गौशाला में जानवरों के लिए पानी की नही है व्यवस्था, जनरेटर चोरी, जिम्मेदार मौन


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीबहरा मैं 27 लाख की लागत से निर्मित गौशाला में पेयजल व्यवस्था के कोई इंतजाम ना होने से समीप ही स्थित कनई नदी ले जाकर मवेशियों को पानी पिलाने की मजबूरी बनी हुई है। लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर नदी के होने के कारण दिन में सिर्फ एक या दो बार ह मवेशियों को पानी पिलाने के लिए ले जाते हैं जिससे पेयजल पर्याप्त मात्रा में पशुओं को नहीं मिल पा रहा है।

ग्राम पंचायत अंतर्गत जलसार मार्ग पर नदी से कुछ ही दूरी पर गौशाला का निर्माण 1 वर्ष पूर्व ही किया गया है। जहां पेयजल व्यवस्था के लिए बोरवेल भी कराया गया था लेकिन जल स्रोत ना मिलने की वजह से यह बेकार पड़ा हुआ है। इसके साथ ही अभी तक यहां विद्युत आपूर्ति प्रारंभ नहीं हो पाई है जिसके कारण पूर्व में यहां पर नदी के पानी को जनरेटर के सहारे मोटर लगाकर गौशाला तक लाया जाता था लेकिन कुछ महीनों पूर्व यहां से जनरेटर भी चोरी कर लिया गया।

भीषण गर्मी के आते ही नदी मैं जलस्तर काफी कम हो जाता है। ऐसे में यहां रह रहे दर्जनों मवेशियों को पीने के पानी की समस्या बन जाएगी। जिस चिंता विभागीय अधिकारियों को नहीं है । गर्मी के मौसम में जलस्तर कम हो जाने के कारण मवेशियों को यहां पहुंच कर पानी पीने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा लेकिन बीते तीन-चार वर्षों से गौशाला के संचालन के बावजूद अब तक अधिकारियों ने इस समस्या को दूर नही कर पा रहे है।

बसपा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, प्रदेश प्रभारी बालकिशन ने ली बैठक

*गाँव चलो अभियान को गाँव गाँव लेकर जाएँगे सभी कार्यकर्ता- खुर्शीद अहमद*


अनुपपुर

बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गांव चलो अभियान के तहत अनुपपुर जिले की समीक्षा बैठक रखा गया । जिसके मुख्य अतिथि बालकिसन चौधरी  प्रदेश प्रभारी ब स पा विशिष्ट अतिथि खुर्शीद अहमद जिला प्रभारी अनूपपुर, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश केसकर, एवं अध्यक्षता पवन सोनी जिलाध्यक्ष बसपा अनुपपुर ने किया । इस मौके पर प्रदेश प्रभारी बाल किशन चौधरी ने गांव चलो अभियान के तहत प्रत्येक गांव में बैठक कर बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर बहन कुमारी मायावती जी के हाथ को मजबूत करने का कार्य करने का निर्देश दिया। और प्रदेश में चल रहे बहुजन राज अधिकार यात्रा को भी अपने जिले की सभी विधान सभाओं में कार्यक्रम बना कर चलाने की तैयारी करने का सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। इस मौके पर जिला प्रभारी बसपा अनुपपुर खुर्शीद अहमद द्वारा कहा गया कि प्रदेश नेतृत्व के आदेशों को हम सभी कार्यकर्ता  जिला एवं विधान सभा के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ गाँव गाँव जाएंगे और गाँव चलो अभियान को सफल बनाएंगे। प्रत्येक दिन कम से कम दो बैठक करने का संकल्प हम सभी लेते है। तथा बैठक करने के पश्चात फोटो प्रदेश कार्यालय व प्रदेश प्रभारी के व्हाट्सअप पर डालने के लिए कहा गया। मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित साहू महासचिव गिरधारी साहू रामनारायण चौधरी गोलू रजक विजय यादव सरयू बैगा छकौड़ी लाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन जावेद अहमद ने किया गया।

सट्टा पट्टी काटते नगदी, पर्ची, डाटपेन सहित युवक गिरफ्तार, 6 लीटर अवैध शराब जप्त


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थानांतर्गत मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लतार में प्रभु दयाल कोल 52 वर्ष 6 लीटर अवैध महुआ कच्ची शराब बिक्री करने हेतु रखा है पुलिस ने एक टीम गठित कर दबिश दी तो मौके से आरोपी के कब्जे से 6 लीटर अवैध महुआ कच्ची शराब मिला, जिसकी कीमत 600 रुपए पुलिस ने आकी है, पुलिस ने अवैध शराब को जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जिले के भालूमाड़ा थानांतर्गत दूसरे मामले में मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 18 सुंदर नगरी में लंबे अरसे से सूरज चौहान के द्वारा सट्टा पट्टी काटी जा रही है, मुखबिर के बताए हुए स्थान पर जब पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी के कब्जे से ₹470 नगद एवं डॉट पेन पर्ची मिला पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी सहित डॉट पर्ची जप्त करते हुए सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget