बारिश से भरभराकर गिरी दीवार, मासूम बच्चे की दीवार में दबने से हुई मौत


अनूपपुर

अनूपपुर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पसला में गुरूवार की दोपहर दीवाल के ढहने से एक डेढ़ साल का बच्चा उसके चपेट में आ जाने से घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पसला में डेढ़ वर्षीय अरनव पटेल घर के आंगन में खेल रहा था पिता सतीश पटेल एवं माता आरती पटेल दोनों बगल की दीवाल की मरम्त का काम कर रहे थे। लगातार हो रही बारिश की • वजह से पुरानी दीवाल कमजोर हो चुकी थी। बच्चा खेलते खेलते उस दीवार के पास आया। तभी वह दीवार ढह गई, और बच्चा उसकी चपेट में आ गया। परिजनों ने बच्चे को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर सोशन खेस ने बताया कि बच्चा जब जिला चिकित्सालय आया तब उसकी सांस नहीं चल रही थी। 20 मिनट तक सीपीआर अन्य तरीकों से बच्चे को बचाने का प्रयास किया लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका।

कृषि उपज मंडी में अनाधिकृत लोगो का कब्जा, लापरवाही, अनदेखी से बदहाली के आंसू बहा रहा मंडी


अनूपपुर/कोतमा

कोतमा नगरपालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 पर स्थित पुरानी चावल मंडी की स्थिति दयनीय हो चली है। बदहाल हालत में कृषि उपज मंडी अपनी अव्यवस्था के आंसू रो रही है। मंडी के गोदामों में कर्मचारियों के सह पर कबाड़ और घर निर्माण के सामान रखे जा रहे हैं। कहने को तो चावल मंडी है लेकिन किसानों को चावल मंडी में जगह ना देते हुए प्राइवेट और पहुंच वाले लोगों को मंडी के भवन और भूमि दे दिया जाता है। किसानों की सुविधाओं के लिए चावल मंडी के भवन और चावल विक्रय हेतु चावल मंडी की भूमि दी जाती है जिसमें वह बाजार के दिन किसान उत्पादित किए हुए चावल को बिक्री के लिए लाते हैं। पर प्रशासन की मंशा के विपरीत कृषि उपज मंडी में किसानों का नहीं माफियाओं का कब्जा बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर कृषि उपज मंडी पर कार्य करने वाले कर्मचारी और ऑपरेटर की दादागिरी चरम पर है कमीशन खोरी के चक्कर में किसानों के हक पर डाका डालते हुए कृषि उपज मंडी को विभिन्न लोगों को देखकर किसानों के अधिकार पर डाका डालने का प्रयास कर रहे हैं। कृषि उपज मंडी को किसानों के उपयोग हेतु बनाया जाता है लेकिन किसानों के उपयोग ना आकर कृषि उपज मंडी इन दिनों नेताओं और व्यापारियों के प्राइवेट गोदाम का काम कर रही है जिसका सबसे बड़ा कारण गोदाम में बैठे हुए कर्मचारी शरद और कंप्यूटर ऑपरेटर हैं जिनके सह कृषि उपज मंडी पर अधिकृत तरीके से कब्जा किया जा रहा है

*कृषि उपज मंडी की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा*

कोतमा कृषि उपज मंडी की भूमि पर अनाधिकृत तरीके से कब्जा कर बड़ी बड़ी दुकान है और मकानों का निर्माण कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी पर सफेदपोश नेता व्यापारी और कर्मचारियों के सफर भूमि पर कब्जा कर बड़ी-बड़ी दुकानों का निर्माण कर कृषि उपज मंडी को निश्चित क्षेत्र में सिकुड़ जाने पर विवश कर दिया है। सरस्वती स्कूल के आसपास स्थित भूमि पर अनाधिकृत के तरीके से व्यापारियों द्वारा कब्जा कर मंडी की भूमि को पूरी तरह से खत्म कर दिया है बताया जाता है कि आसपास के क्षेत्र में किराने की दुकान, गल्ले की दुकान, ब्यूटी पार्लर मकान और ऐसे ही विभिन्न प्रकार के भवनों का निर्माण कर मंडी की भूमि को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। 

*बदहाली के आंसू रो रही कृषि उपज मंडी का भवन*

दोबारा कर्मचारी की मनमानी और दादागिरी के कारण कृषि उपज मंडी बदहाली के आंसू रो रहा है किसानों को मिलने वाली सुविधाएं नेताओं और आसपास के व्यापारियों को मिल रही है। कृषि उपज मंडी में कृषक को और किसान व्यापारियों के लिए कृषि उपज मंडी की भूमि उपयोग में लाई जानी चाहिए पर अधिकारी कर्मचारियों के सेट पर व्यापारियों के प्राइवेट गोदाम का काम कृषि उपज मंडी द्वारा किया जा रहा है जिस पर कोतमा एसडीएम की उदासीनता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतमा एसडीएम की अनदेखी के कारण कृषि उपज मंडी लगातार उपेक्षा का शिकार हो रही है अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही कृषि उपज मंडी की भूमि पर अनाधिकृत तरीके से व्यापारियों का कब्जा हो जाएगा।

*इनका कहना है*

निर्माण सामग्री रखने के लिए हमने कोई पैसे नहीं लिए हैं बार-बार सामग्री रखने की मिन्नत कर रहे थे इसलिए खाली जगह होने पर रखने की इजाजत दिए थे अगर कर्मचारी का बर्ताव अच्छा नहीं था उसके लिए माफी चाहते हैं ।

*दीपू रावत, कृषि उपज मंडी सचिव*


मैं चेक करवाता हूँ मामले को दिखवाता हूँ।

*मायाराम कोल, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी, एसडीएम कोतमा*

चोरो ने सूने घर का ताला तोड़कर लाखो के जेवरात व नगदी किया पार


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा वार्ड़ क्रमाक 07 निवासी जावेद अहमद के घर का ताला तोड़त हुए लाखों रुपए के सामान और गहने चोरी कर लिए। इसके साथ ही घर में रखे नगद रुपए भी चोरों ने पार कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि जावेद अहमद अपने परिवार के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयसिंह नगर परिवार सहित गए हुए थे। घर पर कोई भी नहीं था। रात्रि 2:30 बजे जब वह कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने तीन अलमारियों का ताला तोड़ कर लाखों रुपए के गहने सहित नगद व सामान चोरी कर ले गए।

पीड़ित के द्वारा बताया गया कि चोरों के द्वारा अलमारी में रखे हुए चांदी का चैन, चांदी का चूड़ा, बच्चों के लॉकेट 2 नग, सोने की चैन, सोने की अंगूठी 4 नग, मंगलसूत्र 1 तोला, कान का झुमका 13 ग्राम, बेंदी सोने का 6 ग्राम, नाक का नथ 4 ग्राम, झाला सोने का 6 ग्राम, पायल चांदी का 20 ग्राम, पाजेब चांदी का 500 ग्राम, पैर का चडा चांदी का 4 नग. 32500 नगद चोरी कर लिए गए।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget