कार सवार अज्ञात हमलावरों ने मजदूर को मारी गोली, गंभीर अवस्था मे जबलपुर रेफर

कार सवार अज्ञात हमलावरों ने मजदूर को मारी गोली, गंभीर अवस्था मे जबलपुर रेफर


शहड़ोल/ब्यौहारी

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ में बोलेरो सवार अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए । पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आलिप पाठक नाम के युवक को गोली गर्दन के आस-पास लगी है जिसे गंभीर अवस्था में शहडोल से जबलपुर रेफर कर दिया गया है जहां उसका उपचार जारी है।


*कार में सवार होकर आए थे अज्ञात हमलावर*


प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर बोलेरो में सवार होकर अलिप पाठक से उसका मोबाइल लेने का प्रयास किया जब वह मोबाइल नहीं दिया और विरोध करने लगा तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।घायल मजदूर मऊ का रहने वाला है जो मजदूरी का काम करता है देर रात काम से लौटकर वह अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे रोक लिया और मोबाइल छीनने का प्रयास किया विरोध करने पर गोली मार दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ग्रामीणों ने कुछ संदेहियों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget