किसानों पर कुदरत की मार, तेज बारिश व आंधी से खड़ी धान की फसल गिरी


अनूपपुर

जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद अंतर्गत करनपठार एक तरफ जहां सरकारों द्वारा किसान वर्ग पर तरह-तरह के दबाव बनाए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ किसान वर्ग पर कुदरत की मार भी पड़ती है। जैसे कि पिछली रात पके हुए धान पर तेज आंधी और बारिश से किसानों के चेहरों पर एक बार फिर चिंता की लकीरें खींच गई हैं क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में धान की कटाई का काम जोर-शोर से शुरू हो जाना था लेकिन इस बारिश और तेज हवाओं के कारण धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। रात को तेज बारिश के साथ चली आंधी से खेत में खड़ी धान की फसल औंधे मुंह गिर गई। अगले 15 से 20 दिनों में धान की कटाई शुरू होनी थी। लेकिन, फसल के गिर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि धान की फसल खेतों में लेट जाने से पैदावार पर असर पड़ता है। जो फसल जमीन से लग जाती है, उसमें दाने नहीं बनते। किसानों के अनुसार बारिश और आंधी से पैदावार में करीब 30% तक गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में अगर एक बारिश और हो जाती है, तो नुकसान और बड़ा होगा। वहीं दूसरी ओर बासमती की खड़ी फसल पूरी जमीन पर नीचे बिछ जाने के कारण पैदावार में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। इस मौके पर किसानों ने कहा कि इस प्राकृतिक मार के कारण किसानों को अधिक आर्थिक बोझ उठाने लिए मजबूर होना पड़ सकता है क्योंकि आने वाले दिनों में जब धान की कटाई का काम शुरू होगा तो जमीन पर गिरे धान की कटाई के लिए किसान को कंबाइन का रेट दोगुना देना होगा जिससे किसानों कर ऊपर अधिक बोझ बढ़ेगा।

मैया बहरारे वारी तेरी महिमा सबसे न्यारी, तेरी महिमा सबसे न्यारी तू ही करौली वारी


 *नवरात्रि*

दुर्गे मां की महिमा


मैया बहरारे वारी तेरी महिमा सबसे न्यारी।

तेरी महिमा सबसे न्यारी तू ही करौली वारी।


नवरात्रि जब जब आती,

तेरी शिला मूर्ति बढ़ जाती।

भक्तों को दर्शन देने,

तू देहरी तक आ जाती।


मैया छोटी सी किवड़िया बंद न हो पाती तुम्हारी।

मैया बहरारे वारी तेरी महिमा सबसे न्यारी।


जितना भी जल चढ़ता है,

इक कुंड में समाता है,

ये इक बिलस्त भर का है,

जो कभी नहीं भरता है।


मैया हम तेरे पुजारी तू है कुलदेवी हमारी।

मैया बहरारे वारी तेरी महिमा सबसे न्यारी।


इस शिला रूप में माते,

तेरे नौ रूप समाते,

मनवान्छित फल तू देती,

जब करूं तेरे जगराते।


मैया छवि तेरी प्यारी तू ही राखे लाज हमारी। 

मैया बहरारे वारी तेरी महिमा सबसे न्यारी।


गीतकार- अनिल भारद्वाज एडवोकेट हाईकोर्ट 

ग्वालियर म.प्र.

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन


अनूपपुर  

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद यादव ने सभी पदाधिकारी के साथ जिला मुख्यालय मे कलेक्टर के द्वारा मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नाम से विभिन्न मांगों को लेकर सौपे ज्ञापन

अमरकंटक के पावन धरती में यादव गुर्जर संस्था भूमि संचालक के नाम से यादव समाज की भूमि जो कल्याणीका स्कूल के बगल में है मध्य प्रदेश शासन द्वारा डूब क्षेत्र में घोषित कर दिया गया है जिसकी एवज में दूसरी जगह जमीन दिए जाने की मांग की है। सभी जिला मुख्यालय में गौअभ्यारण बनाया जाए जिसकी देख रेख हेतु यादव समाज के लोगों प्राथमिकता दिया जाए। सभी जिलों के सभी ब्लॉकों में ओबीसी छात्रावास का निर्माण कराया जाए। जंगल में वर्षों से निवासरथ यादव समाज के लोगों के कविज जमीन की  पट्टा दिलाया जाए। ओबीसी हॉस्टल में जो ओबीसी के छात्रों का ₹1200 मासिक लग रहे हैं उसे निशुल्क दिया जाए।

इन सभी मांगों को लेकर सभी सामाजिक पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा, जिसमें सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे गोवर्धन यादव निरंजन यादव शकधर यादव पूरन यादव प्यारेलाल यादव बालमुकुंद यादव मनोज यादव मुनेंद्र यादव अनिल यादव संतलाल यादव तुलाराम यादव जी हेतलाल यादव जी जवाहर यादव जी बलदेव यादव  अंबिका यादव जवाहर यादव  एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget