टैक्स चोरी के मामले में महावीर कोल रिसोर्स में वाणिज्य कर विभाग ने मारा छापा


अनूपपुर

कटनी के कोयला कारोबारी अनुज जैन की महावीर कोल रिसोर्स धिरौल जिला अनूपपुर के साथ ही प्रदेश के चार अन्य ठिकानों पर वाणिज्य कर विभाग ने छापामार कार्यवाही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल व अनूपपुर में उक्त फर्म का काम अनुज जैन के भतीजे संदीप जैन और एसईसीएल से सेवानिवृत्त सेल्स अधिकारी प्रसन्न जीत बैनर्जी देख रहे थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर के धिरौल स्थित कोल वासुरी के साथ ही बुढ़ार स्थित कार्यालय तथा कटनी के बड़वारा व सिंगरौली के चितरंगी में भी छापे मारे गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप जैन और प्रसन्नजीत बैनर्जी धिरौल स्थित कोल वासुरी के साथ ही अमलाई स्थित रेलवे सायडिंग का कार्य देख रहे थे और कार्यालय कॉलेज कालोनी बुढ़ार में बनाया गया था। डॉ. अलोक मिश्रा राज्य कर अधिकारी जबलपुर के नेतृत्व में 20 सदस्यों की टीम जिसमें बृजराज सिंह धुर्वे, सचिन कुमार उद्दे, विवेक सिंह बघेल, वी.के. सिंह, श्रीमती जूही खटिक, गोपाल सिंह कोयलांचल पहुंची है और कोयले की खरीद और बिक्री के दौरान शासन की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया था, बहरहाल दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

जुआ सट्टा व अवैध कार्यो के राजा है अध्यक्ष, गोलू व बृजेश इन तक नही पहुँच पा रहे हैं कानून के लंबे हाथ


अनूपपुर/राजनगर

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत जुआ, सट्टा, कबाड़ अवैध शराब तमाम अवैध कार्य में तीन की तिकड़ी चल रही है अध्यक्ष, गोलू व बृजेश के कारण जुआ सट्टा व अन्य अवैध कार्य जमकर फल फूल रहा है पुलिस अवैध कार्यो को कुछ दिनों के लगाम लगती है और कुछ दिनों बाद फिर वही हाल हो जाता है पुलिस इन राजनैतिक संरक्षण प्राप्त लोगो से निपटने में नाकामयाब हो रही है ऐसा नही है कि पुलिस कार्यवाही नही करना चाहती मगर इनकीं पॅहुच और रुतबा के आगे नतमस्तक होने के लिए मजबूर हैं। कुछ चंद लोग कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कार्य करके पूरे क्षेत्र को अपराध का गढ़ बनाने में कोई कोर कसर नही छोडना चाहते है। भोले भाले गरीब आम जनता को जुआ, सट्टा, शराब की लत लगाकर लोगो को बर्बाद कर रहे हैं। गरीब लोग 1 के 80 के चक्कर मे पड़कर अपने परिवार को बर्बाद कर रहे हैं। लोग अपने खून पसीने मेहनत की कमाई को सट्टेबाजों लूट ले रहे हैं। कुछ लोग इस क्षेत्र में वर्षों से अवैध कार्यो में लिप्त लोग नेता बनकर राजनैतिक पार्टी में शामिल होकर अपने आप को अवैध कार्यो का राजा समझ बैठे हैं अवैध कार्य करने वाले ये लोग राजनैतिक पार्टी में शामिल होने के बाद ही चौक चौराहे पर बोल रहे हैं कि जितने भी अवैध काम हो वह करो बाकी हम देख लेंगे क्योंकि सरकार हमारी है सूत्र बताते हैं कि इन्ही में से एक सूदखोरी के मामले में जेल की हवा भी खा चुका है ऐसा लगता हैं कि पार्टी में शामिल होने के बाद जैसे अवैध कार्य करने का अध्यक्ष, गोलू और बृजेश को लाइसेंस मिल गया हो बेरोजगार युवकों को लालच देकर वनगंवा, राजनगर व डोला के अलावा अन्य क्षेत्रों में पान की दुकान, किराना दुकान, जनरल स्टोर में सट्टा की पट्टी कटवा कर मोबाइल से सट्टा खिला रहे हैं। अध्यक्ष का पुराना पूरा अवैध कार्य उनका दाया हाथ कहा जाने वाला कुशवाहा किंग बनकर सभाल रहा है। सट्टा के गणित का खेल इस समय नव युवाओं में इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा सट्टे की वजह से कई लोग सट्टा लगाने को लेकर घरों के सुसज्जित सामानों तक को भी बेचकर सट्टा लगाने में लगे अवैध सट्टे के चलन से कई घर बर्बादी के कगार पर है। सट्टा कारोबारी जमकर माल कमाने में लगा है।

नोट:- *अगले अंक में पढ़े अध्यक्ष का राजनैतिक एक और संरक्षण प्राप्त अवैध कार्यो में लिप्त सट्टेबाज सानू का कारनामा*

पूर्व विधायक दुकान में घुसकर जातिगत गाली, धमकी देने मोबाइल, रुपये लूटने की थाना में हुई शिकायत


अनूपपुर

रवि प्रसाद पनिका निवासी वार्ड़ नं.13 अमरकंटक तिराहा के पास अनूपपुर कोतवाली व अजाक थाना पहुँचकर इस आशय की लिखित शिकायत दी है कि पूर्व विधायक मेरे दुकान मे आकर जातिगत गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी व दुकान में घुसकर मोबाइल व रुपये लूटने पर न्याय की मांग की है। 

पीड़ित ने पत्र में लेख किया है कि उसका घर अमरकंटक तिराहा वार्ड नं. 13 में स्थित है व घर के पास ही अमन बेल्डिंग के नाम से दुकान संचालित है। 1 फरवरी 2023 को मेरी दुकान में पूर्व विधायक शबनम मौसी आई और मेरे साथ जातिगत गाली गलौच करके मुझे जान से मारने की धमकी दी और मेरे टेबल के दराज में रखा हुआ 5 हजार नगद और मेरा एंड्रॉयड मोबाइल जिसमें 9589155667, 7987600712 नम्बर का सिम लगा हुआ है उसे उठा कर ले गयी। और पीड़ित के कथनानुसार  जाते जाते बोल के गयी है कि मेरा काम नही करोगे तो अनूपपुर में नही रह पाओगे शबनम मौसी है मेरा नाम इसके पहले भी कई बार अपने घर मे बुलाकर काम करवाई है घर मे काम करते समय कई बार गाली गलौच कर चुकी है और जो काम करने का जो पेमेंट होता हैं पूरा कभी नही दी और उसके बाद और काम करने को बोल रही है मना करने पर इस तरह की हरकत मेरे साथ कर रही है।पीड़ित ने शिकायत पत्र में लेख है किया है कि उसका मोबाइल और 5 हजार नगद लूटने वाले शबनम मौसी के ऊपर मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

*इनका कहना है*

शिकायत प्राप्त हुई है पूरे मामले की जॉच की जाएगी उसके बाद जो जांच में तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

*अमर बर्मा कोतवाली प्रभारी अनूपपुर*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget