गौशाला में जानवरों के लिए पानी की नही है व्यवस्था, जनरेटर चोरी, जिम्मेदार मौन
गौशाला में जानवरों के लिए पानी की नही है व्यवस्था, जनरेटर चोरी, जिम्मेदार मौन
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर जिले के कोतमा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीबहरा मैं 27 लाख की लागत से निर्मित गौशाला में पेयजल व्यवस्था के कोई इंतजाम ना होने से समीप ही स्थित कनई नदी ले जाकर मवेशियों को पानी पिलाने की मजबूरी बनी हुई है। लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर नदी के होने के कारण दिन में सिर्फ एक या दो बार ह मवेशियों को पानी पिलाने के लिए ले जाते हैं जिससे पेयजल पर्याप्त मात्रा में पशुओं को नहीं मिल पा रहा है।
ग्राम पंचायत अंतर्गत जलसार मार्ग पर नदी से कुछ ही दूरी पर गौशाला का निर्माण 1 वर्ष पूर्व ही किया गया है। जहां पेयजल व्यवस्था के लिए बोरवेल भी कराया गया था लेकिन जल स्रोत ना मिलने की वजह से यह बेकार पड़ा हुआ है। इसके साथ ही अभी तक यहां विद्युत आपूर्ति प्रारंभ नहीं हो पाई है जिसके कारण पूर्व में यहां पर नदी के पानी को जनरेटर के सहारे मोटर लगाकर गौशाला तक लाया जाता था लेकिन कुछ महीनों पूर्व यहां से जनरेटर भी चोरी कर लिया गया।
भीषण गर्मी के आते ही नदी मैं जलस्तर काफी कम हो जाता है। ऐसे में यहां रह रहे दर्जनों मवेशियों को पीने के पानी की समस्या बन जाएगी। जिस चिंता विभागीय अधिकारियों को नहीं है । गर्मी के मौसम में जलस्तर कम हो जाने के कारण मवेशियों को यहां पहुंच कर पानी पीने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा लेकिन बीते तीन-चार वर्षों से गौशाला के संचालन के बावजूद अब तक अधिकारियों ने इस समस्या को दूर नही कर पा रहे है।


