डॉक्टरों की हड़ताल आयुष व निजी चिकित्सकों के साथ सीएचओ की चिकित्सालयों में की गई तैनाती


अनूपपुर

डॉक्टर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं। अपनी मांगों को लेकर काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया है। अनूपपुर जिले 51 सरकारी डॉक्टरों ने आंदोलन के तहत 2 घंटे तक ओपीडी का बहिष्कार करते हुए बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी हैं। जिले के अस्पतालों में तैनात सभी सरकारी डॉक्टर काम बंद हड़ताल कर रहे हैं, इस दौरान मरीज परेशान हुए। वहीं अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीजों को राहत देने के लिए अशासकीय चिकित्सकों व को एसईसीएल के चिकित्सकों की तैनाती की गई है। मध्यप्रदेश के 10 हजार से ज्यादा सरकारी डॉक्टरों ने आंदोलन के दूसरे दिन ओपीडी का बहिष्कार किया। मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा हैं। डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। डॉक्टरों का कहना है उनकी तरफ से बातचीत के प्रयास किए गए हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। लिहाजा अब डॉक्टर आर- पार के मूड में नजर आ रहे हैं अब हड़ताल तभी खत्म होगी जब सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए लिखित आदेश जारी करें। मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ जनक सारीवान ने बताया कि ने बताया कि सरकार उच्च स्तरीय समिति के प्रतिवेदन को लागू न कर अनूपपुर सहित समस्त 10 हजार शासकीय चिकित्सकों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। 2 माह का समय बीतने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई न होने से चिकित्सकों का धैर्य टूट गया। सोमवार को सरकार को चेतावनी देते हुए सभी चिकित्सको ने काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिसका कोई असर नहीं हुआ आज 2 मई को 11 से 1 बजे तक जीवन रक्षित आपातकालीन सेवा को छोड़ समस्त कार्य बंद कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया गया, इसके बाद भी सरकार नहीं ध्यान दिया अब कल 3 मई से समूचे प्रदेश के चिकित्सक सम्पूर्ण चिकित्सकीय कार्य बंद करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एससी राय ने बताया कि 3 मई से सरकारी चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए आयुष के चिकित्सकों, निजी चिकित्सालय एवं एसईसीएल जमुना कोतमा के चिकित्सकों के साथ सीएचओ की तैनाती विभिन्न चिकित्सालयों में की गई है। 

स्टेट फारेस्ट रेंज आफिसर्स (राजपत्रित) अधिकारियों ने कांग्रेस विधायक को सौंपा ज्ञापन 


अनूपपुर/कोतमा

जिले कोतमा रेंज वा बिजुरी रेंज के स्टेट फारेस्ट रेंज आफिसर्स (राजपत्रित) अधिकारि वा वन कार्मचारियो ने अपनी मांगो को लेकर कोतमा विधायक सुनील सराफ को ज्ञापन सौंप। 

*वर्षों से लंबित है मांगे*

स्टेट फारेस्ट रेंज ऑफिसर्स (राजपत्रित) एसोसिएशन, मध्यप्रदेश द्वारा शासन से अपनी दीर्घकालिक लंबित मांगों के निराकरण हेतु लंबे समय से मांग की जा रही है, परंतु शासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इन मांगों के सम्बन्ध में आज से 5 वर्ष पूर्व तत्कालीन वन मंत्री, गौरीशंकर शेजवार द्वारा मांग पूर्ण करने का लिखित आश्वासन दिया गया था, परन्तु आज 5 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात भी शासन द्वारा कोई कार्यवाही इस सम्बन्ध में नहीं की गयी है। शासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित कराने हेतु स्टेट फारेस्ट रेंज ऑफिसर्स (राजपत्रित) एसोसिएशन, मध्यप्रदेश चरणबद्ध तरीके से विभिन्न माध्यमों से प्रयास करेगा। 

*विधायक के समक्ष राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

प्रदेश के एसोसिएशन के समस्त रेंज ऑसीसर्स द्वारा अपने-अपने जिले एवं तहसील के माननीय स्थानीय सांसद  एवं विधायक से मिलकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल एवं  मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम से प्रस्तुत किया जावेगा। इसी के तहत आज कोतमा रेंज तथा बिजुरी रेंज के रेंजर जीतू सिंह बघेल तथा कोतमा रेंज के रेंजर विकास सेठ तथा वन कर्मचारी संगठन के वन कर्मचारियों ने कोतमा विधायक सुनील सराफ को ज्ञापन दिया गया। 

*चरणबद्ध तरीके से होगा आंदोलन*

कोतमा रेंज के रेंजर विकास सेठ तथा बिजुरी रेंज के रेंजर जीतू सिंह बघेल ने बताया कि एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के द्वारा पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा जिसमें दिनांक 4 को स्टेट फारेस्ट रेंज आफिसर्स के सदस्य अपर प्रमुख सचिव, वन, मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग के साथ मुलाकात करके उनके माध्यम से  मुख्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम से ज्ञापन प्रस्तुत किया जायेगा। इसी ज्ञापन को जिला स्तर एवं वृत्त स्तर पर गठित एसोसिएशन के रेंज ऑफिसर्स के द्वारा अपनी- अपनी वृत्त के मुख्य वन संरक्षक के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय एवं  मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के नाम से ज्ञापन प्रस्तुत किया जावेगा। जिसके पश्चात् दिनांक 09-05-2023 को वन मंत्री  एवं  मुख्य मंत्री  मध्यप्रदेश शासन से मांगों से सम्बंधित चर्चा हेतु स्टेट फारेस्ट रेंज ऑफिसर्स (राजपत्रित) एसोसिएशन, मध्यप्रदेश के प्रतिनिधियों द्वारा भेट/मुलाकात की जावेगी। दिनांक 11-05-2023 को रेंजर एसोसिएशन के आव्हान पर मध्यप्रदेश के सभी रेंज आफीसर्स एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके पश्चात् दिनांक 14-05-2023 को रेंजर एसोसिएशन के द्वारा भोपाल में रेंज ऑफिसर्स का राज्य स्तरीय अधिवेशन आह्वान कर  रणनीति तैयार की जावेगी। 

*यह है प्रमुख मांगे*

रेंजर एसोसिएशन की माँगों में प्रमुख रूप से वनरक्षक से लेकर रेंजर तक के पदों की वेतन विसंगति जो सभी राज्यों की तुलना में सबसे कम है, पदोन्नति के अवसर, सेवा भर्ती नियमों का प्रकाशन, पुरानी पेंशन बहाली, वन विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटरों के स्थाईकरण, वन सुरक्षा के दौरान स्वयं की सुरक्षा, प्रभारी सहायक वन संरक्षक का पद देने पर उस पद के वैधानिक अधिकार संबंधी मांगे है। 

*सरकार की होगी नैतिक जिम्मेदारी*

इस तय कार्यक्रम के पश्चात् मांगों का निराकरण नहीं होता है, तो 14 मई को भोपाल में रेंजर एसोसिएशन के महाधिवेशन के उपरांत रणनीति तैयार करके सख्त कदम उठाने के लिए रेंजर एसोसिएशन को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी मध्यप्रदेश शासन एवं प्रशासन की होगी।

मजदूर दिवस को ही विलुप्त करने में लगा है शासन- विक्रमा सिंह


अनूपपुर

01 मई मजदूर दिवस को ही विलुप्त करने में लगा है शासन प्रशासन उक्ताश्य का वक्तव्य विक्रमा सिंह प्रदेश सचिव इंटक,मध्यप्रदेश ने बिजुरी कालरी में आयोजित मजदूर दिवस के अवसर पर दिया है । श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में लेबर इस्पेक्टर पदस्थ है लेकिन आज के दिन में पुरे जिले में निर्माण मजदूर काम करते देखे जा रहे है। संबधित अधिकारी का दायित्व बनाता है कि आज के दिन तो कम से कम सामुहिक रूप से मजदूर अपने कल्याण ,जागरूकता कौशल विकास पर फिक्रमंद होकर उत्सव उत्साह समारोह में  में शामिल हो सके । यह दिन विश्व के मजदूरों के लिये अमूल्य दिन है । जो मजदूर शोषण के विरूध एक जुटता के साथ लड़कर प्राप्त हुआ है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शंखधर ़ित्रपाठी ने कहा कि हमारे मजदूर पुर्वजो ने अपनी शहादत से आज का मजदूर दिवस प्राप्त किया है । आज के दिन मजदूरों के त्यौहार के रूप में मनाये जाने की अवश्यकता है । जो आज प्रदेश इंटक के बैनर तले यहॉ मजदूरों को सम्मानित और उत्साहित करने का सराहनीय हुआ है ।  कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुये बालेन्द्र सिंह ने कहा कि इंटक प्रदेश अध्यक्ष श्री आर.डी.त्रिपाठी जी के मंशानुसार मजदरों के साथ खड़ी है और समय समय पर आगे मजूदर हीत में कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी । अस अवसर पर भीम सेन गौड,उमाशंकर यादव, राधेश्याम ,राजेश पाण्डेय, बृजेश मिश्रा पप्पु ,रामनरेश महरा, रामबहोर जयसवाल,नानदाउ, तेजभान सिंह,छोटेलाल सिंह,भुपेन्द्र सिंह,मनोज सोनी, जानकीप्रसाद केवट महेन्द्र प्रताप यादव ,आदि को अंगबस्त्र, फुलमाला, से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर ओमप्रकश त्रिपाठी ,सोनू सिंह , मुसाफिर शर्मा, योगेन््रद केवट, अनिल कोल,जितेन्द्र पटेल,कोमल कुमार, टीकाराम यादव, अखिलेश यादव, पिंटू सिंह,भीम सिंह, आदि शामिल रहे ।    कार्यक्रम का सफल संचालन इंटक नेता समेश यादव एवं अशोक तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget