चाचा ने दुकान का ताला तोड़कर मारपीट, गाली गलौच कर जान से मारने की दी धमकी थाना में हुई शिकायत
अनूपपुर
दिनेश जैसवाल थाना अनूपपुर पहुँचकर इस आशय की लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उसके चाचा रमेश जायसवाल पिता पसीटे साल जायसवाल व उनके पुत्र अर्पित जायसवाल द्वारा अवैध रूप से मेरे दुकान का ताला तोड़कर प्रवेश करने व आज मौके पर पहुंचने पर मेरे साथ मार-पीट व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में उक्त दोनों पिता-पुत्र के विरुद्ध मामला कायम कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने करके उनसे मेरी जान व माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
शिकायत में यह लेख किया गया है कि दिनेश जायसवाल आयु 40 वर्ष आत्मज श्री महेश प्रसाद जायसवाल निवासी वार्ड नं0 08. नगरपालिका परिषद अनूपपुर थाना व लह अनूपपुर जिला अनूपपुर (म०प्र०) का पुस्तैनी निवासी हूँ। अनूपपुर नगरपालिका के वार्ड नं 07 में कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल के सामने मेरा एक आटो पार्ट्स का दुकान संचालित है। जिसका नं० 06 है। दुकान महामाया आटो पार्ट्स के नाम से संचालित है। उक्त दुकान में मेरे द्वारा गत वर्ष 1992 से व्यवसाय किया जा रहा है, उक्त दुकान मूलत मेरे चाचा रमेश जायसवाल को नगरपालिका द्वारा आवंटित किया गया था, जिसे उनके द्वारा वर्ष 1999 में जरिये लिखा-पढी शपथपत्र के मेरे बेरोजगार होने के कारण मेरे चाचा रमेश द्वारा मुझे प्रदत्त कर दिया गया था. तब से निरन्तर मेरे द्वारा दुकान का संचालन हो रहा है। दुकान का न केवल किराया मेरे द्वारा निरन्तर नगरपालिका को भुगतान किया जा रहा है, बल्कि दुकान में मेरे नाम से विद्युत कनेक्शन भी है।
मेरे चाचा रमेश जायसवाल यह जानते हुए भी कि उनके द्वारा उनके नाम आवंटित उक्त दुकान अपने भतीजे दिनेश जायसवाल को वर्ष 1999 में विधिवत लिखा-पढ़ी के साथ से हस्तांतरित कर रखाहै, जब मैं अनूपपुर में नहीं था. किसी कार्यवश बिलासपुर गया हुआ था, रात्रि 12 बजे ट्रेन से अनूपपुर पहुंचा व घर में मेरे मंझला माई ब्रजेश जायसवाल द्वारा यह जानकारी दी गई कि कल दुकान में लगे ताला को तोड़कर रमेश जायसवाल दोनों पिता-पुत्र एवं अपने सहयोगियों के साथ अवैध रूप से घुस गये थे, जानकारी होने पर उसके द्वारा थाने में एक लिखित शिकायत देकर पावती प्राप्त की गई है।
रात्रि होने के कारण में अपने दुकान मैं नहीं पहुंच सका था. आज सुबह लगभग 11 बजे अपने सहयोगी साथी धनीराम के साथ अपने दुकान में पहुंचा व देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है, दुकान में घुसकर जब अपने सामानों की तहकीकात करने लगा तो दुकान में रखे सामानों में कुछ सामान अस्त-व्यस्त पड़े दिखे व कुछ गायब थे, मौके पर मौजूद रमेश जायसवाल व उनके पुत्र अर्पित जायसवाल से दुकान का ताला तोड़े जाने को लेकर विरोध प्रकट किया गया, तो दोनों पिता-पुत्र तैश में आकर मां-बहन की अनद गाली गलौज जोर जोर से देने लगे व अर्पित जायसवाल मेरे ऊपर लपट पड़ा तथा मार-पीट करने लगा। जिससे अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंच आये व बीच बचाव किये, बीच बचाव करने वालों में देवेन्द्र पटेल, धनीराम व अन्य लोग भी शामिल है। बीच बचाव करने वालों के द्वारा मुझे छुड़ाये जाने के पश्चात् अर्पित जायसवाल व उसके पिता द्वारा मुझे यह धमकी दी गई कि और माँ की गाली देते हुए कहा कि आज के बाद से दुबारा इस दुकान तरफ रुख मत करना, नही तो यहीं मारकर गाड़ देंगे, तुम्हारे नाम से जो भी जेल जुर्माना होगा, उसे हम भोग लेंगे। घटना उपरांत ने अपने घर पहुंचा व अपनी सारी आप बीती घर वालों को बताई, अपने भाई राजेश जायसवाल को भी बताया, सभी ने मुझे थाने जाकर रिपोर्ट करने की समझाईस दी, तदोपरान्त में घटना की रिपोर्ट करने थाना उपस्थित हुआ हूँ।
*इनका कहना है*
थाना में शिकायत हुई है पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।
*अमर बर्मा कोतवाली प्रभारी अनूपपुर*