स्वामी विवेकानंद विद्यार्थी भवन का हुआ भव्य शुभारंभ, हजारों की संख्या में जुटे लोग

*जनजाति कलाकारों ने अपनी कला से किया मंत्र मुग्ध जरूरतमंदों को दिया कंबल*


अनूपपुर

प्रणाम नर्मदा युवा संघ द्वारा जिले में जनजाति बालिका शिक्षा हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले समाजसेवी स्व. डॉ. प्रबीर सरकार की स्मृति में अमरकंटक के निकट ग्राम लालपुर में माता-पिता विहीन तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निशुल्क छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्वामी विवेकानंद विद्यार्थी भवन का निर्माण किया गया। जिसका भव्य उद्घाटन शरद पूर्णिमा के अवसर पर संपन्न हुआ। भवन का उद्घाटन रामकृष्ण मठ अमरकंटक के अध्यक्ष स्वामी योगस्थानंद महाराज, रामकृष्ण कुटीर के सचिव स्वामी विश्वात्मानंद महाराज तथा लोक नृत्य कला में पद्मश्री से सम्मानित अर्जुन सिंह धुर्वे के कर कमल से संपन्न हुआ।

*जनजाति कलाकारों ने अपनी कला से किया मंत्र मुग्ध*

उद्घाटन समारोह में विभिन्न जनजाति लोक कलाकारों ने अपनी लोक कलाओं, लोक नृत्य तथा लोकगीत की प्रस्तुति दिया। बैगाचक क्षेत्र की प्रसिद्ध लोक गायिका तथा पुस्तक लेखिका श्रीमती भगवती राठौड़िया द्वारा रीना गीत के माध्यम से सेवा तथा शिक्षा का संदेश दिया गया, ग्राम भाटीबहरा के बैगा कलाकारों द्वारा शैला तथा करमा नृत्य की प्रस्तुति दी गई, ग्राम दर्रापानी के लोक कलाकारों द्वारा करमा नृत्य प्रस्तुत किया गया, गुरुकुल शिक्षा निकेतन विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न नृत्य की प्रस्तुति की गई तथा ग्राम उमर गोहान के भजन समिति द्वारा देवी गीत तथा रामायण गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया | प्रनयुस के स्वयंसेवकों ने भी कविता पाठ, गीत तथा नृत्य आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दिया।

*निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं प्रनयुस के सदस्य*

कार्यक्रम में उपस्थित बैगा लोक नृत्य में पद्मश्री से सम्मानित श्री अर्जुन सिंह धुर्वे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहां एक ओर युवा आधुनिकता की चकाचौंध में तथा व्यक्तिगत स्वार्थ में डूबा हुआ है वहीं दूसरी ओर इस संस्था के सदस्यों को देखने से पता चलता है कि यह निस्वार्थ भाव से समाज हित तथा राष्ट्र सेवा में लगे हुए हैं, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए इन्होंने मानव सेवा माधव सेवा के मंत्र को आत्मसात किया है, श्री धुर्वे ने संस्था के सभी सदस्यों को अपना शुभाशीष और आशीर्वाद प्रदान किया।

*प्रनयुस का कार्य है साधुवाद का पत्र*

कार्यक्रम में उपस्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के अकादमिक निदेशक प्रो आलोक श्रोतिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत 11 वर्षों से प्रणाम नर्मदा युवा संघ सेवा के क्षेत्र में अनवरत कार्य कर रहा है, संस्था के द्वारा निर्मित स्वामी विवेकानंद विद्यार्थी भवन जरूरतमंद बच्चों को की शिक्षा में सहायता के लिए एक सराहनीय कदम है, प्रनयुस का प्रत्येक कार्य साधुवाद का पात्र है।

*जरूरतमंदों को किया गया कंबल का वितरण*

उद्घाटन समारोह में श्री रामकृष्ण मठ अमरकंटक द्वारा 120 जरूरतमंद जनजातीय परिवारों को ठंड से बचने हेतु कंबल वितरण किया गया, श्री रामकृष्ण मठ निरंतर जनजाति क्षेत्र में राहत तथा बचाव के विभिन्न आयोजन करती आ रही है तथा प्रणाम नर्मदा युवा संघ भी अपने कपड़ा बैंक प्रकल्प  के माध्यम से इस तरह का आयोजन करता आया है, ताकि अमरकंटक के भीषण ठंड में जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

*दीपयज्ञ का हुआ आयोजन*

कार्यक्रम का समापन संध्या काल में दीप यज्ञ के साथ संपन्न हुआ, यह दीपयज्ञ गायत्री परिवार के विधि विधान द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें स्वामी विवेकानंद विद्यार्थी भवन को दीपकों से सजाकर अंतर तथा बाह् दोनों स्वरूपों को वैदिक विधि द्वारा ज्योतिर्मय किया गया।

*कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित*

कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय से प्रो रंजू हाशमी साहू, प्रो नीति जैन, डॉ मनोहर, डॉ विनय, डॉ कृष्णमणि भगवती, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्रो सीमा तिवारी अपने 30 छात्राओं के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे, इसके साथ ही ग्राम के सरपंच, जनपद सदस्य, मीडिया कर्मी, प्रनयुस के सदस्य, स्वयंसेवक तथा 1100 से अधिक ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

जनसंपर्क आयुक्त व पोस्ट आफिस के मुखिया पर प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी- राधावल्लभ शारदा 

*राज्य व केंद्र सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ*


भोपाल

आई पी सी की धारा 420 ,120 बी सहित अन्य धाराओं में अपराधी शलभ के विकलांगता के आवेदन पर 3 वर्ष की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माना पाने वाले अभी हाईकोर्ट की मेहरबानी से जमानत पर हैं।

420 व्यक्ति ने श्रमजीवी पत्रकार समाचार पत्र का फर्जी आर एन आई प्रमाण पत्र बना कर डाक विभाग से भी 420 की और लगभग 5000 प्रतियों पर डाक टिकट में लाभ लिया छान बीन के बाद प्रकरण की जांच राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने जितनी राशि बताई उतनी वसूल कर ली। क्या जुर्म की सजा किये गये आर्थिक धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होना चाहिए या नहीं परंतु डाक विभाग के अधिकारियों ने किस लालच में एफआईआर दर्ज नहीं कराई यह तो विभाग के मुखिया ही अच्छी तरह से बता सकते हैं।

दूसरा मामला जनसंपर्क विभाग का है जांच में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने 9 लाख रुपए के विज्ञापन फर्जी दस्तावेज के आधार पर लिए। जनसंपर्क विभाग के संचालक आशुतोष सिंह सहित पूरे विभाग के अधिकारियों को मालूम है कि राशि की वसूली करना है।

राधावल्लभ शारदा द्वारा पत्र लिखे विभाग के अधिकारियों ने उनके द्वारा भेजे गए पत्र के माध्यम से सूचना दी कि विभाग में राधावल्लभ शारदा द्वारा भेजे गए पत्र उपलब्ध नहीं है जबकि सभी दस्तावेज जन सम्पर्क विभाग के जबावदार अधिकारी वाधवा को जाकर दिये। अभी तक इन दोनों मामलों में चुप था क्योंकि बुरा काम करने वाले का बुरा होता है।

जिस तरह कोबरा सांप को कोई छेड़ देता है तो वह उस व्यक्ति को छोड़ता नहीं है, इस 420 धोखे बाज ने मुझे छेड़ा है तो छोड़ूंगा नहीं, एक हाथ कटा हुआ है क्या पत्रकारों को इस पर रिसर्च करना चाहिए।

 दो दिन बाद पुनः सूचना के अधिकार में 9 लाख रुपए की वसूली की जानकारी लूंगा, उसके जबाब के बाद दोनों विभागों के मुखिया के खिलाफ याने जनसंपर्क आयुक्त और पोस्ट आफिस के मुखिया के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज करवाया जाना है, क्योंकि यह आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है, मतलब राज्य सरकार और केंद्र सरकार को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया और नुकसान की भरपाई के साथ पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं कराई।

दीक्षांत समारोह में छात्रा निर्जला पाण्डेय को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित


अनूपपुर

कुछ करने की हसरत है अगर मन में, तो जज्बा लेकर कार्य करने से मंजिल अवश्य मिलती है। बस उक्त कार्य के प्रति सच्ची लगन एवं अथक परिश्रम अवश्य होना चाहिए। प्रदेश के राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्रा निर्जला पाण्डेय ने ऐसा ही कारनामा करके ना केवल परिवार-समाज को गौरवान्वित किया। अपितु कोयला उत्पादन वाली नगरी का मान बढा़या है।

जिले के बिजुरी नगर क्षेत्रांन्तर्गत वार्ड क्रमांक 14 लोहसरा निवासी लवकुश पाण्डेय जो हसदेव क्षेत्र की भूमिगत परियोजना बहेराबांध में बतौर कालरी श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी पुत्री निर्जला पाण्डेय ग्वालियर स्थित शिवाजी विश्वविद्यालय में अध्यनरत छात्रा है। जहां गत दिवस विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में अच्छे अंक से उर्त्तीण करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें अच्छा अंक हासिल करने वाली बिजुरी नगर कि छात्रा निर्जला पाण्डेय भी सम्मानित हुयी। जिससे परिजन सहित नगर व जिलेभर के लोगों ने हर्ष जताया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget