पिछड़ा वर्ग में शामिल करने केसरवानी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

केसरवानी समाज की ओर से अन्य पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित कराने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि केसरवानी समाज आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से अन्य जातियों की तुलना में काफी पिछड़ा है। उन्होंने मांग की है कि केसरवानी समाज को पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित किया जाए।

उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश में केशवानी जाति के लोग केशरवानी खरे, खरिया, गुप्ता सहित अन्य उपनामों (सरनेम) से रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर सहित अन्य जिले में बहुसंख्यक रूप से व पन्ना, भोपाल, इंदौर जिले में भी सैकड़ों की तादात में सपरिवार निवासरत है। मध्यप्रदेश में निवासरत केशवानी जाति आर्थिक, शैक्षिणिक, राजनीतिक व सामाजिक रूप से अन्य जातियों की तुलना में काफी पिछड़ा है।

राज्य विभाजन के बाद झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा 2012 में "केशरवानी जाति को अन्य अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लागू किया था। समाज का 80 से 90 प्रतिशत परिवार जीविका उपार्जन के लिए हाथ ठेला, पान दुकान, सब्जी चाट, फटटा, छोटी मोटी किराना दुकान, सहित 'दैनिक मजदूरी करने के विवश है और शासकीय सेवाओं में भी केशरवानी समाज की सहभागिता नगण्य है। इसलिए मध्यप्रदेश में केशरवानी जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित किए जाए।

नगरपालिका ने अमानक पॉलीथिन पर कार्यवाही कर दुकानदार से 2200 वसूले

अनूपपुर

शहर में पर्यावरण सुधार के लिए एवं अमानक पॉलिथीन वस्तुओं, थैलियों आदि का विक्रय एवं उपयोग करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया। इसी के तहत अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने वाले लोगों के विरूद्ध अभियान चलाकर पॉलिथीन जप्त की गई एवं 2200 रुपए का अर्थदण्ड वसूल किया गया है।

 नगरपालिका द्वारा शहर को पॉलिथीन व प्लास्टिक फ्री करने के उददेश्य से अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नागरिको को पॉलिथीन केरीबेग के स्थान पर झोले का उपयोग करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में शासन द्वारा प्रतिबंधित अमानक पॉलिथीन केरीबेग विक्रय, उपयोग करने वालो के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। अमानक प्रतिबंधित पॉलिथीन का क्रय-विक्रय तथा संग्रहण करने वालो के विरूद्ध


सघन जांच अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे है।

परियोजना समन्वयक ने बालिका छात्रावास में महिला की जगह पुरुष को दिया वार्डन प्रभार


अनूपपुर 

अनूपपुर जिले के जैतहरी अंतर्गत विकासखंड संचालित 100 सीटर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास चोरभठी का है। जिसमें जिला परियोजना समन्वयक हेमंत खैरवार ने इस बालिका छात्रावास में महिला शिक्षिका की जगह पुरुष शिक्षक रामलाल शाडिल्य को वार्डन का वित्तीय प्रभार देकर वार्डन बना दिया गया है। जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के बाहर दीवार पर बड़े-बड़े अक्षरों में सूचना पटल में साफ लिखा है कि कोई भी पुरुष चाहे वह शासकीय पदाधिकारी, चाहे विधायक, सांसद, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य अथवा बालिका के अभिभावक ही क्यो प्रातः 8 बजे के पूर्व एवं शाम 6 बजे के पश्चात छात्रावास भवन में प्रवेश प्रतिबंधित है।

सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में वार्डन के चयन पर राज्य शासन ने साफ कहा है कि महिला शिक्षिका को ही वार्डन का प्रभार दिया जाये उसके बाद भी हेमंत खैरवार ने अपने आदेश क्रमांक/जि.शि.के./ वित्त / 2023 / 268, दिनांक 6 मार्च 2023 के माध्यम से आदेश जारी किया गया है कि जिला शिक्षा केन्द्र (समग्र शिक्षा) अनूपपुर के आदेश क्रमांक/ जिशिके / 2023/16 अनूपपुर दिनांक 6 जनवरी 2023 के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चोरभटी में वर्तमान वार्डन पद पर प्रभार ना होने के कारण अस्थाई रूप पुरुष शिक्षक व खंड शैक्षिक समन्वयक जैतहरी रामलाल शाडिल्य को वार्डन का वित्तीय अधिकार सौंप गया है। जिसके लिये एसबीआई डीजीएम में तकनीकी रूप से वार्डन की आईडी प्रूव के रूप में जनरेट करने हेतु सहायक परियोजना अधिकारी अमित कुमार राहा को अधिकृत किया गया है इसके साथ ही खंड अकादमिक समन्वयक रामलाल शाडिल्य जैतहरी को प्रभारी वार्डन कस्तूरबा बालिका विद्यालय चोरभठी की समस्त वित्तीय की जिम्मेदारी मानी जायेगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget