नारद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर ने पत्रकारो व साहित्यकारों का किया सम्मान

*महर्षि नारद का जन्म दिन अपनी सभ्यता को स्मरण करने का दिन है, महर्षि नारद विश्व के पहले लोक संचार पुरुष थे- कमिश्नर*


अनूपपुर/कोतमा

कमिष्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा है कि महर्षि नारद का जन्म दिन अपनी सभ्यता और संस्कृति को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा है कि महर्षि नारद का जन्म दिन पत्रकारों ही नही पूरे समाज के लिए चिन्तन करने का भी दिन है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्पन्न हुई कठिनाईयों के चिन्तन करने का भी दिन है। कमिष्नर ने कहा है कि मैं और आप एक लुटी हुई सभ्यता के अवशेष हैं। हमारी सभ्यता और संस्कृति को इतना लूटा गया है कि हम और आप सिर्फ बायोलॉजिकल भारतीय रह गए हैं। हम भूल गए हैं कि हमारा भोजन, हमारी वेषभूषा क्या थी, हमारी भेषज क्या था। महर्षि नारद का जन्म दिन अपनी सभ्यता को समझने का दिन है। जिस सभ्यता में महर्षि नारद विष्व के पहले लोक संचार पुरुष थे। उस सभ्यता ने न केवल अध्यात्म बल्कि नैतिकता और भौतिकता के चरम षिखरों को स्पर्ष किया था। हमारी सभ्यता अगर संसार के चरम षिखर पर थी तो वह सिर्फ अध्यात्म के कारण नही थी, बल्कि भौतिकता के कारण थी। हमारे महर्षि कणाध ने लाखों साल पहले भौतिक शास्त्र के एक-एक पहलू में अणुओं ही नही परमाणुओं को भी जाना था। दुनिया के पहले रासायन वैज्ञानिक भारत में पैदा हुए थे। कमिष्नर ने कहा है कि हमारी सोच में षणयंत्रपूर्वक यह उतार दिया गया है कि जो भी सर्वश्रेष्ठ है वह पष्चिम में है। उन्होने कहा कि गुलामी के मोर्चे अभी बाकी है। जिनके विरूद्ध लड़ना होगा। कमिष्नर ने कहा कि हम सभ्यता के वंषज है जो सर्वश्रेष्ठ थी न केवल अध्यात्म में न केवल भौतिकता में, हम अध्यात्म, भौतिकता एवं नैतिकता में सर्वश्रेष्ठ थे। कमिष्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा आज जमुना कोतमा क्षेत्रीय पत्रकार संघ द्वारा देवर्षि नारद जी की जयंती के अवसर पर आयोजित पत्रकारों एवं साहित्यकारों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सम्मान समारोह का शुभारंभ कमिष्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा एवं साहित्यकारों द्वारा महर्षि नारद का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

समारोह को संबोधित करते हुए एडीजी डी.सी. सागर ने कहा कि आज सोषल मीडिया के युग में पत्रकार तेजी से समाचार पहुंचाने में कामयाब रहे हैं, जिसके परिणाम सुखद भी और दुखद भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग सूचना क्रांति को सकारात्मक रूप से लेते हैं वह सकारात्मक ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता निःस्वार्थ भाव से और सकारात्मक होना चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए प्राध्यापक पत्रकारिता जनजातीय विष्वविद्यालय अमरकंटक मनीषा शर्मा ने कहा कि महषि नारद मुनि पृथ्वी और देवलोक के बीच संवाद स्थापित करने का कार्य करते थे। उन्होंने कहा कि आसुरी शक्तियों के विध्वंष में महर्षि नारद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने संचार पुरुष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का पेषा पवित्र पेशा है। जिसमें सामाजिक सरोकार सर्वोपरि है। आज पत्रकारिता पेड न्यूज के कारण दूषित हो रही है। समारोह को महाप्रबंधक जमुना कोतमा कालरी श्री हरिजीत सिंह मदान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पत्रकारों और साहित्यकारों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

खड़ी जेसीबी पर एम्बुलेंस जा भिड़ी एक की मौत अन्य गंभीर रूप से घायल, जेसीबी बनकर आई हुआ ब्रेक डाउन


अनूपपुर/बिजुरी

बिजुरी नगरपालिका परिषद बिजुरी कि जेसीबी मशीन काफी दिनों से खराब पडी़ हुयी थी। जिससे नगर के विभिन्न मूलभूत कार्य प्रभावित होने लगे थे। और आऐ दिन नगर के प्रभावित होते विकाश कार्यो़ं कि वजह से नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने दिलचस्पी दिखाकर उक्त परिषद के जेसीबी वाहन को बनवाकर नगरहित में सौंपते हुऐ, नगर के विकाश कार्यों‌ को प्रभावित होने से रोकने कि मंशा बनायी। लेकिन शनिवार 06 मई कि शाम पश्चात जेसीबी फिर ब्रेक डाउन हो गई आखिर 4 दिन पहले बनकर आने वाली जेसीबी आखिर क्यों हो गई ब्रेकडाउन कहीं इसमें भी भ्रष्टाचार की बू तो नहीं आ रही नगरपालिका बिजुरी कि जेसीबी वाहन एक बार फिर सुर्खियों में है।

*जेसीबी वाहन ने मारा एम्बुलेंस को ठोकर, एक कि मौत अन्य हुऐ घायल*

बीते शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे नगरपालिका परिषद बिजुरी कि जेसीबी वाहन कोतमा से भूमि अतिक्रमण कार्य को पूर्ण कर वापस गंतव्य के लिऐ लौट रहा था। लेकिन केंवई नदी से लगभग 100 मी. कि दूरी पर जेसीबी ब्रेक डाउन हो गई उसके बाद करीब रात्रि 1:30 बजे सामने से आ रही एम्बुलेंस उस खड़ी जेसीबी में घुस गई जिससे एम्बुलेंस में सवार एक शख्स कि मौत हो गयी, वहीं 04 अन्य एम्बुलेंस सवार घायल बताऐ जा रहे हैं।

*04 दिन पहले ही मरम्मत कार्य का हुआ था भुगतान*

जानकारों कि मानें तो नगरपालिका परिसद बिजुरी द्वारा काफी दिनों से बिगडी़ जेसीबी मशीन कि मरम्मत कार्य कराने पश्चात लगभग 04 दिवस पूर्व ही भुगतान मुख्य नपा अधिकारी द्वारा किया गया था। लेकिन वह जेसीबी मशीन बामुस्किल सप्ताह भर भी ठीक ढंग से नही चल पाया। और मशीन ब्रेक-डाऊन कि वजह से शनिवार शाम एम्बुलेंस को ठोकर मार दिया। वहीं जेसीबी वाहन का इंजन भी सीज होना बताया जा रहा है।

*इनका कहना है-*

मनेंद्रगढ़ के मिस्त्री ने जेसीबी वाहन का काम करवाया था, यदि वह खराब हो गई है तो अब मिस्त्री से बात करके ही बता पाऊंगा कुछ।

*राकेश शुक्ला तत्कालीन प्रभारी सीएमओ बिजुरी*

यदि मरम्मत के नाम पर भुगतान हुआ है और जेसीबी ब्रेकडाउन हुई है, आप बता रहे हैं तो जांच करवाता हूं।

*प्रेम कुमार सुमन मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिजुरी*

मामले कि जांच की जा रही है।

*कमलेश तिवारी ए. एस. आई. एवं जांचकर्ता थाना बिजुरी*

प्री मानसून मेंटिनेंस कार्य के कारण 08 से 13 मई तक बिजली रहेगी बन्द, अभी देखे पूरी सूची


अनूपपुर/कोतमा

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव सहायक अभियंता आर एस त्रिपाठी कनिष्ठ अभियंता खीर सागर पटेल ने बताया कि उप संभाग कोतमा अंतर्गत आने वाली समस्त 33 के वी लाईनों का  प्री मानसून मेंटेनेंस कार्य किया जाना है, जिसके कारण 33/11 केव्ही उपकेन्द्र से निकलने वाली समलाईन का विद्युत प्रवाह प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बंद रहेगा । अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य होने के कारण कोतमा शहरी  ग्रामीण एवं बिजुरी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत सप्लाई अवरुद्ध रहेगी ।

कोतमा उपसंभाग में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र कोतमा में मेंटेनेंस कार्य से प्रभावित लाईन व उपकेन्द्रों का विवरण 33 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र 33/11 केव्ही उपकेन्द्र कोतमा, पसान, परासी, के अंतर्गत आने वाले शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ता 132/33 केव्ही सबस्टेशन कोलमा 33 केव्ही कोतमा ओल्ड फीडर कोतमा से निकलने वाले लाईनों का समस्त अति आवश्यक मैंटेनेंस कार्य 02:00 बजे तक 08-05-2023  बिजुरी 33/11 केव्ही सब स्टेशन  33 केही विद्युत उपकेन्द्र से निकलने वाले लाईनों का समस्त अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य 33 केव्ही बिजुरी रिंग फीडर 33 केव्ही लाइन अंतर्गत आने वाले समस्त क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ता प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे 33/11 केव्ही सबस्टेशन पसान 09-06-2023 कोतमा माइन्स फीडर 33 केव्ही जमुना कोतमा कालरी प्रात: 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे  33/11 केव्ही उपकेन्द्र आमाडांड व एसईसीएल जमुना कोतमा के सभी एच.टी. उपभोक्ता व आवसीय कालोनी 33 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र से निकलने वाले लाईनों का समस्त अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य। जमुना, भालूमाड़ा, गोविंदा क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ता 33/11 केव्ही उपकेन्द्र बिजुरी शहरी, ग्रामीण व एसईसीएल के सभी ए.टी. उपभोक्ता 33 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निकलने वाले लाईनों का समस्त अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य 33 केही बिजुरी से कालरी फीडर बिजुरी आवसीय कालोनी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ता 33 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र 33/11 केव्ही उपकेन्द्र से निकलने वाले लाईनों निगवानी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ता ।33 केही निगवानी फीडर 09-05-2023 33/11 केव्ही सबस्टेशन बिजुरी प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे  10-05-2023 कोतमा 33/11 केव्ही सबस्टेशन निगवानी प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक प्रातः 06:00 33 केव्ही राजनगर फीडर 10-05-2023 बिजुरी 33/11 के सबस्टेशन आमाडांड 33/11 केव्ही राजनगर फीडर अंतर्गत आने वाले रेल्वे, एसईसीएल के सभी एच.टी. उपभोक्ता व राजनगर एस.ई. सी. एल. अवासीय कालोनी क्षेत्र- के सभी विद्युत उपभोक्ता 33 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निकलने वाले लाईनों 33. केव्ही भालूमाडा रिंग फीडर आवसीय कालोनी जमुना, भालूमाडा, गोविंदा क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ता।

11-05 को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक  33/11 केव्ही सबस्टेशन कोतमा 13-05 कोतमा सुबह 6:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक 132/33 के व्ही  सबस्टेशन कोतमा 33 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र 33/11 केव्ही उपकेन्द्र कदमटोला के अंतर्गत आने वाले कोतमा शहरी व ग्रामीण मेंटेनेंस कार्य क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ता 33 के व्ही कोतमा न्यू फीटर से निकलने वाले लाईनों का अति आवश्यक मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है । सहायक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव सहायक अभियंता आर एस त्रिपाठी कनिष्ठ अभियंता खीर सागर पटेल ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय को देखते हुए समय घटाया बढ़ाया जा सकता है । विद्युत उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए सभी उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget