ट्रेन से यात्रा करते समय स्टेशन से अधेड़ लापता, पता चलने पर जीआरपी को सूचित करें


अनूपपुर

जीआरपी चौकी अनूपपुर थाना जीआरपी शहडोल के गुम इंसान क्रमांक 03/ 23 के गुमशुदा श्रीनिवास मलिक पिता मथुरा मलिक उम्र 52 वर्ष निवासी नयागढ़ इटामाटी थाना इटामाटी जिला नयागढ़ ओडिशा दिनांक 24/04/23 को यात्रा करते भुवनेश्वर से झांसी जा रहे थे कि दिनांक 25/04/ 23 को रेलवे स्टेशन अनूपपुर में पानी पीने के लिए उतरे और गुम गए जिनका हुलिया शरीर साधारण, रंग सांवला, कद 5 फिट 5 इंच, नाक लंबी, केवल ओड़िया भाषा जानते हैं हिंदी का ज्ञान नहीं है घटना दिनांक को सफेद पेंट सफेद शर्ट पहने हुए हैं पैर में प्लास्टिक की काली चप्पल है नवमी तक पढ़े हुए हैं कृपया अपने अपने क्षेत्राधिकार में तलाश करें मिलने पर जीआरपी चौकी अनूपपुर थाना जीआरपी शहडोल के नंबर पर संपर्क करें मोबाइल नंबर 9479994186 चौकी प्रभारी जीआरपी चौकी अनूपपुर उपनिरीक्षक विनोद सिंह एवं थाना प्रभारी थाना जीआरपी शहडोल मोबाइल नंबर  7587619849


अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ संपन्न, संध्या शुक्ला, सौरभ द्विवेदी के आगमन पर उमड़ा जन सैलाब


अनूपपुर

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न शक्ति स्वरूपा संध्या शुक्ला एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न सौरभ द्विवेदी अनूप भैया के शुभ आगमन पर स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब जिला स्तरीय 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ अनूपपुर के लीला टोला बाजार मैदान में बड़े दिव्यता एवं भव्यता के साथ के साथ संपन्न हुआ हजारों मां भक्तों ने नशा मुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने के लिए संकल्प कार्यक्रम के समापन बेला राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी अपने उद्बोधन में आए हुए समस्त मां भक्तों को मां भगवती के गुणगान करने व सम्मुख बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ निश्चित हमारे पूर्व जन्मों का संस्कार है  कि भगवान भाव के भूखे रहते हैं यदि भाव की कमी रहती हैं तो अपने गुरु मां के चरणों में सम्मुख बैठे तो सब कुछ समर्पित कर दो केवल भक्ति ज्ञान और आत्मशक्ति की कामना करो भाइयों बहनों बड़े गौर से विचार करो कि भक्ति मिल जाती है तो भक्ति में हो सकती है परम पूज्य गुरुदेव ने अपने  मंचों से अपने चिंतनो  में कहा कि ज्ञानी भटक सकता है बड़ा से बड़ा योगी भटक सकता है बड़ा से बड़ा ध्यानी भटक सकता है मगर जिसने भक्ति प्राप्त कर लिया वह नहीं भटक सकता भक्ति इसलिए क्योंकि गुरु और प्रकृति सत्ता का हाथ रहता है आशीर्वाद रहता है आज आप देख सकते हो कि धर्म के नाम पर जो लोग बांट देते हैं धर्म के नाम में परिवर्तन करवाते हैं धर्म तो वह है कि अपने धर्म का पालन करते हुए दूसरे धर्म का भी पालन करना सीखें मानव से मानव बना सके आपको जागृत होने की आवश्यकता है आप हिंदू हो अपने मंदिरों में जाइए अपने धर्म का रक्षा करिए आज आप देखते हैं कि लोग जाति के नाम पर वोट मांगते हैं जाति के नाम पर वोट मत दिया करें एक अच्छे ईमानदार हो जो आपके क्षेत्र का विकास कर सके स्वास्थ्य शिक्षा दे सकें नशा मुक्त हो मांसाहार मुक्त हो चरित्रवान जीवन जिए उन्हें अपना वोट दें वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री सौरभ द्विवेदी जी ने अपने चिंतन में कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन यही तो विशेषता है गुरु एवं मां के उत्सव कैसे किया जाता है यह भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं से देखिए कि एक तरफ बारिश हो रही है वही मां की अखंड ज्योति जलाकर मां का गुणगान कर रहे हैं आंधी आए तूफान आए  बारिश आए चाहे काड़क धूप रहे परिस्थिति  कैसे भी आ जाए फिर भी परम पूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज एवं माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा की कार्य होकर ही रहता है क्योंकि जहां पर मां गुरुवर की कृपा आशीर्वाद बना रहता है वह कार्य किसी भी प्रकार का असंभव नहीं है।

मां बेटे ने मिलकर भूमि क्रेता के साथ किया फर्जीवाड़ा, बिक्री की गई भूमि पर लिया 15 लाख का लोन


इन्ट्रो:- फिल्म और समाचार पत्रों में अक्सर ही फर्जी मां बेटे की कहानी हम सदैव सुनते आए हैं अब अनूपपुर में यह नया मामला देखने को मिला है जहां फर्जी बेटे और मां ने मिलकर अपनी जमीन को बेचकर 2 महीने बाद उसमें होम लोन भी ले लिया, और उक्त विषय की जानकारी भूमि क्रय तक को भी नहीं दी गई। वर्तमान में उक्त फर्जीवाड़ा करने वाले मनीष उर्फ मालू सूदखोरी के धंधे में दर्जनों लोगों को चूना लगा चुके हैं और कई जग शिकायत इनकी धूल खाती हुई फाइलों में पड़ी हुई है पुलिस द्वारा कार्यवाही ना करने से सूदखोरों के हौसले भी बुलंद हैं। 

अनूपपुर

अनूपपुर जिले में सूदखोरों का आतंक इस कदर है कि सूदखोरी और फर्जीवाड़े में अपनी मां को भी शामिल कर फर्जीवाड़े की सारी हदें पार कर दी है। मामला अनूपपुर जिले के मुख्यालय कहां है जहां मनीष उर्फ मालू नामक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी ही मां के नाम पर भूमि क्रय विक्रय के खेल कर उसमें दो महीने बाद 15 लाख का होमलोन ले लेता है, भूमि क्रेता के बिना जानकारी और बिना सहमति के अधिकारी कर्मचारियों से सांठगांठ कर बड़े षड्यंत्र को बड़ी आसानी से अंजाम देकर अब देवेश शुक्ला के ऊपर आरोप लगा कर अपने आप को पाक साफ बताने का प्रयास कर रहा है। पुलिस और अन्य विभाग से बचाने के लिए देवेश के ऊपर फर्जी रिपोर्ट और शिकायत कर पुलिस का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है जबकि स्वयं मनीष उर्फ मालू के ऊपर दर्जनों मामले पंजीबद्ध है और कई मामलों की शिकायतें पेंडिंग में पड़ी हुई है। भूमि क्रेता और देवेश द्वारा की गई शिकायत भी एसपी ऑफिस में विवेचना में लिया गया है। 

*मई में की भूमि की बिक्री अगस्त में ले लिया 15 लाख का होम लोन*

फर्जीवाड़े की हद तब हो गई जब उक्त सूदखोर और अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति मालू ने षड्यंत्र या फर्जीवाड़े में अपनी मां को भी शामिल कर लिया। खसरा क्र. 306/2/1/1/1/1 और 306/2/1/1/2/1 को नूतन गुप्ता द्वारा 16 लाख 20 हजार में 12 मई 2020 हरिशंकर पटेल के नाम पर रजिस्ट्री करवा दी जाती है। जिसके बाद नामांतरण ना होने का लाभ उठाते हुए 5 अगस्त को नूतन गुप्ता और उनके पुत्र मनीष द्वारा अपनी पहचान और सूदखोरी के साथियों के साथ मिलकर उक्त भूमियों पर 15 लाख रुपए का होमलोन प्रशासन और भूमि क्रेता को धोखे में रखकर ले लिया जाता है। उक्त मामले में संलिप्त मैनेजर,उप पंजीयक नूतन गुप्ता और मनीष उर्फ मालू की शिकायत बैंक मैनेजर और एसपी से की जाती है जिस पर बैंक के मैनेजर द्वारा जबाबदार कर्मचारी को त्वरित स्थानांतरित कर दिया जाता है। 

*एसपी से हुई शिकायत पर नहीं हुई कार्यवाही*

कुछ पुलिसवालों की मिलीभगत के कारण सूदखोरों को अमृतवेल की तरह खेलने का अवसर मिल गया है। मुख्यालय के एक पुलिस कांस्टेबल की मदद से सदैव पुलिस से बचते हुए शुद्ध खोरी का धंधा करने वाले मनीष उर्फ मालू ने सूदखोरी के कार्य करते करते अब भूमि क्रय विक्रय और लोन में फर्जीवाड़े का कार्य शुरू कर दिया है। अपनी मां और खुद प्रशासन की आंखों में धूल झुकते हुए फर्जी लोन स्वीकृत कराकर राशि तो हड़प ली इसके साथ ही भूमि क्रेता हरि शंकर पटेल को भी धोखे में रखा। जब उक्त मामले की शिकायत एसपी से हुई तो शिकायत होने के बाद अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही मनीष उर्फ मालू और नूतन गुप्ता के ऊपर नहीं की गई है जिससे मनीष उर्फ मालू का हौसला बुलंद है और अब वह आम जनमानस को अपने फर्जीवाड़े का शिकार बनाते हुए झूठी शिकायत कर फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रच रहा है जिसकी शिकायत देवेश शुक्ला द्वारा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक को की गई है। 

*पेंडिंग में पड़ी दर्जनों शिकायत नहीं हो रही कार्यवाही*

मनीष उर्फ मालूम, अतीक और मुकेश दर्जनों शिकायत अनूपपुर मुख्यालय सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज है पर किसी प्रकार की कार्यवाही ना होने से अनूपपुर जिले में मालू ग्रुप का सूदखोरी का धंधा जोरों से फल फूल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय का हाल यह है कि ग्रुप के मेंबर से एक व्यक्ति द्वारा अगर एक लाख का लोन लिया जाता है तो जीवन पर्यंत उसे उसका ब्याज चुकाते ही लग जाता है जिसके बाद भी ब्याज सहित मूल राशि ब्याज खोरो को नहीं दे पाता है। देवेश शुक्ला द्वारा हाल ही में अपने साथ हुए फर्जीवाड़े को लेकर अनूपपुर पुलिस से शिकायत की है जिस पर देवेश शुक्ला जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग कर रहे हैं ताकि अनूपपुर के जिला और मुख्यालय की आम जनमानस को उक्त फर्जीवाड़े और सूदखोरों से बचाया जा सके। जल्द से जल्द अगर उक्त मामले की जांच होगी तो फर्जीवाड़ा करने वाले मां और बेटे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget