बिना निर्माण के सचिव ने निकाल लिए लाखों रुपये सरपंच सहित ग्रामीणों ने सीईओ से की शिकायत


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गुल्लीडाँड़ के सचिव बद्री प्रसाद साहू एवं रोजगार सहायक चंद्रिका प्रसाद साहू के गबन के मामले को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीणों ने जनपद सीईओ के समक्ष पहुंच शिकायत दर्ज कराई है सरपंच ने शिकायत पर उल्लेखित किया है कि अमृत सरोवर तालाब का कार्य वर्ष 2022 में स्वीकृत हुआ था जिसकी कुल लागत 1450000 थी जिसमें मजदूरी एवं मटेरियल के अलग-अलग भुगतान होने थे, सरपंच ज्ञानवती सिंह ने बताया कि 14 जुलाई 2022 को हमें प्रमाण मिला, ग्राम पंचायत का पदभार ग्रहण करने उपरांत यह पता चला कि बिना निर्माण किए ही ₹397000 सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा निकाल दिए गए हैं जब इस संबंध में सचिव एवं रोजगार सहायक से सरपंच ने जानकारी चाहिए तो इन्होंने धमकी देते हुए कहा कि हमने पैसे निकाले हैं आपसे जो बने कर लीजिए हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत के माध्यम से सरपंच सहित ग्रामीणों ने जानकारी उपलब्ध करा दी है अब वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे भ्रष्ट सचिव एवं रोजगार सहायक की जांच करा कर इन्हें निलंबन की कार्यवाही की जाए सिलाई शिकायत पर उल्लेखित किया गया कि रोजगार सहायक चंद्रिका साहू ग्राम पंचायत मैं अपने परिवार जनों को मनरेगा में फर्जी हाजिरी देकर उन्हें लाभ पहुंचाता है जिसकी शिकायत भी पूर्व में ग्रामीणों ने दर्ज कराई थी लेकिन आज तक इनके विरोध किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं हो सकी शिकायत पर यह भी उल्लेख किया गया कि सचिव बद्री प्रसाद साहू के द्वारा आचार संहिता के दौरान शासन द्वारा स्वीकृति निर्मल भारत अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय स्वीकृत कर अग्रिम राशि 58000 निकाल लिया गया जबकि अभी तक निर्माण कार्य की शुरुआत भी नहीं हुई है सरपंच सहित ग्रामीणों मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट सचिव एवं रोजगार सहायक को ग्राम पंचायत से हटाते हुए इन्हें निलंबन किया जाए।

अज्ञात कारणों से युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत बीते रविवार की देर रात्रि अज्ञात कारणों से ग्राम चोरभट्टी निवासी प्रीत कुमार यादव पिता मोहित यादव उम्र लगभग 28 वर्ष ग्राम के समीप आम के  पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी जानकारी ग्रामीणों व परिजनों ने जैतहरी पुलिस को सोमवार की सुबह दी जैतहरी पुलिस बल द्वारा घटना स्थल पर पहुच कर शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।

NSUI ने सीएम के विकास यात्रा का निकाला शव यात्रा व विकास यात्रा का दहन किया पुतला


अनूपपुर

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय आशुतोष चौकसे जी के निर्देश पर मध्य प्रदेश सहित अनूपपुर जिले में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा की विकास यात्रा का शव यात्रा निकालकर विकास यात्रा का पुतला दहन किया।

संजय सोनी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा, विकास यात्रा नहीं बल्कि विनाश यात्रा है क्योंकि आज मध्य प्रदेश में शिक्षा माफिया चरम सीमा पर है रेत माफिया चरम सीमा पर है भ्रष्टाचार में नंबर एक बेरोजगारी में नंबर एक आज महाविद्यालय और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है आज सभी विभाग के कर्मचारी आंदोलनरत हैं ऐसे में शिवराज सिंह चौहान जी किस हक से विकास यात्रा निकाल रहे हैं इन्हे विकास नहीं बल्कि विनाश यात्रा निकालनी चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय सोनी एनएसयूआई जिला महासचिव सचिन पटेल, सागर पट्टाबी, राहुल वर्मा, लालजी पटेल, राहुल पटेल, सतीश महोबे, अमन पटेल, विवेक यादव, मनीष पटेल हीरामणि परस्ते आदि।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget