बिना परमिट के दौड रही बस को किया जप्त


उमरिया

परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन मे जिला परिवहन अधिकारी उमारिया  द्वारा गत दिवस वाहन क्रमांक एमपी 54 पी 0249  बस को ताला मानपुर मार्ग पर बिना टैक्स बिना परमिट, बिना फिटनेस एवं बिना प्रदूषण वैध दस्तावेजों  के संचालित होने जप्त कर थाना कोतवाली  उमारिया मे सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इसके साथ ही  85 वाहनों को चेक किया गया जिसमे 13 वाहनों पर बिना प्रदूषण, बिना फिटनेस, बिना परमिट, 1 ओवरलोड वाहन पर चालानी कार्यवाही कर 71500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया, एवं 1 बस वाहन से बकाया टैक्स के रूप में 174336 रुपये का टैक्स जमा कराया गया  वित्तीय वर्ष का आखरी माह होने से  कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

पैरामेडिकल के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का प्रारंभ हुआ में क्लिनिकल प्रशिक्षण


अनूपपुर

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अनूपपुर नगर में संचालित पंडित राम गोपाल तिवारी महाविद्यालय के विद्यार्थियों का क्लीनिकल प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को महाविद्यालय से महाविद्यालय के बस के माध्यम से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पहुंचाया गया, विद्यार्थियों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर अनुशासित ढंग से जहाँ जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर रामरती पाटकर ने अस्पताल में प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य और कार्य के दौरान अनुसरण किए जाने वाले अनुशासन और अस्पताल के विषय में अवगत कराया। जिला चिकित्सालय के प्रमुख द्वार के सामने बहुत ही अनुशासित ढंग से विद्यार्थियों को अस्पताल और मरीज के प्रति उनके दायित्वों, कर्तव्यों और अनुशासन के विषय में बताया गया तत्पश्चात विद्यार्थी को विविध वार्डों में जाकर के वार्ड और वार्ड के मरीजों से मिलाया गया। तत्पश्चात विद्यार्थी का क्लीनिकल प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आज महाविद्यालय के प्राध्यापक अशोक मिश्रा , प्रबंधक विजय तिवारी अस्पताल में रहे।

अतिथि शिक्षकों के मानदेय को लेकर विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मिला समाधान


अनूपपुर

विगत 07 माह से अतिथि शिक्षकों को मानदेय,वेतन न मिलने के संबंध में कांग्रेस कमेटी ने 5 मार्च 2025 को सहायक आयुक्त कार्यालय में तालाबंद आंदोलन की चेतावनी दी थी। उसी तारतम्य में पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे एवं अनेकों कांग्रेस जन सहायक आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन करने के लिए धरने पर बैठे एवं ताला बंद करने की चेतावनी भी दी थी।जिसको लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए थे।

जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ अंतर्गत कार्यरत विभिन्न विद्यालयों प्राथमिक,माध्यमिक,हाईस्कूल,उ.मा.वि.में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को विगत 07 माह से मानदेय,वेतन नहीं मिल रहा है।अतिथि शिक्षकों को परिवार के पालनपोषण हेतु मानदेय ही एक मात्र सहारा है।परन्तु विगत 07 माह से वेतन न मिलना चिन्ताजनक है।

ज्ञापन के अनुसार पुष्पराजगढ़ विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस जन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।जिसके बाद स्वयं सहायक आयुक्त प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर पुष्पराजगढ़ विधायक को लिखित में पत्र दिया।जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि दिनांक 04/03/2025 को अतिथि शिक्षक प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय में आवंटन प्राप्त हुआ है।जिसके देयक कोषालय में प्रस्तुत कर दिये गये है।दिनांक 05/03/2025 को हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डी में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय में आवंटन प्राप्त हुआ है।जिसके देयक कोषालय में प्रस्तुत कर दिये गये है।तथा उक्त मानदेय का भुगतान 05 दिवस में कर दिया जायेगा।प्रस्तुत देयकों की जानकारी संलग्न है।जिसके बाद कांग्रेस ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित किया और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,पुष्पराजगढ़ विधायक जिंदाबाद,जिला कांग्रेस जिंदाबाद के नारों के साथ धरना प्रदर्शन स्थगित किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget