कटीले तार, बैलगाड़ी के पहिया की चोरी 5 गिरफ्तार, अवैध रेत परिवहन पर मामला दर्ज
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में पहुंचकर फरियादी सतीश कुमार परस्ते पिता केवल लाल परस्ते वनरक्षक बीट गार्ड टांकी पूर्व क्षेत्र वनवृत्त राजनगर का रिपोर्ट किया कि वन विभाग के द्वारा कक्ष क्रमांक आर एएफ 482 कुल्हाडिया नाला के पास पेड पौधो एवं कूप की सुरक्षा के लिये वायरवेड (कटीली तार) एवं जाली लगाया गया था जो दिनांक 25.04.2023 से 28.04.2023 के बीच कोई अज्ञात चोरो के द्वारा वायरवेड (कटीली तार) एवं जाली कुल ढाई क्विटल कीमती 30,000/- रूपये का चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र० 131/ 23 धारा 379 ता. हि. कायम कर विवेचना में लिया गया। रामनगर पुलिस के द्वारा उक्त चोरी की घटना के त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 08.05.2023 को प्रकरण के आरोपी ओंझा बैगा पिता भोला बैगा उम्र 35 वर्ष, अन्नू अगरिया पिता मैकू अगरिया उम्र 30 वर्ष, बब्बू बैगा पिता कुलदीप बैगा उम्र 21 वर्ष एवं सूरज उर्फ चुटकू बैगा पिता सुक्कुल बैगा उम्र 28 वर्ष सभी निवासी छोट भलमुडी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर उक्त आरोपीगणों के कब्जे से चोरी गया वायरवेड (कटीली तार) एवं जाली कुल ढाई क्विटल कीमती 30,000 रूपये को जप्त किया गया है।
बैलगाड़ी के पहिये चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपपुर जिले के रामनगर थानांतर्गत छोटे लाल महरा पिता स्व० भाकुन्डा महरा निवासी ऊरा की रिपोर्ट पर उसके घर के बाड़ी में रखे बैलगाडी के दो लोहे के पहिये कीमती 10,000/ रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्र० 133/23 धारा 379 ता.हि. का कायम किया जाकर रामनगर पुलिस के द्वारा दिनांक 08.05.2023 को आरोपी लाला भईया अगरिया पिता नत्थू लाल अगरिया उम्र 23 वर्ष एवं अनिल कुमार भरिया पिता मै भरिया उम्र 23 वर्ष दोनो निवासी जमुडी के कब्जे से प्रकरण में चोरी गये दो लोहे के पहिये कीमती 10,000/ रूपये को जप्त किया।
रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त
अनूपपुर जिले के रामनगर थानांतर्गत मुखबिर की सूचना पर कालेज के सामने भलमुडी में एक लाल कलर का महिन्द्रा का ट्रेक्टर क्र० एमपी 18 एए 3245 का चालक राम प्रसाद पाव पिता घासी राम पाव उम्र 22 वर्ष निवासी बडी भलमुडी के द्वारा ट्रेक्टर के ट्राली में रेत लोड कर परिवहन करते पाये जाने पर ट्राली में लोड 03 घन मीटर रेता कीमती 3000 रूपये एवं ट्रेक्टर क्र० एमपी 18 एए 3245 म ट्राली के कीमती 05 लाख रूपये कुल कीमती 05 लाख 03 हजार रूपये को जप्त किया एवं आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध क्र० 125/23 धारा 379 ताहि एवं 4 / 21 खनिज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया।