंगलाल नापित अपने परिवार के साथ गोरखपुर में एक विवाह समारोह में गए थे। इस दौरान चोरों ने घर को सूना पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नगद रकम चोरी कर ली।

जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा, तो उन्होंने परिवार को सूचना दी। घर लौटने के बाद परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चोरी लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। अमलाई थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बीते दिनों पुलिस ने दो छोटी चोरियों का खुलासा किया था, लेकिन बड़ी चोरी के मामलों को सुलझाने में असफल रही है।

अमलाई थाना प्रभारी ने क्षेत्र में नियमित गश्त और नाइट पेट्रोलिंग का दावा किया था, लेकिन लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने इन दावों की पोल खोल दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित और डरे हुए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से अमलाई थाना क्षेत्र की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि सुरक्षा के इंतजाम और कड़े किए जाएं ताकि अपराधियों पर लगाम लग सके।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget