कालरी कर्मचारी के से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, एसपी से हुई शिकायत


अनूपपुर/भालूमाड़ा

जिले के थाना भालूमाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत दैखल निवासी एक कालरी कर्मचारी से लोन दिलाए जाने के नाम पर 2 लाख 50 हजार रुपए गबन किए जाने का मामला प्रकाश आया है जिसकी शिकायत फरियादी द्वारा भालूमाड़ा थाना एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से गई है, शिकायतकर्ता देवान सिंह पिता कुनवा सिंह द्वारा बताया गया कि उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक जमुना कालरी में खुला हुआ है जिस खाता से लोन लिया था लोन की राशि 5 लाख रुपये थी ग्राम पंचायत बॉडीखार निवासी धरमेन्द्र सिंह एजेन्ट मुझसे लोन पास करवाने के लिए 7 बैंक चेक में हस्ताक्षर कराकर कहा की बैंक मैनेजर के पास जमा करना है तो मैं 7 चेक पर हस्ताक्षर कर दिया मेरे से 5% के दर से 80 हजार रु नगद ले लिया फिर चेक के द्वारा 1 लाख 50 हजार दुर्गेश प्रसाद व दिनेश के साथ मिल कर निकाल लिया गया और मेरे खाता मे बिना मेरे जानकारी के अपना मोबाईल नम्बर दर्ज करवा दिया जो कि मुझे बाद में पता चला की खाता मे मेरा मोबाइल नम्बर दर्ज नहीं है। जब प्रार्थी अपना खाता चेक करवाया तो पता चला की धर्मेन्द्र सिंह का मोबाइल नम्बर दर्ज है। जब भी लेन देन करता हूँ तो धर्मेन्द्र के मोबाइल में मैसेज जाता है। उक्त व्यक्तियों द्वारा किए गए धोखाधड़ी पर संबंधित हों के विरुद्ध मामला दर्ज कर प्रार्थी का पैसा वापस दिलाए जाने की मांग थाना प्रभावी एवं पुलिस अधीक्षक से की गई है

दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी, पति पर लगा प्रताड़ना एवं मारपीट का आरोप


अनूपपुर 

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत बरबसपुर में गुरुवार की रात 32 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से घर ने फांसी लगा ली जिसकी जानकारी मिलने पर पति एवं पड़ोसियों ने दुपट्टा काटकर जिला अस्पताल लाया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित किया इस दौरान मायके पक्ष के परिजनों द्वारा पति पर प्रताड़ित करने,मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है वही पुलिस द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर डॉक्टर टीम से शव परीक्षण की कार्यवाही की है वही घटनास्थल को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरबसपुर के कपिलधारा कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड के मकान में रह रहे जितेंद्र तिवारी की 32 वर्षीय पत्नी मधुलता तिवारी ने गुरुवार की रात घर के अंदर पंखा एवं गर्दन में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली पति जितेंद्र तिवारी जो पुरानी बस्ती अनूपपुर में एक शादी समारोह में सम्मिलित रहा देर रात घर पहुंच कर आवाज देने पर दरवाजा न खुलने खिड़की से झांकने पर बच्चों के रोने की आवाज आने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर पत्नी मधुलता तिवारी के गले से दुपट्टा काटकर 100 डायल पुलिस के माध्यम से जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया जहां परीक्षण दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए घटना की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दी शुक्रवार की सुबह मृतिका के मायका की पक्ष के परिजनों के पहुंचने पर कार्यपालक दंडाधिकारी अनूपपुर मंगलदास चक्रवर्ती की उपस्थिति में मृतिका के शव का पंचनामा कर डॉक्टर टीम से मृतिका के शव का पी,एम,कराया गया मृतिका का वर्ष 2010 में विवाह हुआ रहा है जिसके दो बच्चे एक पुत्र एवं एक छोटी पुत्री है,इस दौरान प्रारंभिक जांच में मृतिका के पति जितेंद्र तिवारी ने बताया कि वह गुरुवार की रात पुरानी बस्ती अनूपपुर में एक शादी समारोह मे रहा है इसी दौरान पत्नी के फोन आने पर एक घंटे में घर आने की बात कही जब वह देर रात घर आया तो दरवाजा खुलवाने पर दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखा तो बच्चे रो रहे थे तभी वह घबराकर आसपास के पड़ोसियों की मदद से दरवाजा को तोड़कर अंदर देखा तो पत्नी फांसी में लटकी हुई रही जिसे उसने 100 डायल पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया वही मृतिका के मायका पक्ष के परिजनों द्वारा पति पर निरंतर प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है,घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थल का परीक्षण करते हुए स्थल को सील कर दिया है।

अध्यक्ष सीएमओ नपा कर्मचारियों के साथ हुआ मुख्यमंत्री जन सेवा द्वितीय का भव्य शुभारंभ

*अध्यक्ष सहबिन ने पेश की मानवता की मिसाल वृद्ध एवं विकलांग महिलाओं के बीच बैठकर सुनी समस्या*


अनूपपुर/बिजुरी

मध्यप्रदेश में इन दिनों मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा द्वितीय अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है इसी कड़ी पर नगर पालिका परिषद बिजुरी के द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा द्वितीय का भव्य शुभारंभ नगर पालिका परिषद बिजुरी के वार्ड क्र 13 रेस्ट हाउस में किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिजुरी श्रीमती साहिबन पानीका मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रेम कुमार सुमन स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर नगर पालिका परिषद बिजुरी नगर पालिका परिषद बिजुरी में आर एस आई लखन पनिका कैलाश कोल पार्षद वार्ड क्रमांक 6 नमिता कैलाश कॉल पार्षद वार्ड क्रमांक 9 गुंजन साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 13 कलावती सिंह पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्रमांक 5 बाल किशन नगर पालिका परिषद बिजुरी में आर एस आई कमलेश त्रिपाठी भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल पनिका राजेश पाठक और नगर पालिका परिषद बिजुरी के कर्मचारी उपस्थिति में अभियान का शुभारंभ 10 तारीख से शुरू होकर 31 मई 2023 तक संचालित किया जाएगा इस दौरान नागरिकों को 15 विभागों की 67 योजनाओं का लाभ दिया जाएगा नगरीय विकास एवं आवास विभाग की सेवाएं जिसमें मांग पत्र प्रदाय एवं नए नल कनेक्शन देना हैंडपंप एवं ट्यूबवेल का सुधार कार्य करवाना भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान करना फायर एनओसी अस्थाई और नवीनीकरण करना ट्रेड लाइसेंस और विकास अनुभाग की समय सीमा का विस्तार करना विवादित संपत्ति का नामांतरण मृत्यु प्रकरण तैयार करना आदि चीजें सम्मिलित है नगर पालिका परिषद ने अपील किया है कि इस अभियान के माध्यम से जनता ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो।

अध्यक्ष सहबिन ने पेश की मानवता की मिसाल वृद्ध एवं विकलांग महिलाओं के बीच बैठकर सुनी समस्या मुख्यमंत्री जन सेवा द्वितीय महा अभियान के शुभारंभ मौके पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिजुरी के द्वारा बहुत ही मार्मिक चीज देखने को मिली जिसमें अध्यक्ष और पार्षदों के द्वारा वृद्धि और विकलांग महिलाओं के बीच  अपना स्थान छोड़ जमीन में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी और त्वरित निराकरण के आदेश भी नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों को दिए यह सारी चीजें देखकर हितग्राहियों के मन में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिजुरी और पार्षदों के प्रति अलग से दुआएं और इतने निकल रही थी !

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget