लगातार चोरियो पर लगाम नहीं, पत्रकार के घर चोरी, लाखो का गहना व नगद ले उड़े चोर


अनूपपुर

जिले के कोतमा के वार्ड क्रमांक 13 लहसुई कैम्प में अज्ञात चोरो व्दारा पत्रकार के घर में घुस कर लाखो की चोरी को अंजाम दिया गया। पत्रकार प्रदीप मिश्रा के घर चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया।

प्रदीप मिश्रा ने बताया कि वो अपने भाई संदीप मिश्रा के साथ सो गया था बगल कमरा में छोटा भाई आनादी मिश्रा एवं दूसरे कमरा में पिता कृष्ण कुमार मिश्रा एवं मां सुशीला देवी सोये थे, करीब सुबह 5.00 बजे जब उनकी मां सुशीला देवी जगी जो आवाज देकर उठाई और मुझे बताई की घर का पीछे का दरवाजा दरवाजा खुला है कपड़े बिखरे पड़े है, तब सभी कमरो को देखा तो आनादी मिश्रा के कमरा के पास वाला कमरा में रखी पेटी जिसमें ताला लगा था एवं सूटकेश जिसका लाक बंद था कमरा में नही था, तब आस पास घर की बाड़ी में देखा तो सूटकेश व पेटी खुले पड़े थे सूटकेश में रखे सामान कपड़ा वही पड़े थे पेटी में रखा सोने चांदी के जेवरात व नगद रुपये चुरा ले गए। जिसमे नगदी 129500 रूपये एवं पेटी में रखा सोने का जेवरात झुमका 01 जोड़ी, मंगलसूत्र 01 नग, हार 01 नग, अंगूठी 01 नग, लाकेट 02 नग, टीका 01 नग, चैन 01 नग एवं चांदी का जेवरात पायल 01 जोड़ी, हांथ की मेंहदी 01 जोड़ी, चूड़ा 01 नग द बजे के बीच अज्ञात चोरो व्दारा घर का दो दरवाजे का सिटकनी कुन्डा तोड़कर घर के अंदर कमरो में घुस कर चोरी कर ले गये है।

पटाखों के अवैध निर्माण और भंडारण पर की जा रही सख्त कार्यवाही 


शहडोल

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ केदार सिंह के मार्गदर्शन में शहडोल जिले में पटाखों के अवैध निर्माण और भंडारण करने वालों के विरुद्ध पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। 

इसी कड़ी में आज  जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में तहसीलदार जयसिंहनगर एवं थाना प्रभारी जयसिंहनगर की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से पटाखे भंडारण के आरोपी के ठिकाने पर छापा मार कर करीब 30 हजार रुपए कीमत के अवैध पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर 2024 को सूचना प्राप्त हुई थी, कि कस्बा जयसिंहनगर में मोहम्मद सलीम खान निवासी जयसिंहनगर अपने मकान में अवैध रूप से पटाखे बेचने हेतु रखा है, सूचना के आधार पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने अपने मकान में दीपावली में उपयोग आने वाले अवैध पटाखा बेचने हेतु रखा है। जब उसे पटाखे के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति मांगी गई तो आरोपी ने बताया कि उसके पास कोई लायसेंस नहीं है। मौके पर तलाशी लेने पर संयुक्त टीम को विभिन्न प्रकार के पटाखे जिसकी कुल कीमत लगभग 30 हजार रुपए को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्यवाही में तहसीलदार जयसिंहनगर सुषमा सिंह उईके, थाना प्रभारी जयसिंहनगर, सत्येंद्र प्रसाद चतुर्वेदी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, प्रधान आरक्षक नरेंद्र एवं लाला प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ केदार सिंह ने गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों से कहा है कि पटाखों के अवैध भंडारणकर्ता और निर्माताओं  की सूचना देने और पकड़वाने में मदद करने वालों को 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

शिकार के लिए लगाए गए करंट से किसान की हुई थी मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार


शहडोल

किसान की नदी में लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हुई थी, मामले को छुपाने के लिए तीन शिकारियों ने शव को नदी में फेंक दिया था, फिलहाल, इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह घटना देवलोंद थाना क्षेत्र की है, 18 अक्टूबर से लापता रवि खैरवार पत्थर से बांधा शव को कुम्हिया सोन नदी में मिला था, इस मामले की जांच में पाया गया कि रवि अपने दोस्त राजेश के साथ जंगल में गया था, जहां वो शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि राजेश घायल होने के बाद मौके से भाग गया था।

इस मामले के छुपाने के लिए दद्दू चौधरी, राम लखन खैरवार, और संत राम ने रवि के शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंक दिया था, हालांकि, पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget