अनूपपुर/बिजुरी
बिजुरी नगरपालिका परिषद बिजुरी कि जेसीबी मशीन काफी दिनों से खराब पडी़ हुयी थी। जिससे नगर के विभिन्न मूलभूत कार्य प्रभावित होने लगे थे। और आऐ दिन नगर के प्रभावित होते विकाश कार्यो़ं कि वजह से नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने दिलचस्पी दिखाकर उक्त परिषद के जेसीबी वाहन को बनवाकर नगरहित में सौंपते हुऐ, नगर के विकाश कार्यों को प्रभावित होने से रोकने कि मंशा बनायी। लेकिन शनिवार 06 मई कि शाम पश्चात जेसीबी फिर ब्रेक डाउन हो गई आखिर 4 दिन पहले बनकर आने वाली जेसीबी आखिर क्यों हो गई ब्रेकडाउन कहीं इसमें भी भ्रष्टाचार की बू तो नहीं आ रही नगरपालिका बिजुरी कि जेसीबी वाहन एक बार फिर सुर्खियों में है।
*जेसीबी वाहन ने मारा एम्बुलेंस को ठोकर, एक कि मौत अन्य हुऐ घायल*
बीते शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे नगरपालिका परिषद बिजुरी कि जेसीबी वाहन कोतमा से भूमि अतिक्रमण कार्य को पूर्ण कर वापस गंतव्य के लिऐ लौट रहा था। लेकिन केंवई नदी से लगभग 100 मी. कि दूरी पर जेसीबी ब्रेक डाउन हो गई उसके बाद करीब रात्रि 1:30 बजे सामने से आ रही एम्बुलेंस उस खड़ी जेसीबी में घुस गई जिससे एम्बुलेंस में सवार एक शख्स कि मौत हो गयी, वहीं 04 अन्य एम्बुलेंस सवार घायल बताऐ जा रहे हैं।
*04 दिन पहले ही मरम्मत कार्य का हुआ था भुगतान*
जानकारों कि मानें तो नगरपालिका परिसद बिजुरी द्वारा काफी दिनों से बिगडी़ जेसीबी मशीन कि मरम्मत कार्य कराने पश्चात लगभग 04 दिवस पूर्व ही भुगतान मुख्य नपा अधिकारी द्वारा किया गया था। लेकिन वह जेसीबी मशीन बामुस्किल सप्ताह भर भी ठीक ढंग से नही चल पाया। और मशीन ब्रेक-डाऊन कि वजह से शनिवार शाम एम्बुलेंस को ठोकर मार दिया। वहीं जेसीबी वाहन का इंजन भी सीज होना बताया जा रहा है।
*इनका कहना है-*
मनेंद्रगढ़ के मिस्त्री ने जेसीबी वाहन का काम करवाया था, यदि वह खराब हो गई है तो अब मिस्त्री से बात करके ही बता पाऊंगा कुछ।
*राकेश शुक्ला तत्कालीन प्रभारी सीएमओ बिजुरी*
यदि मरम्मत के नाम पर भुगतान हुआ है और जेसीबी ब्रेकडाउन हुई है, आप बता रहे हैं तो जांच करवाता हूं।
*प्रेम कुमार सुमन मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिजुरी*
मामले कि जांच की जा रही है।
*कमलेश तिवारी ए. एस. आई. एवं जांचकर्ता थाना बिजुरी*
