अज्ञात कारणों से युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
अनूपपुर/जैतहरी
अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत बीते रविवार की देर रात्रि अज्ञात कारणों से ग्राम चोरभट्टी निवासी प्रीत कुमार यादव पिता मोहित यादव उम्र लगभग 28 वर्ष ग्राम के समीप आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी जानकारी ग्रामीणों व परिजनों ने जैतहरी पुलिस को सोमवार की सुबह दी जैतहरी पुलिस बल द्वारा घटना स्थल पर पहुच कर शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।
