बारहवीं व दसवीं कल्याणिका व नवोदय  सीबीएसई स्कूलों का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

*विद्यार्थियो व शिक्षकों की मेहनत से कल्याणिका का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत- स्वामी हिमाद्री मुनि*


अनूपपुर/अमरकंटक 

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) का आज 12 वी कक्षा एवम 10 वी कक्षा का रिजल्ट खोला गया।

स्कूलों से प्राप्त जानकारी अनुसार   जवाहर नवोदय विद्यालय में 12 वी कक्षा में कुल 77 बच्चे/बच्चियां परीक्षा में बैठे थे जिसमे 76 बच्चो ने परीक्षा पास की तथा एक छात्र का पूरक आ गया।

12 वी कक्षा में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र रोहन सिंह 93.20% , अमन महरा 93% , शिवांसु जायसवाल 91.60% , सुनील पटेल 91.40 तथा किशन सिंह 90.40 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल का परचम लहराया।

कक्षा 10 वी जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट भी रहा शतप्रतिशत । 10 वी कक्षा में कुल छात्र/छ्त्राओ की संख्या 82 की उपस्थिति रही जिनका परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत  , जिसमे प्रथम स्थान पर लवकेश सिंह यादव 93.80 , द्वितीय स्थान पर नंदिनी पैकरा 92.60 तथा तीसरा स्थान रहा डाली सिंह 91.80 प्रतिशत

कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन अमरकंटक 2023 का रिजल्ट 10 वी व 12 वी का रहा 100% कक्षा 12 में कुल छात्र /छात्राओं की संख्या 73 रही जिसमे सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण की । 12वी कक्षा में एक साथ छात्र/छात्रा ने बराबर का अंक लाकर स्कूल प्रबंधक को विस्मृत कर दिए लेकिन जो भी सम्मान होगा एक जैसा ही होगा । प्रथम दो स्थान पाने वालो में कुमारी सुभद्रा सिंह चौहान एवम यश कुमार गुप्ता 92.2% , द्वितीय स्थान अपूर्व तिवारी 91.6% , तृतीय स्थान अमन सोनी 90.6% अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ ही साथ अपने शिक्षकगणो का भी सम्मान बढ़ा दिए । कक्षा में 73 बच्चो में 48 प्रथम स्थान प्राप्त किए और बांकी सेकंड डिविजन अंक प्राप्त कर सफलता पाई ।

कल्याणिका विद्यालय के 10वी का भी रिजल्ट अनेक वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी रहा 100% रहा 10वी कक्षा में कुल 76 बच्चे/बच्चियां थी जिसमे 42 बच्चो/बच्चियों ने प्रथम श्रेणी पाकर उत्तीर्ण हुए तथा अन्य बच्चो ने सेकंड डिविजन के साथ स्कूल का टोटल परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। कल्याणिका स्कूल के 10वी में टॉपर नाम प्राप्त करने वालो बच्चो/बच्चियों में प्रथम नाम श्रृष्टि केशरी 91% , द्वितीय निहारिका त्यागी 90.4% , तृतीय लाया साहू 84% लाकर स्कूल का नाम रोशन किए।

कल्याणिका स्कूल प्रबंधन स्वामी हिमांद्री मुनि जी ने अपने स्कूल के सभी बच्चो/बच्चियों व उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की मां नर्मदा जी से कामना किए की हमेशा सभी तरक्की करते रहे ।


अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों के होगा काया कल्प, रेलवे सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न


अनूपपुर

रेलवे सलाहकार समिति की बैठक मंडल सभाकक्ष बिलासपुर में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास कुमार कश्यप एवं शाखाधिकारियों सहित मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के कुल 17 सदस्यों में से पुष्पराज सिंह उमरिया, रिया श्रीवास्तव खरसिया, मनीष अग्रवाल मनेंद्रगढ़, कामता प्रसाद पटेल रायगढ़, अजय शुक्ला चँदिया, अमरेन्द्र राय ब्रजराजनगर, गजेन्द्र सिंह अनूपपुर, दिबेश सोलंकी रायगढ़, संग्राम केशरी मोहंती राउरकेला, अनिल कुमार दुआ बिलासपुर, पंकज देवडा कोरबा, डॉ. निर्मला शर्मा कोरबा सहित 12 सदस्य शामिल हुए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, विकास कुमार कश्यप द्वारा मंडल की उपलब्धियों एवं आगामी कार्य-योजनाओं के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनो मे कराई जानी वाली विकास कार्यो की जानकारी दी गई। परिचय पश्चात मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा भेजे गये एजेंन्डा तथा सुझावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। रेलवे मंडल सलाहकार गजेन्द्र सिंह द्वारा अनूपपुर स्टेशन के फुट ओवरब्रिज को मरम्मत कराकर पुनः खोलने तथा ब्रिज का मरम्मत कराकर पुन: खोलने तथा लिफ्ट का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने, दिबेश सोलंकी द्वारा रायगढ़ स्टेशन में एस्केलेटर व दिव्यांग जनों हेतु प्लेटफार्म में बेहतर आवागमन की सुविधा का प्रावधान करने जैसे सुझाव दिये गये।

बैठक में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने सभी सदस्यों को उनकी सक्रियता पूर्वक की गई सकारात्मक पहल के लिए बधाई दी। उन्होने मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास के अंतर्गत तीसरीलाइन, चौथीलाइन के कार्यों से अवगत कराया।अधोसंरचना विकसित होते ही हम यात्रियों के मांग के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होने कहा कि आप रेलवे का पक्ष रखते हैं और हम आपके सभी सुझावों का स्वागत करते हैं। आपके सभी संभावित मांगों को पूरा करने की दिशा कार्य किया जाएगा।

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक की राज्य स्तरीय बैठक संपन्न


अनूपपुर

घुनघुटी के शुभम रिसोर्ट में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक में मध्य प्रदेश के 32 जिलों के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। उक्त बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह ने की  बैठक में राज्य महासचिव कामरेड शिव शंकर मौर्य ने रिपोर्ट प्रस्तुत की रिपोर्ट पर 14 साथियों ने बहस की तत्पश्चात आगामी वर्ष की कार योजना तैयार की गई जिसमें प्रमुख रुप से भोपाल में 9 जुलाई को संयुक्त ट्रेड यूनियन का कन्वेंशन एवं सम्मेलन रखा गया है जिसमें वर्तमान प्रदेश में सरकार द्वारा श्रम कानूनों में परिवर्तन पुरानी पेंशन बहाली की मांग सामाजिक सुरक्षा में सुधार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ओं को राज्य कर्मचारी के दर्जे की मांग तथा उन्हें मिनिमम वेतन 26000 का भुगतान कराए जाने की मांग मध्यान भोजन कर्मियों को न्यूनतम ₹10000 प्रति माह तथा प्रत्येक माह में वेतन भुगतान कराए जाने की मांग जून महीने से पदयात्रा की जाए साइकिल जत्थे मोटरबाइक जत्थे आदि को किया जाना चाहिए 9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस से राज्यस्तरीय महापड़ाव का आयोजन किया जाना हड़ताल की कार्यवाही यों सहित क्षेत्रीय संघर्षों का समर्थन और सहयोग किया जाना दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के दौरान मजबूत हुई मजदूर किसान एकता को और आगे ले जाने की जरूरत है इस वर्ष कुछ संयुक्त कार्यक्रम किए जाएंगे वर्ष के अंत में देशव्यापी हड़ताल की कार्यवाही की ओर बढ़ने के लिए आंदोलन कार्यक्रमों को और तेज करने के लिए महापड़ाव कार्यक्रम के बाद गतिविधियों की समीक्षा की जावेगी सम्मेलन में मध्य प्रदेश से एटक के द्वारा जो भागीदारी का निर्धारण अनुसार साथियों ने भाग लिया उक्त बैठक को संबोधित करते हैं राज्य अध्यक्ष कां हरिद्वार ने अपने क्यूबा दौरे तथा वहां आयोजित सम्मेलन में लिए गए निर्णय के बारे में विस्तार से बताएं उक्त बैठक में प्रमुख रूप से कामरेड अजीत जैन सागर से कामरेड संजय नामदेव सिंगरौली से कमर संजीव राजपूत ग्वालियर से कामरेड कैलाश कुशवाहा विदिशा से  नागेंद्र सिंह उमरिया से अशोक पांडे उमरिया से विभा पांडे महासचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन गायत्री बाजपेई अध्यक्ष पी के बोस जबलपुर राम सरोज कुशवाहा सतना तीरथ प्रसाद गजभिए रूद्र पाल यादव किरण प्रकाश मोहम्मद नवाब भोपाल लालमन सिंह रविंद्र शुक्ला नवीनखान सिवेद सिह प्रमोद नामदेव सिंगरौली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget